KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

बीसीए कर रहा खेल और खिलाड़ियों के हित में कार्य, जबकि कुछ सत्ता लोभी कर रहे हैं ओछी राजनीति

पटना:- आज बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा है कि एक ओर जहां खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर बिहार क्रिकेट संघ की पूरी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट एकजुट होकर खिलाड़ियों के हित में कार्य करते हुए वेबीनार के माध्यम से खिलाड़ियों को इस लॉकडाउन में खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएं रखने, क्रिकेट के नई तकनीक तथा इक्विपमेंट्स से जुड़ी बारीकियों को तकनीकी रूप से मजबूत करने सहित खिलाड़ियों के व्यक्तित्व विकास को लेकर फिजियोथेरेपिस्ट, स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट, न्यूट्रीशनिस्ट, ट्रेनर और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचेज  द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर हमेशा अपनी सत्ता की लालच में बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों का गला घोंटने वाले और खेल व खिलाड़ियों का सदैव अहित चाहने वाले गिरोह जिनके दामन में काले कारनामों का दाग हीं दाग लगा हुआ है।

वो पुनः सत्ता पर काबिज होने के लिए कुछ जिला संघों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे आजमा रहे हैं और सत्ता की बेचैनी इतनी बढ़ी हुई है कि यह गिरोह संघ को ही बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। क्योंकि इस गिरोह के मुखिया वैसे लोग हैं जिनके कार्यकाल में बिहार क्रिकेट संघ पर काला धब्बा लगा था।

जिसे एक प्रतिष्ठित चैनल ने स्ट्रिंग ऑपरेशन कर पूरे देश भर में चरितार्थ कर दिया था और इससे भी बड़ी आश्चर्य की बात यह है कि जिस व्यक्ति ने बीसीए की छवि को बीसीसीआई के समक्ष धूमिल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे आजमाते रहे वो इस गिरोह के मार्गदर्शक बने हुए हैं और अपना सिक्का जमाने के लिए निलंबित सचिव का इस्तेमाल कर ओछी राजनीति कर रहे हैं। 

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने मान्यता प्राप्त सभी जिला संघों के पदाधिकारीयों को कहा है कि आप लोग वर्षों से खेल और खिलाड़ियों के हित में कार्य करते आ रहे हैं । इसीलिए आप लोगों से विशेष आग्रह है कि खेल और खिलाड़ियों का अहित चाहने वाले गिरोह जो वर्तमान समय में सक्रिय हैं। वैसे लोगों से सावधान रहें और कोसों दूरी बनाए रखें।

क्योंकि ऐसे लोग क्रिकेट जगत के लिए किसी कोरोनावायरस जैसे संक्रामक बीमारी से कम नहीं है और बर्खास्त सचिव संजय कुमार मंटू या पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह के द्वारा बुलाए गए वेबीनार में एक मिनट के लिए भी शिरकत ना करें।

कल धोखे से वह एक दो जिला को बुला कर अटेंडेंस शो कर दिये हैं। वहीं जोनल मीटिंग का भी इसी तरह का नोटिस निकाल कर वह भ्रम फैला रहे हैं। बिहार क्रिकेट संघ का कोई भी जोनल नोटिस बीसीए की वेबसाइट biharcricketassociation.com  वाली वेबसाइट पर निकले तभी आप इसे संज्ञान में लें । इसीलिए आप सजगता से काम लें और किसी की बहकावे में आने से बचें। 

क्योंकि बिहार क्रिकेट संघ की पूरी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह और जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह सहित संघ के अन्य पदाधिकारीगण एकजुट होकर सभी जिला संघों और खेल व खिलाड़ियों के हित में कार्य करने के लिए वचनबद्ध और अग्रसर भी हैं।

