KRIDA NEWS

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग का दूसरा सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, 67 प्लेयर चयनित

पटना, 28 दिसंबर। टर्निंग प्वायंट द्वारा आगामी फरवरी महीने में आयोजित की जाने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 क्रिकेट के चौथे सीजन में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए दूसरा सेलेक्शन ट्रायल गुरुवार को राजीव प्रताप क्रिकेट एकेडमी, राजीवनगर में संपन्न हो गया।

ट्रायल का उद्घाटन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश कुमार राजू, राजेश कुमार, आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा, प्रेम कुमार, चयन ट्रायल संयोजक सुमित शर्मा, सेलेक्टर सौरभ चक्रवर्ती, सुमन अग्रवाल ने किया।
ट्रायल के सह संयोजक नवीन कुमार ने बताया कि इस ट्रायल में कुल 144 प्लेयरों ने हिस्सा लिया जिसमें 67 प्लेयरों को सलेक्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीसरा सेलेक्शन ट्रायल राजधानी पटना के 31 दिसंबर को मिथिला कॉलोनी में चलने वाले सुपर ओवर क्रिकेट क्लब एकेडमी में आयोजित किया जायेगा। चौथा मेगा सेलेक्शन ट्रायल 4 जनवरी, 2024 को हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी, विकास विहार कॉलोनी, फुलवारीशरीफ रेलवे कॉलोनी में आयोजित किया जायेगा।

ट्रायल प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला के स्कूलों का छात्र खिलाड़ी होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर पधारेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा। विशेष जानकारी के लिए सुमित शर्मा (मोबाइल नंबर-9386760620), नवीन कुमार (मोबाइल नंबर-7782868048) और राजा कुमार (मोबाइल नंबर-7858969611) से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सेलेक्टेड प्लेयर
टीम ए : सत्यम कुमार, प्रतीक सिन्हा, हर्ष राज, कृष्णा कुमार, सौरभ कुमार, विवेक कुमार, विराट सिंह, आयुष्मान सिंह, प्रकाश कुमार, प्रशांत कुमार, शहरयार नफीस, प्रत्यूष राज,रोहन कुमार।

टीम बी : सत्यम कुमार, ओम प्रकाश, अंकित राज, श्रवण कुमार, उज्जवल राज, प्रेयांश राज, आयुष राज, पवन कुमार, अंकुश कुमार, मोनू कुमार, तेजस कुमार, आदित्य कुमार कश्यप, अमृत राज,राजवीर सिंह।

टीम सी : शिवम कुमार, सुजल केसरी, आदर्श राज, प्रियांशु कुमार, साहिल कुमार, सार्थक, श्रेयांश राज, नमन राज, आरव, वैभव, प्रिंस कुमार, अंशु सोनी, आदित्य कुमार।

टीम डी : सन्नी कुमार, अंकित मिश्रा, राघव राय,अर्णव सिन्हा, रचित सिंह राजपूत, अयान घोष, उस्मान आलम, पवास मृणाल शर्मा, आदित्य शर्मा, हिमांशु गुप्ता, मोहम्मद फरहान, उत्कर्ष राज, आदित्य कुमार सिंह।

टीम ई : अमय सहाय, उज्जवल किमार, अभिनव कुमार, दीपक कुमार, सार्थक सिंह, रेयांश कार्तिक, मंजीत कुमार, रवि कुमार, दिव्यांश कुमार, अश्विनी राज, नितिन कुमार, पीयूष कुमार, रेहान रफी।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 टूर्नामेंट में किरण क्रिकेट अकादमी की लगातार दूसरी जीत, खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रनों से रौंदा

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी को 94 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से ऋतिक संजय राज ने 26 गेंदों पर 38 रन, अदीद युसूफ ने 27 गेंदों में 34 रन और अंकुल नवीन ने 30 गेंदों में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में सम्राट ने 3 विकेट लेकर 20 रन दिए, जबकि अभिनव अकेला ने 2/20 और जैकी ने 1/24 विकेट हासिल किए।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम किरण के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 19.5 ओवर में 53 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से एस. स्मार्ट ने 55 गेंदों पर 31 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया।किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन और अनीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए। आयुष रंजन ने 14 रन देकर 3 विकेट और अनीश ने 6 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अमन ने 1 विकेट लेकर 20 रन दिए।शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए आयुष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार का जलवा, हरियाणा को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पटना: उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में बिहार की पुरुष और महिला टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले मध्य प्रदेश और फिर हरियाणा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए दोनों मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

वहीं महिला वर्ग में भी बिहार की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बिहार की महिला टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में ईशा नंदनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीच थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले बिहार टीम को सुमित कुमार श्रीवास्तव ने विदा किया था। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतीश कुमार श्रीवास्तव ने टीम के खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : फेयर लेस फाल्कन्स की शानदार जीत, पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlanCo के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल-बी का पहला मुकाबला पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और फेयर लेस फाल्कन्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में फेयर लेस फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को 10 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की टीम 15.4 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 20 गेंदों पर 18 रन, अंकित सिंह ने 14 गेंदों में 16 रन और पंकज ने 12 गेंदों पर 10 रन बनाए। फेयर लेस फाल्कन्स की ओर से गेंदबाज़ी में विशेष सुनील गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 22 रन दिए। इसके अलावा सक्षम भारती ने 2/29 और रौनक ने 2/14 विकेट लिए।

फाल्कन्स की आसान जीत

80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेयर लेस फाल्कन्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 84 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 15 गेंदों पर तेज़ 52 रन बनाए, जबकि पीयूष ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए विशेष सुनील गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी की शानदार जीत

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गये दो मुकाबलों में शर्मा स्पोर्टिंग और अमर सीसी ने शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया।

शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को हराया

पहले मैच में शर्मा स्पोर्टिंग ने विद्यार्थी सीसी को 238 रन से पराजित किया। शर्मा स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से चंद्रमणि पटेल ने 93 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शाहिल कुमार ने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाये। आदित्य कुमार राय ने 47 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की टीम 13 ओवर में मात्र 43 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अनिश कुमार ने 4 विकेट, गौरव ललिता कुमार ने 3 विकेट हासिल किये।

अमर सीसी ने बाटा सीसी को हराया

दूसरे मुकाबले में अमर सीसी ने बाटा सीसी को 119 रन से हराया। अमर सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन बनाये। आर्यमन देवानंद सिंह ने 73 रन, आयुष राज ने 58 रन और कप्तान रवि शंकर ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। जवाब में बाटा सीसी की टीम 23 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। बाटा सीसी की ओर से पार्थ सिन्हा ने 57 रन बनाये। गेंदबाजी में मोनू कुमार ने 5 विकेट, आर्यमन देवानंद सिंह ने 3 विकेट तथा प्रकाश यादव ने 2 विकेट लिये।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.