KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

स्व विनय सिंह जी के स्मृति में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ आयोजित करेगी एक दिवसीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप – सतीश राजू 

पटना : कल स्व विनय सिंह जी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ एक दिवसीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन दयानंद कन्या उच्च विद्यालय मीठापुर के मैदान पर कल दिनांक 08 अक्टूबर को अपराह्न 03:00 बजे से किया जायेगा।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने कहा की स्व विनय सिंह जी एक समाजसेवी व्यक्ति थे खेल के प्रति उनकी विशेष रुचि थी जिस कारण से उनके पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू एक पांच सदस्यीय कमिटी बनाई गईं जिसमें विकास सिंह, राजीव रंजन यादव, मुकेश पासवान, आनंद सिन्हा एवं बिपुल कुमार शामिल है।

आज क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त अवसर पर राजीव रंजन यादव, विकास कुमार सिंह, बिपुल सिंह, अमीत यादव, सुशील कुमार मौजुद थे।

Read More

श्रेष्ठ सुमन का ऑलराउंड प्रदर्शन, सीएवी ने धनराज सीए को 10 विकेट से हराया

पटना। सीएवी मैदान पर खेले गए एकदिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में श्रेष्ठ सुमन के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सीएवी ने धनराज क्रिकेट एकेडमी (सीए) को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। 30-30 ओवर के इस मुकाबले में श्रेष्ठ सुमन ने पहले गेंदबाजी में अपनी प्रतिभा दिखाई और फिर बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में धनराज सीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 29.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन बनाए। धनराज की ओर से अनुराग ने 64 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अनमोल ने 43 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश की। अमन ने 14 और वेद ने आठ रन का योगदान दिया। हालांकि, मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में सफल नहीं रहे। सीएवी की ओर से श्रेष्ठ सुमन और सुमन ने धारदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। श्रेष्ठ सुमन ने 17 रन देकर तीन विकेट झटके और विपक्षी टीम की रन गति पर अंकुश लगाया।

बिना विकेट गंवाए हासिल किया लक्ष्य

198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएवी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज आर्यन और शौर्य ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और धनराज सीए के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद रहते हुए टीम को 198 रन तक पहुंचा दिया। मैच को पांच ओवर पहले मैच अपने नाम कर लिया।आर्यन ने 96 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि शौर्य ने 60 रन बनाकर उनका शानदार साथ निभाया। अतिरिक्त के रूप में मिले 22 रनों ने भी टीम के स्कोर में योगदान दिया। सीएवी ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की।

गेंद और बल्ले दोनों से चमके श्रेष्ठ सुमन

इस मुकाबले के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी श्रेष्ठ सुमन रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि बल्लेबाजी में भी 60 रन की शानदार पारी खेली। एक ही मैच में गेंद और बल्ले से उनके इस प्रभावशाली प्रदर्शन ने मुकाबले को यादगार बना दिया। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Read More

बिंदा देवी मेमोरियल बिहार वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट 30 नवंबर से, मैदान पर फिर उतरेंगे बिहार के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर

पटना, 12 नवंबर। बिहार क्रिकेट के पुराने सितारों को एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। वाईसीसी स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक बिंदा देवी मेमोरियल बिहार वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। पटना के संपतचक स्थित 22 यार्ड्स ग्राउंड में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक संजय कुमार (मंटू) ने दी।

संजय कुमार (मंटू) ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन स्वर्गीय बिंदा देवी की स्मृति में किया जा रहा है। स्व. बिंदा देवी वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच संतोष कुमार की माता थीं। वह हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती थीं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती थीं। उनकी स्मृति को जीवंत रखने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों के नाम बिहार क्रिकेट के दिग्गजों को समर्पित किए गए हैं। इनमें एलपी वर्मा इलेवन, अधिकारी एमएम प्रसाद इलेवन, राजू वाल्श इलेवन और अरुण सिंह इलेवन शामिल हैं।