लेकिन एक ओर निलंबित सचिव संजय कुमार अकेले जिस 24 मई को मीटिंग में आने के लिए प्रलोभन दे रहा है वो किसी संघ के द्वारा नहीं बल्कि नापाक इरादों वाले एक गिरोह के द्वारा दिया जा रहा है। जो सिर्फ और सिर्फ अपना और अपने पुत्र का विकास चाहते हैं। इन लोगों को जिला संघ का विकास या खेल और खिलाड़ियों का विकास हो इससे कोई लेना-देना नहीं है।

हमने सभी जिला संघों को विकास कार्य के लिए महज एक- एक लाख का अग्रिम अनुदान राशि दिया तो ये लोग इतना हाय – तौबा सिर्फ इसलिए मचा रहे हैं कि ये लोग नहीं चाहते हैं कि सभी जिला संघ के पदाधिकारियों के आंखों पर जो पट्टी लगी हुई है उसे कोई खोलें दें। क्योंकि आज तक ये लोग जिला संघ के पदाधिकारियों को इस्तेमाल कर अंधकार में रखते आए हैं।

इसलिए इन लोगों की मंशा थी कि बीसीसीआई द्वारा बीसीए को मिलने वाली ग्रांट राशि में से जिला संघ को  विकास कार्य के लिए एक रुपया भी नहीं दिया जाए और जब मैंने पूरी कमेटी ऑफ मैनेजमेंट के साथ मिलकर सभी जिला संघों को नापाक इरादों वाले गिरोह के मंशा के विपरीत जाकर महज एक-एक लाख का अग्रिम अनुदान राशि दे दिया तो इन लोगों के ऊपर इतना नागवार गुजरा कि आग बबूला होकर साजिश के तहत बीसीए की अकाउंट को ही  बंद करा दिया जो प्रमाणिक सबूत आप लोगों के समक्ष हैं। इससे ज्यादा प्रमाण क्या दूं। इसीलिए आप समस्त पदाधिकारीगण  खुद समझदार हैं और निर्णय लेने में भी सक्षम हैं।

उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने अंत में कहा है कि जिन लोगों का कार्यकाल खुद घोर निंदनीय रहा हो और पद का दुरुपयोग कर अनैतिक कार्यों के लिए सदन द्वारा निलंबित कर दिया गया हो। वैसे लोगों आईना दिखाने के लिए मैं बार-बार कबीर दास की इस वाणी को कहता और दोहराता रहूंगा की ” बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय, जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय ।।

Read More

हैदराबाद में बिहार का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा नया कीर्तिमान

पटना/हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंडोर स्टेडियम में आयोजित 33वीं बालक एवं 26वीं बालिका सब जूनियर आट्या-पाट्या राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026-27 का सफल एवं रोमांचक समापन हुआ। देशभर से आईं टीमों के बीच बिहार के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास से सभी का ध्यान आकर्षित किया। बिहार की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने अपने–अपने पूल में उपविजेता रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग ने बनाया रिकॉर्ड 

बिहार के बालक टीम ने प्रतियोगिता के दौरान ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम गौरवान्वित किया। लीग मुकाबले में बिहार का सामना मध्य प्रदेश से हुआ, जिसमें बिहार ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 53 अंकों के बड़े अंतर से पराजित किया। यह इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान ऐसा सर्वश्रेष्ठ अंतर रहा, जिसे कोई अन्य टीम पार नहीं कर सकी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे भारत से 21 राज्यों की उपस्थिति थी।

बिहार के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने न केवल टीम की मजबूत तैयारी और प्रतिभा को साबित किया, बल्कि राष्ट्रीय मंच पर बिहार आट्या-पाट्या के बढ़ते प्रभाव का भी संकेत दिया।

क्वार्टर फाइनल में बिहार बालक टीम का मुकाबला कर्नाटक से हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का रहा। बिहार ने पूरी ताकत के साथ संघर्ष किया, लेकिन अंततः 27-31 से मात्र 4 अंकों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस परिणाम के बावजूद बिहार की टीम अपने पूल में उपविजेता रही और पूरे टूर्नामेंट में शानदार छाप छोड़ने में सफल रही।

