KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

सभी आठ जोन पर खेले गए बीसीए टी -20 का मुकाबला, खगड़िया के विश्वजीत पिंचू गोपाला ने जड़ा शतक

पटना:- बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला टी-20 टूर्नामेंट जो पहले से ही 3 जोन पर खेला जा रहा था। आज 12 दिसंबर से शेष अन्य 5 जोन पर टूर्नामेंट का आगाज किया गया। जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि बीसीए का यह घरेलू अंतर जिला टी-20 टूर्नामेंट आज से पूर्व से निर्धारित सभी 8 जोन पर खेला गया।

जिसमें आज खेले गए विभिन्न मुकाबलों में भोजपुर ने बक्सर को 3 विकेट से, रोहतास ने औरंगाबाद को छह विकेट से, मधेपुरा ने सुपौल को 7 विकेट से, मधुबनी ने दरभंगा को 53 रनों से, मुंगेर ने लखीसराय को चार विकेट से, भागलपुर से बांका को 34 रनों से, सिवान ने मुजफ्फरपुर को 35 रनों से, सारण ने समस्तीपुर को 5 रनों से, पूर्वी चंपारण ने गोपालगंज को 30 रनों से, शिवहर ने पश्चिम चंपारण को 11 रनों से, पटना से अरवल को 17 रनों से, गया ने जहानाबाद को 7 विकेट से, खगड़िया ने शेखपुरा को 102 रनों की भारी अंतर से, नालंदा ने बेगूसराय को 49 रनों से, अररिया से किशनगंज को 16 रनों से और पूर्णिया ने कटिहार को 8 विकेट से पराजित किया।

शाहाबाद जोन:- महाराजा कॉलेज आरा के खेल मैदान पर आज खेले गए प्रथम मुकाबला में भोजपुर ने बक्सर को 3 विकेट से पराजित किया।

बक्सर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में  मुकुंद कुमार  26 रन और बसु मिश्रा 23 रन की उपयोगी पारी के सहारे 7 विकेट खोकर 103 रन बनाए और भोजपुर के सामने जीत के लिए 104 रनों का लक्ष्य रखा। भोजपुर की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे वरुण राज ने दो विकेट जबकि बिट्टू भारती, रितेश कुमार और राहुल कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम ने वरुण राज के नाबाद 35 रन , रितेश पांडे के नाबाद 7 रन और बिट्टू भारती के 16 रन की उपयोगी पारी के सहारे 19.1 ओवरों में 7 विकेट खोकर इस  विजयी लक्ष्य को हासिल कर 3 विकेट से बक्सर की टीम को पराजित कर दिया। भोजपुर जिला के खिलाड़ी वरुण राज को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

वहीं आज के दूसरा मुकाबला गेंदबाजों के नाम रहा और पहले बल्लेबाजी करने उतरी औरंगाबाद की टीम रोहतास के गेंदबाज कृष्णा ओझा 06/03, प्रतीक कुमार 10/03, विवेक कुमार 15/02 और सुशांत दुबे 12/02 के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम  13.1 ओवरों में महज 48 रनों पर ही ढेर हो गई और रोहतास की टीम को जीत के लिए 49 रनों का लक्ष्य मिला। इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतास की टीम की शुरुआत भी बड़ा रोमांचक रहा और औरंगाबाद के गेंदबाज तरुण ने सर्वाधिक 13 रन देकर तीन विकेट चटकाने में सफल रहे ।लेकिन इनकी कोशिशों को नाकाम करते हुए रोहतास के बल्लेबाज राजू कुमार नाबाद 30 रनों की पारी खेलकर इनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया जिसका साथ दूसरे छोर पर मेहुल यादव ने नाबाद 6 रन की पारी खेलकर साथ दिया और 8.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर रोहतास की टीम ने 49 रन बनाने में सफल रही और इस मैच को 6 विकेट से जीत कर अपने नाम कर लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतीक कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मिथिला जोन:- पंडोल हाई स्कूल मधुबनी के खेल मैदान में आज खेले गए प्रथम मुकाबला में मधेपुरा की टीम ने टॉस जीतकर सुपौल की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल के बल्लेबाज मधेपुरा के गेंदबाज सागर कुमार, नरेंद्र कुमार व श्रेयस सुमन की तिकड़ी के सामने असहज दिखी और पूरी टीम महज 98 रनों पर ही सिमट गई। सुपौल की ओर से मोनू सिंह ने 28 रन और  गगन झा ने 23 रन की उपयोगी पारी खेली।