हर टीम में होंगे 13 खिलाड़ी, पुराने दिग्गज संभालेंगे कोच की जिम्मेदारी

संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल सभी चार टीमों में 13-13 खिलाड़ी होंगे। इस तरह टूर्नामेंट में कुल 52 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को खास बनाने के लिए टीमों के कोच भी बिहार क्रिकेट के पुराने दिग्गज खिलाड़ियों को बनाया जाएगा। सभी चारों टीमों की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।

कई पूर्व क्रिकेटर दिखाएंगे मैदान पर दमखम

इस टूर्नामेंट में बिहार क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपने बल्ले और गेंद से जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इनमें राम कुमार, तरुण कुमार, भोला, निखिलेश रंजन, राजेश सिन्हा, संजय सिन्हा (पिंटू), सौरभ चक्रवर्ती,पवन कुमार और राकेश सिन्हा सहित कई अनुभवी क्रिकेटर शामिल हैं।

वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य बिहार क्रिकेट के पुराने खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना, उनके बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को राज्य के क्रिकेट इतिहास से परिचित कराना भी है।

मां की स्मृति में आयोजन को लेकर संतोष कुमार ने कहा कि उनकी मां स्व. बिंदा देवी हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। समाज के लोगों के प्रति उनका विशेष लगाव था। उनकी स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना परिवार के लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। इस आयोजन के माध्यम से उनकी यादों को संजोने और खेल के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया जा रहा है।

30 नवंबर से शुरू होने वाली यह चार दिवसीय प्रतियोगिता बिहार के पुराने क्रिकेट सितारों को एक बार फिर मैदान पर एक साथ लाने का अवसर प्रदान करेगी।

Read More

पटना की टीम अंतर प्रमंडल अंडर-17 क्रिकेट के फाइनल में, सेमीफाइनल में दरभंगा को 50 रन से हराया

पटना, 19 नवंबर। खेल विभाग,बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, जमुई की मेजबानी में खेले जा रहे राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में पटना की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में पटना ने दरभंगा को 50 रन से हराया। फाइनल में पटना की भिड़ंत मुंगेर प्रमंडल से होगी।

जमुई स्थित जेएस क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाए। जवाब में दरभंगा की पूरी टीम 12.1 ओवर में 79 रनों पर सिमट गई।

पटना प्रमंडल की ओर से अनुग्रह राणा ने 25 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाए। अनिरुद्ध राज ने 17 गेंदों पर 24 रन और कप्तान सन्नी बिहार ने 13 गेंदों पर 16 रनों का योगदान दिया। ओम प्रकाश ने 10 गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाए, जबकि आयुष कुमार ने महज चार गेंदों पर नाबाद 10 रन ठोककर टीम का स्कोर 129 तक पहुंचाया।

130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा प्रमंडल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि साहिल गौतम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। यश राज ने 10 और प्रकृत्या राज ने आठ गेंदों पर 12 रन बनाए। इसके बावजूद दरभंगा की टीम 79 रन ही बना सकी।

पटना प्रमंडल की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। ओम प्रकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। इरफान आलम ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। कप्तान सन्नी बिहारी ने 2.1 ओवर में महज नौ रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पटना प्रमंडल के ओम प्रकाश को प्लेयर ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।

Read More

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार की शानदार जीत, तेलंगाना को 74 रनों से हराया

बोहानी। 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 (अंडर-19 बालक वर्ग) के 24वें मुकाबले में बिहार ने तेलंगाना को 74 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोहानी मैदान पर खेले गए मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए।

बिहार की ओर से दिवाकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। वहीं हरिओम ने 42 रन और उत्कर्ष आनंद ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलंगाना की टीम बिहार के गेंदबाजों के सामने निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। बिहार की ओर से दिवाकर ने 5 विकेट, ऋषभ ने 2 विकेट और शाश्वत ने 1 विकेट हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बिहार ने मुकाबला 74 रनों से जीत लिया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.