बिहार की बेटियों ने भी दिखाया दमखम

बालिका वर्ग में भी बिहार की बेटियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों और खेल विशेषज्ञों को प्रभावित किया। क्वार्टर फाइनल में बिहार का सामना केरल की मजबूत टीम से हुआ। मुकाबले के पहले सेट में बिहार की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26-24 से जीत दर्ज की।

दूसरे सेट में केरल ने वापसी करते हुए बिहार को 23-27 से पराजित किया। इसके बाद निर्णायक सेट में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंततः केरल ने 30-24 से बाजी मार ली। बिहार की बेटियों ने हार के बावजूद अपने जुझारू खेल और संघर्ष की भावना से सभी को प्रभावित किया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने की बिहार टीम की सराहना

प्रतियोगिता के दौरान आट्या-पाट्या फेडरेशन ऑफ इंडिया के गणमान्य पदाधिकारियों एवं खेल विशेषज्ञों ने बिहार की दोनों टीमों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। विशेष रूप से बालक टीम द्वारा मध्य प्रदेश के खिलाफ दर्ज की गई 53 अंकों की ऐतिहासिक जीत को शानदार उपलब्धि बताया गया।

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना और संघर्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार में आट्या-पाट्या खेल तेजी से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

बिहार टीम के इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि प्रतिभा, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले तो बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर किसी भी टीम को कड़ी चुनौती देने में सक्षम हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता से बिहार के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है तथा आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है।

Read More

बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग में आदिवा उल्लाह बने विजेता

बिहार:  अखिल बिहार शतरंज संघ एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के चंद्र विला फार्म हाउस में आयोजित रुंगटा टी बिहार स्टेट जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के नौ चक्रों के बाद बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग ने आदिवा उल्लाह बिहार राज्य जूनियर एवं जूनियर गर्ल्स का विजेता घोषित किए गए।

बालिका वर्ग में पटना की अदिबा उल्लाह एवं मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-8 अंक अर्जित किए। टाई-ब्रेक के आधार पर अदिबा उल्लाह को प्रथम तथा नव्या गोयनका को द्वितीय स्थान मिला।

पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र कुमार, अध्यक्ष, साउथ एशियन चेस परिषद ,विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अशोक कुमार नेमानी सेल्स हेड, रुंगटा टी प्राइवेट लिमिटेड, बिहार एवं झारखंड , श्री रवि धारियां, डिप्टी जोनल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया; डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमडी, आशव हॉस्पिटल, डॉ अमृता श्रीवास्तव, दीपक चंद्रा, वाइस प्रिंसिपल, सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल; डॉ.अविनाश त्रिपाठी, सीनियर मैनेजर HDFC एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव श्री हिमांशु कुमार ने किया।

इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर, विपल सुभाषी, शशिनन्द कुमार, शिवप्रिया भारद्वाज, प्रत्यूष कुमार, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आलोक प्रियदर्शी, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्री आभाष कुमार, कोषाध्यक्ष श्री अभिजीत कुमार , संयुक्त सचिव श्री सुनील कुमार, मनीष कुमार समेत कई अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित थें।

प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
बालक वर्ग
1 प्रेम कुमार, छपरा — 7.5 अंक
2 अनिकेत रंजन, बेगूसराय — 7.5 अंक
3 शिवांश बरनवाल, बेतिया — 7 अंक
4 तेजस शांडिल्य, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक
5 अनुभव मिश्रा, मधुबनी — 6.5 अंक
6 पार्थवाह, पटना — 6.5 अंक
7 श्रेष्ठ कियान, वैशाली — 6.5 अंक
8 तन्मय कश्यप, पटना — 6.5 अंक
9 मानस, पटना — 6.5 अंक
10श्रेष्ठ प्रताप सिंह, पटना — 6.5 अंक