जीत के लिए दिए गए 99 रनों का विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की टीम ने गौरव राज के नाबाद 34 रन और आदित्य गुप्ता के नाबाद 24 रन की बेहतरीन पारी व गुरुशरण द्वारा खेली गई 31 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 17.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से सुपौल की टीम को पराजित कर मैच को अपने नाम कर लिया। सुपौल की ओर से मोनू सिंह ने 2 विकेट जबकि विश्वजीत ने एक विकेट चटकाने में सफल रहे।

जबकि दूसरा मुकाबला मधुबनी और दरभंगा के बीच खेला गया। मधुबनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में विभूति भास्कर के आकर्षक 70 रनों की अर्धशतकीय पारी और संजय यादव 32 रन व अंकित राजपूत के 27 रन की उपयोगी पारी के सहारे 8 विकेट खोकर 170 रन का स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए दरभंगा के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा। दरभंगा की ओर से गेंदबाज शिव पीरासूप कुमार ने 17/02, मोहम्मद राशिद खान ने 24/02, और आदर्श चौधरी ने 33/02 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की टीम ने मधुबनी के गेंदबाज प्रेम प्रियांक 10/03, आदर्श सिंह 12/03 और विकास झा 24/02 की तिकड़ी घातक गेंदबाजी के सामने नतमस्तक होते नजर आए और अभिषेक कुमार 27 रन, भरत कुमार 24 रन व आयुष राज कोहली 20 रन की पारी के सहारे 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 117 रन ही बनाने में सक्षम रही और मधुबनी के हाथों 53 रनों से हार झेलनी पड़ी। मधुबनी के खिलाड़ी विभूति भास्कर को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

अंगिका जोन:- आज सुबह सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में प्रथम मुकाबला लखीसराय और मुंगेर के बीच खेला गया।जिसमें लखीसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में मुंगेर के गेंदबाज राजीव रंजन  16 रन देकर दो विकेट और सैयद गुलरेज 20 रन देकर दो विकेट की कसी हुई गेंदबाजी के सामने लखीसराय ने 7 विकेट खोकर नीरज शर्मा 37 रन और अभिषेक शर्मा 19 रन की उपयोगी पारी के सहारे 120 रन बनाए और जीत के लिए 121 रनों का विजयी लक्ष्य रखा।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने विनीत के आकर्षक 59 रनों की अर्धशतकीय पारी और राजीव रंजन के नाबाद 18 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर इस विजयी लक्ष्य को हासिल कर 4 विकेट से इस मैच को जीतकर मुंगेर ने लखीसराय को पराजित किया।लखीसराय की ओर से विप्रो दास ने 2 विकेट और सचिन, अनुकूल, अमन व गोविंद देव ने एक-एक विकेट चटकाए।उत्कृष्ट प्रदर्शन बाले मुंगेर के खिलाड़ी विनीत को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

आज का दूसरा मुकाबला भागलपुर और बांका के बीच खेला गया।जिसमें भागलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में गौरव भैया के 52 रन और सूर्या के 58 रनों की अर्धशतकीय पारी के सहारे भागलपुर में 8 विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए बांका के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा। बांका की ओर से हिमांशु कुमार सर्वाधिक 20 रन देकर 3 विकेट चटकाने में सफल रहे।

