पटना के गोला रोड स्थित होटल डियामन्ट इन में आज से शुरू हुए डियामन्ट कप फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम चक्र की समाप्ति के बाद सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
लंबे समय के अंतराल के बाद खेल रहे पटना के वरीय खिलाड़ी और प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुमन कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह ,पीके सिंह, सुधीर कुमार सिन्हा, किशन कुमार , वाई पी श्रीवास्तव , विजय कुमार, विवेक शर्मा , रूपेश रामचंद्र ,विक्की विशाल ,राम चरण, पीयूष कुमार समेत तकरीबन सभी वरीय खिलाड़ियों ने आज अपने प्रथम चक्र के मुकाबले जीत लिए।
इसके पूर्व आज सुबह हुए प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि विधान पार्षद श्रीमती अनामिका सिंह ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बिहार की उभरती हुई युवा खिलाड़ी अंकिता रज के साथ बाजी खेलकर किया।
इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, पूर्व सचीव अजीत कुमार सिंह , प्रतियोगिता निदेशक संजीत सौरभ ,प्रतियोगिता संयोजक विपल सुभाषी, मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु कुमार ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव शशिनन्द कुमार ने किया।
आज के मुख्य परिणाम इस तरह रहे :
- सुमन कुमार सिंह ने अर्जुन देवराज को
- सुजीत कुमार सिन्हा ने अर्णव कृष को ,
- पीके सिंह ने अर्श शरीन को सुधीर कुमार सिन्हा ने
- आरसी को किशन कुमार ने आर्य जायसवाल को
- वाई पी श्रीवास्तव ने आर्यन सिंह को
- विजय कुमार ने आर्य विजय गुप्ता को
- विवेक शर्मा ने आशीष कुमार को रूपेश रामचंद्र ने
- आशुतोष राज को एवं विक्की विशाल ने अथर्व कुमार को पराजित किया


फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय तिवारी, हरिशंकर रवि (एनएसडी स्नातक एवं नेशनल अवार्डी), छोटे लाल सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), विनोद कुमार सिंह (समाजसेवी), सुनील कुमार (समाजसेवी) और राकेश कुमार चंद्रवंशी (समाजसेवी) खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक मृत्युंजय झा ने किया जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु ने निभाई। अंपायर राजेश रंजन और बैजनाथ प्रसाद थे। सबों का स्वागत और धन्यवाद व्यक्त आयोजक संस्था के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी ने किया।