बालिका वर्ग
1 अदिबा उल्लाह, पटना — 8 अंक
2 नव्या गोएंका, मुजफ्फरपुर — 8 अंक
3 अग्रिमा राज, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक
4 मून, कटिहार — 6 अंक
5 ईशिका, बेगूसराय — 6 अंक
6 शालिनी श्रीवास्तव, पटना — 6 अंक
7 अनारा शर्मा, किशनगंज — 5.5 अंक
8 प्रतीक्षा राज, पटना — 5 अंक
9 अभिनव अविका, पटना — 5 अंक
10 राज श्रेया, सीतामढ़ी — 5 अंक

Read More

पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के महा तेजस्वी का सीबीएसई नेशनल के लिए चयन, बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व

पटना/प्रयागराज। पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के होनहार युवा क्रिकेटर महा तेजस्वी ने अपनी प्रतिभा के दम पर सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए बिहार अंडर-14 टीम में जगह बनाई है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में महा तेजस्वी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से पीआईआर क्रिकेट एकेडमी में खुशी का माहौल है।

प्रयागराज में 18 से 23 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई के ट्रायल एवं चयन शिविर में महा तेजस्वी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल कौशल और प्रदर्शन से प्रभावित चयनकर्ताओं ने उन्हें बिहार की अंडर-14 टीम के लिए चुना। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

 

मदुरै में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरेंगे

सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु के मदुरै में किया जाना है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस राष्ट्रीय मंच पर महा तेजस्वी बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकेडमी से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि वह अपने प्रदर्शन से बिहार और पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का नाम रोशन करेंगे।

महा तेजस्वी के चयन पर पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के कोच पंकज मिश्रा, रितेश रंजन और इंद्रजीत कुमार समेत एकेडमी के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि महा तेजस्वी का चयन उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति अनुशासन का परिणाम है।

एकेडमी प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करना महा तेजस्वी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि एकेडमी के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। एकेडमी परिवार ने महा तेजस्वी के आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है।

Read More

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न

बिहारशरीफ़ । नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की बैठक रविवार , 4 अक्टूबर 2026 को संघ के कार्यालय में अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों एवं संघ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सत्र 2026-27 के लिए क्लबों एवम खिलाड़ियों के निबंधन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026, बुधवार (15 दिन ) निर्धारित की गई है। जिसमे 20 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक क्लबों का निबंधन तथा 26 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक खिलाड़ियों का निबंधन किया जायेगा। सत्र की शुरुआत जूनियर लीग NDJL – 2027 स्व0 राजू वाल्स नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग से की जायगी।

बैठक में सत्र 2025-26 में संपन्न जूनियर, सीनियर ए डिवीजन तथा बी डिवीज़न लीग आयोजन पर भी चर्चा की गयी। पीछले सत्र के बी डिवीज़न के शेष मैचों को संपन्न करने पर निर्णय लिया गया।

नालंदा जिला क्रिकेट लीग से सम्बंधित जानकारी एवम फॉर्म हेतु सिद्धार्थ आनंद को प्रभार सौंपा गया है। सभी क्लब एवं खिलाड़ियों को सिद्धार्थ आनंद से फोन नंबर 6201024973 पर सम्पर्क करना होगा।

सत्र 2026-27 नालंदा जिला क्रिकेट लीग के किसी भी प्रारूप मे भाग लेने वाले क्लबों को शपथ पत्र देना अनिवार्य करने पर निर्णय लिया गया जिसके अनुसार क्लब के सचिव /अध्यक्ष मे से किसी के द्वारा लीग मे भाग लेने हेतु क्लब के लेटर पैड पर निवेदन के साथ एक शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य किया गया है।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ का कार्यकाल नवंबर 2026 मे समाप्त होने के कारण नही कमिटी के गठन हेतु चुनाव तथा एजीएम पर निर्णय लिया गया। नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार इसके लिए प्रभार सौंपा गया।

बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों ने आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं तैयारियों पर भी चर्चा की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री गोपाल कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न की गई।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.