जवाब मिस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम पुनीत यादव 46 रन, इश्तियाक आलम 27 रन, राहुल आनंद 23 रन की उपयोगी पारी के बावजूद जीत दर्ज करने में नाकाम रहे और भागलपुर के गेंदबाज अभिषेक, शेखर और हाफिज ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डालते हुए अपनी टीम भागलपुर को 34 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सूर्या को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मगध जोन :- आज सुबह गया के खेल परिसर गया कॉलेज गया में बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला टी-20 टूर्नामेंट का प्रथम उद्धघाटन मुकाबला पटना और अरवल के बीच खेला गया। रणजी खिलाड़ियों से सुसज्जित पटना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में शशिम राठौर के आकर्षक 50 रन की अर्धशतकीय पारी और हर्ष राज के नाबाद 54 रनों की अर्धशतकीय पारी व कुमार मृदुल के 28 रनों की उपयोगी पारी के सहारे पटना ने 4 विकेट खोकर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए अरवल के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा। अरवल की ओर से एकमात्र गेंदबाज हिमांशु कुमार ने 2 विकेट चटकाने में सफल रहे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरवल की टीम ने वेदांत यादव की जुझारू 62 रनों की अर्धशतकीय पारी और अश्वनी कुमार सिंह के 20 रनों की पारी काम ना आई और पटना के गेंदबाज सूरज कश्यप 2, आकाश राज 2, समर कादरी 01, और शशिम राठौर के ऑलराउंडर प्रदर्शन 23/03 के सामने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 147 रन ही बनाने में सफल रही और यह मुकाबला पटना ने 17 रन से जीत कर अपने नाम कर लिया। पटना के रणजी क्रिकेटर शशीम राठौर को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

आज का दूसरा मुकाबला जहानाबाद और मेजबान गया के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जहानाबाद की पूरी टीम मेजबान गया के गेंदबाज गौरव कुमार 17/04 और रणजी क्रिकेटर आशुतोष अमन 22/02 के सामने 19.2 ओवरों में महज 86 रन पर सिमट गई।जहानाबाद की ओर से सैयद सैफुल्लाह 18 रन, सुभाष शर्मा 17 रन, और पीयूष कमल ने 18 रन का योगदान दिया।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान गया की टीम ने रणजी क्रिकेटर आशुतोष अमन के नाबाद 25 रन और शोएब खान के नाबाद 26 रन की उपयोगी पारी के बलबूते 13.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर 88 रन बनाए और इस मैच को 7 विकेट से जीत कर अपने नाम कर लिया। जहानाबाद के एकमात्र गेंदबाज गौतम भागवत ने 15 रन देकर दो सफलताएं अर्जित की। गया के तेजतर्रार गेंदबाज गौरव कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

सेंट्रल जोन :- आज सुबह स्टेडियम खगड़िया के मैदान पर खगड़िया बनाम शेखपुरा के बीच प्रथम उद्घघाटन मुकाबला खेला गया। जिसमें खगड़िया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कप्तान विश्वजीत पिंचू गोपाला के 53 गेंदों पर 13 छक्कों और तीन चौकों की विस्फोटक 105 रनों की शतकीय पारी के सहारे 6 विकेट खोकर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शेखपुरा की ओर से अमरजीत राय ने सर्वाधिक 36 रन देकर दो विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेखपुरा की टीम विशाल स्कोर के दबाव में परमिंदर सिंह 35 रनों की पारी को छोड़ सभी बल्लेबाज खगड़िया के गेंदबाज गौतम 12/3, साजन 12/2, और देवराज पंडित 40/2 की तिकड़ी सामने असहज दिखे और महज 91 रनों पर 13.3 ओवरों में ही ढेर हो गई और खगड़िया ने  102 रनों की भारी अंतर से इस मैच को जीतकर अपने नाम कर लिया। शतकीय पारी खेलने वाले खगड़िया के शतकवीर कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज विश्वजीत पिंचू गोपाला को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

आज का दूसरा मुकाबला नालंदा और बेगूसराय के बीच खेला गया। नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंदन कुमार 45 रन, रश्मिकांत रंजन 39 रन और आदित्य राज के 32 रन की उपयोगी पारी के सहारे 19.2 ओवरों में अपने सभी 10 विकेट खोकर 147 रन का स्कोर खड़ा किया। बेगूसराय के गेंदबाज राम विनीत शरण ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में एक 11 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया जबकि रोहन कुमार सिंह ने 12 रन देकर दो सफलताएं हासिल की।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम नालंदा के गेंदबाज अर्णव की घातक गेंदबाजी का शिकार बने और अरनव ने 9 रन देकर पांच खिलाड़ियों को चलता किया। वहीं मनीष, कुंदन और आदित्य ने एक-एक  खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया और बेगूसराय की पूरी टीम को 18.4 ओवरों में 98 रन पर ही ढेर कर दिया। नालंदा ने इस मैच में बेगूसराय को 49 रनों से मात देने में सफल रही।

सीमांचल जोन:- आज सुबह डी.एस. ए. पूर्णिया के खेल मैदान पर प्रथम उद्घघाटन मुकाबला अररिया और किशनगंज के बीच 18-18 ओवरों का खेला गया। जिसमें अररिया ने निर्धारित 18 ओवरों में देव झा 43 रन, कुमार सतविक 43 रन और राजा बाबू के 28 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 6 विकेट खोकर 150 रन बनाने में सफल रही और जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रखा।

किशनगंज की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे दिव्यांश जैन ने सर्वाधिक 31 रन देकर दो विकेट चटकाने में सफल रहे। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज की टीम अररिया के गेंदबाज संजू सिंह 39/03, अभिषेक रॉय 22/02, नवनीत किसलय 26/02 की तिकड़ी के सामने विकास ने  33 रन और ललित कश्यप ने 22 रनों की जुझारू पारी खेली। लेकिन अपनी टीम की नैया को पार लगाने में असफल रहे और किशनगंज की टीम को अररिया की हाथ हो 16 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। अररिया के गेंदबाज संजू सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

आज का दूसरा मुकाबला कटिहार और पूर्णिया के बीच 15 – 15 ओवरों का खेला गया। जिसमें कटिहार की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में अंकित सिंह के 47 रन और राकेश ठाकुर के 24 रन की पारी के सहारे 8 विकेट के नुकसान पर 97 रनों का स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए पूर्णिया की टीम को 98 रनों का लक्ष्य मिला। पूर्णिया के गेंदबाज शिशिर साकेत 11/03, शरीफ खान 29/02 और सकलेन मुश्ताक 20/02 विकेट हासिल करने में सफल रहे।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया  टीम के बल्लेबाज अभिषेक बाबू के नाबाद 44 रन और आकिब रेजा के नाबाद 13 रन की पारी के सहारे 11.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर 101 रन बनाकर इस मैच को 8 विकेट से जीत दर्ज कर अपने नाम कर लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिशिर साकेत को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

चंपारण जोन:- आज सुबह आर.एल.एस.वाई. कॉलेज बेतिया के खेल मैदान में प्रथम उद्दघाटन मुकाबला ईस्ट चंपारण और गोपालगंज के बीच खेला गया। ईस्ट चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में गोपालगंज के गेंदबाज एस. एस.47 के घातक गेंदबाजी 25/04 और अनुभव श्रीवास्तव के 12/02 के बावजूद मुकेश कुमार द्वारा खेली गई 44 रनों की जुझारू पारी और सकीबुल गनी 19 रन व गौरव सुमन 19 रन की उपयोगी पारी के सहारे 151 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही और गोपालगंज के सामने जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम ईस्ट चंपारण के घातक गेंदबाज सकीबुल गनी 19/04 , आशीष सिंह 30/04 और फैजल गनी 14/02 के सामने असहज दिखे केवल विकास चौधरी ने 27 रन, प्रशांत श्रीवास्तव ने 21 रन और रवि कुमार शर्मा ने 20 रनों की साहसिक पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे और पूरी टीम 19.5 ओवरों में 121 रनों पर ही सिमट गई। ईस्ट चंपारण 30 रनों से इस मुकाबला  को जीतकर अपने नाम कर लिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए सकीबुल गनी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

आज का दूसरा मुकाबला शिवहर और वेस्ट चंपारण के बीच खेला गया। जिसमें शिवहर में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर धनंजय कुमार के 29 रन, रंजन राय के 20 रन और रोहित पटेल के 14 रन की उपयोगी पारी के सहारे 129 रन बनाने में सफल रही। वेस्ट चंपारण के गेंदबाज देव नारायण कुमार ने 27/04 और सुमित 22/02 सफलताएं हासिल की।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट चंपारण की टीम ने शिवहर के घातक गेंदबाज जय 17/03 का शिकार बने और चंद्रप्रकाश 26 रन, आदित्य कुमार 21 रन और आर्यन राज के 18 रन की पारी के सहारे 20 ओवरों में अपने 8 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी और वेस्ट चंपारण को शिवहर की हाथों  11 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जय को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

तिरहुत जोन :- आज सुबह एल. एस. कॉलेज मुजफ्फरपुर के खेल मैदान में सिवान और मुजफ्फरपुर के बीच प्रथम उद्दघाटन मुकाबला खेला गया। जिसमें सिवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सतीश कुमार के 63 रनों की अर्धशतकीय पारी और इमरान नजीर के 39 रन व प्रिंस के 28 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 6 विकेट खोकर 160 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही और जीत के लिए मुजफ्फरपुर के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा।मुजफ्फरपुर की ओर से सरफराज ने 49/02, देवाशीष ने 18/02 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने सिवान के गेंदबाज तारिक 16/04 और सब्बीर खान 25/02 की घातक गेंदबाजी के सामने केवल सरफराज ने 40 रन और विकास रंजन ने 26 रनों की जुझारू पारी खेली।लेकिन टीम को मैच हार से बचाने में असफल रहे और मुजफ्फरपुर की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 125 रन ही बना सकी। सिवान की टीम ने मुजफ्फरपुर को 35 रन से पराजित कर इस मैच को अपने नाम कर लिया।सिवान के खिलाड़ी तारिक को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

आज का दूसरा मुकाबला सारण और समस्तीपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सारण की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में रोशन कुमार के 64 रनों की अर्धशतकीय पारी और प्रशांत कुमार के 48 रनों की उपयोगी पारी के सहारे 7 विकेट के नुकसान पर 154 का स्कोर खड़ा किया। समस्तीपुर के गेंदबाज याकिब खान 27/02, राहुल 17/02 विकेट चटकाए।

सारण ने समस्तीपुर को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने अंकुर फ्रेंड 37 रन, अशफान खान 25 रन, निशांत 28 रन और गिरधर के 25 रन के संयुक्त प्रयास के बावजूद 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी और इस रोमांचक मुकाबले में समस्तीपुर को सारण की हाथों 5 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ीं। सारण के गेंदबाज प्रशांत सिंह 23/02 और सुशांत सिंह ने 20/02 धैर्यपूर्वक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Read More

पटना जिला क्रिकेट लीग दिसंबर के दूसरे सप्ताह से होगी शुरू, 28-29 नवंबर को खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ की प्रबंधकीय कमेटी की बैठक में सत्र 2026-27 की जिला क्रिकेट लीग दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू कराने का निर्णय लिया गया. खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म 28 और 29 नवंबर को जमा किए जाएंगे. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने विंध्यवासिनी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, आरके भट्टाचार्य रोड स्थित संघ कार्यालय में की.

संघ के सचिव सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित ने बताया कि आगामी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. बैठक के बाद विभिन्न क्लबों के बीच रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण भी किया गया. खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह से लीग मुकाबले शुरू होंगे.

तदर्थ कमेटी की कार्यप्रणाली पर जतायी नाराजगी

बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से गठित तथाकथित तदर्थ पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जतायी गयी. बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्लबों के मामले में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की.

पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव और जिला क्रिकेट संघों की व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण बीसीए का वर्ष 2025 का चुनाव रद्द किया गया है और जिला संघों में मनमाने तरीके से गठित तदर्थ कमेटियों को भी अवैध माना गया है.

नए सिरे से होंगे जिला संघों के चुनाव

प्रवीण कुमार प्रणवीर के अनुसार, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और राज्य के जिला क्रिकेट संघों में नए सिरे से चुनाव कराये जाने हैं. बीसीए के संचालन और चुनाव प्रक्रिया के लिए पटना हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अश्वनी कुमार सिंह को प्रशासक नियुक्त किये जाने की बात भी बैठक में कही गयी.

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला क्रिकेट संघों से संबद्ध क्लबों का सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद मतदाता सूची तैयार कर जिला संघों के चुनाव कराये जाएंगे. जिला संघों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ की वर्ष 2023 में निर्वाचित प्रबंधकीय कमेटी इस प्रक्रिया में प्रशासक को पूरा सहयोग देगी.

खिलाड़ियों के चयन पर रोक नहीं

बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशासक की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का भी उल्लेख किया गया. संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, एसओपी में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचित या समानांतर जिला क्रिकेट संगठन से जुड़े इच्छुक खिलाड़ी बीसीए की विभिन्न श्रेणियों में होने वाले चयन ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं. ऐसे खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया में शामिल होने पर कोई रोक नहीं है.

बैठक में जिला क्रिकेट लीग की तैयारियों, खिलाड़ियों के पंजीकरण और क्लबों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक के बाद उपस्थित क्लबों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध कराये गये, ताकि आगामी सत्र की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके.

Read More

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव एवं वार्षिक आम सभा पटना में सफलतापूर्वक संपन्न; जय बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

पटना, 25 अक्टूबर 2026: बिहार फुटबॉल एसोसिएशन (BFA) का चुनाव एवं उसके पश्चात वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई।

चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी श्री बैजू नाथ कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा AIFF द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री हरेंद्र स्वैन के सहयोग से निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराई गई।

चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के संचालन एवं विकास की जिम्मेदारी निम्नलिखित निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को सौंपी गई।

नव निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष: श्री जय बहादुर सिंह (एनआईएस कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी)
उपाध्यक्ष: श्री अश्विनी खत्री
उपाध्यक्ष: श्री विकास कुमार (गोल्डी)
महिला उपाध्यक्ष: सुश्री प्रीति
कोषाध्यक्ष: श्री सत्येंद्र कुमार (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी)

कार्यकारिणी समिति के सदस्य

  • श्री शंकर कुमार सिंह
  • श्री दिवाकर कुमार (राष्ट्रीय रेफरी)
  • श्री राजीव कुमार रंजन
  • श्री सुनील कुमार प्रसाद
  • सुश्री पूजा जायसवाल
  • श्री चंदन कुमार सिंह
  • श्री संजय कुमार दयाल (SOM, पूर्व भारतीय खिलाड़ी)
  • सुश्री मधु कुमारी (SOM महिला, पूर्व भारतीय खिलाड़ी)
  • श्री संजीव कुमार (SPA, प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खिलाड़ी)
  • सुश्री नेहा (SPA महिला, प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खिलाड़ी)

महासचिव, सचिव एवं संयुक्त सचिवों की नियुक्ति
नवगठित आम सभा के गठन के पश्चात वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के सुचारु संचालन तथा बिहार में फुटबॉल के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

महासचिव: श्री श्याम बाबू सिंह
सचिव: श्री संतोष कुमार सिंह
संयुक्त सचिव:
श्री मनोज कुमार
श्री भवेश कुमार सिंह

बैठक में बिहार में फुटबॉल प्रशासन को सुदृढ़ करने, जिला फुटबॉल संघों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने तथा युवा एवं उभरते खिलाड़ियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के प्रति एसोसिएशन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

नवनिर्वाचित नेतृत्व ने राज्य में फुटबॉल प्रतिभाओं की पहचान एवं उन्हें निखारने, संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर फुटबॉल के विस्तार तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बिहार की भागीदारी एवं प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन को विश्वास है कि नवगठित नेतृत्व के मार्गदर्शन में राज्य में फुटबॉल के विकास को नई गति मिलेगी। एसोसिएशन पारस्परिक सहयोग, पारदर्शिता, प्रभावी प्रशासन तथा राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में फुटबॉल के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ेगा।

Read More

आरव का ऑलराउंड प्रदर्शन, करुणा ने 77 रन से जीता मैच

पटना। बल्ले से अर्धशतक और गेंद से तीन विकेट। करुणा क्रिकेट एकेडमी के आरव कुमार चंद्रा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को टीम को शानदार जीत दिलाई। सीएबी ग्राउंड पर खेले गए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में करुणा क्रिकेट एकेडमी ने मंत्रा स्पोटर्स एकेडमी को 77 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट में टॉस जीतकर मंत्रा ने करुणा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। करुणा ने निर्धारित 21 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन बनाए। ओपनर आरव कुमार चंद्रा ने 54 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 53 रन की पारी खेली। कप्तान शुभम ने 23 और आदित्य राज ने 18 रन बनाए। टीम के खाते में अतिरिक्त के रूप में 34 रन जुड़े। मंत्रा की ओर से आर्यन शंकर, आदित्य आनंद, अभिमान और रुद्रांश राय ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंत्रा स्पोटर्स एकेडमी की टीम 12.3 ओवर में 71 रन पर सिमट गई। अभिमान ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। आरव ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए। रौनक ने दो, जबकि आदित्य राज और अभिषेक कुमार यादव ने एक-एक विकेट लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आरव कुमार चंद्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

अल्फा अंडर-14 कप के फाइनल में गोल क्रिकेट एकेडमी और पटना-11

पटना। अल्फा अंडर-14 कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में गोल क्रिकेट एकेडमी और पटना-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को बलुआ स्थित अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गये मुकाबलों में गोल क्रिकेट एकेडमी ने टर्फ एरिना को 100 रनों से हराया, जबकि पटना-11 ने अल्फा क्रिकेट एकेडमी, कंकड़बाग को आठ विकेट से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में शिवम सम्राट ने नाबाद शतक जड़ा, वहीं दूसरे मुकाबले में आयुष कुमार ने गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन किया।

शिवम सम्राट का शतक, गोल क्रिकेट एकेडमी की बड़ी जीत

पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 206 रन बनाये। शिवम सम्राट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेली। रजनीश रंजन ने नाबाद 55 रन बनाये, जबकि अरसलान जकी खान ने 23 रनों का योगदान दिया। इस तरह टर्फ एरिना के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्फ एरिना की टीम गोल क्रिकेट एकेडमी की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 18.3 ओवर में 106 रनों पर ऑलआउट हो गयी। कप्तान आकाश एमएस ने सर्वाधिक 52 रन बनाये, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। गोल क्रिकेट एकेडमी की ओर से पीयूष शर्मा ने 22 रन देकर चार विकेट झटके। आदर्श कुमार ने तीन और मधुकांत पांडेय ने दो विकेट लेकर टीम की जीत आसान कर दी। गोल क्रिकेट एकेडमी ने 100 रनों से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।

आयुष कुमार का ऑलराउंड प्रदर्शन, पटना-11 फाइनल में

दूसरे सेमीफाइनल में पटना-11 ने अल्फा क्रिकेट एकेडमी, कंकड़बाग को आठ विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाये। आकर्ष राज ने 44 रन की पारी खेली, जबकि विवेक कुमार ने 26 और अक्षत अवि ने 24 रन बनाये।

पटना-11 की ओर से आयुष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। स्पर्श ने भी दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना-11 की टीम ने 17.3 ओवर में दो विकेट खोकर 138 रन बना लिये। आयुष कुमार ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 72 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। स्पर्श ने 42 गेंदों पर 41 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। पटना-11 ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

दोनों सेमीफाइनल में जीत के साथ गोल क्रिकेट एकेडमी और पटना-11 ने अल्फा अंडर-14 कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.