KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

BCA अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 अप्रैल से :- बीसीए सचिव

पटना। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) से मान्यता प्राप्त बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में बीसीए के नवनिर्वाचित सचिव अमित कुमार के आदेशानुसार आगामी 12 अप्रैल 2023 से अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रही है।

बीसीए सचिव अमित कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुमोदित बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संविधान (रूल्स एंड रेगुलेशंस) के सुसंगत धाराओं तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 14 सितंबर 2022 के अनुपालन में प्रदत क्रिकेटिंग इंड नन- क्रिकेटिंग शक्ति के तहत मैं खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को तलाशने और चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए सभी प्रकार के क्रिकेटिंग एक्टिविटी को संचालित करने के लिए अधिकृत हूं और एक नवनिर्वाचित सचिव होने के नाते मेरा यह प्रथम कर्तव्य बनता है कि बिहारी खिलाड़ियों के साथ न्याय हो।

इसी उद्देश्य के साथ ग्रीष्मकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए समय अभाव के कारण सभी आयु वर्गों के खिलाड़ियों के लिए ओपन ट्रायल के माध्यम से अंतर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इस सत्र किया जा रहा है और खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी मान्यता प्राप्त जिला संघ के पदाधिकारियों को उचित फोरम के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। जिसमें एक जिला संघ के पदाधिकारी अपने लेटर के माध्यम से अधिकतम 15 खिलाड़ियों की सूची इस ओपन ट्रायल में भाग लेने के लिए सिफारिश कर सकते हैं।

जबकि बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों को जिला संघ से किसी प्रकार की सिफारिश की आवश्यकता नहीं है वह आवश्यक दस्तावेज के साथ इस ट्रायल में सीधा भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, और माता-पिता का आधार कार्ड की प्रति के साथ ट्रायल स्थल पर निर्धारित तिथि के अनुसार प्रातः 7:30 रिपोर्ट करने होंगे।

इस अंतर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का ऑनलाइन और ऑफलाइन स्कोरिंग की व्यवस्था की जाएगी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का डाटा भी संग्रह किया जाएगा। ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंट सत्र- 2023- 24 में बिहार का प्रतिनिधि करने वाली टीम में उस प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस पर विशेष ध्यान दिया जा सके।
वहीं बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सह पूर्व क्रिकेटर सौरव चक्रवर्ती ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पूरे बिहार को 5 जोन व 3 रेस्ट ऑफ जोन में बांटकर इस अंतर जोनल मेंस टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

जिसके लिए सभी जिला के खिलाड़ियों को राजधानी पटना के शहीद वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क (हार्डिंग पार्क) में अलग-अलग जोन व तिथि पर ट्रायल आयोजित कि जा रही है जो निम्न इस प्रकार हैं :-

(1.) सेंट्रल जोन:- ( ट्रायल तिथि 4 अप्रैल 2023) को पटना, वैशाली, लखीसराय, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और मुंगेर जिला से निबंधित खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेंगे।

(2.) ईस्ट जोन :- ( ट्रायल तिथि 5 अप्रैल 2023) को बांका, जमुई, भागलपुर, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज से निबंधित खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग लेंगे।

(3.) साउथ जोन :- (ट्रायल तिथि 6 अप्रैल 2023) को गया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जिला संघ से निबंधित खिलाड़ी भाग लेंगे।
(4.) नॉर्थ जोन :- ( ट्रायल तिथि 7 अप्रैल 2023) को बेगूसराय, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल और मधेपुरा जिला संघ से निबंधित खिलाड़ी भाग लेंगे।

(5.) वेस्ट जोन :- ( ट्रायल तिथि 8 अप्रैल 2023) को सारण, सिवान, गोपालगंज, ईस्ट चंपारण, वेस्ट चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर से निबंधित खिलाड़ी भाग लेंगे। जबकि अन्य तीन रेस्ट ऑफ जॉन रेड, ब्लू और ग्रीन के नाम से जो टीम गठित होगी उसमें सभी जोन से मिलाकर शेष प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

इस खबर की पुष्टि करते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि 12 अप्रैल 2023 से आयोजित होने वाली अंतर जोनल सीनियर मेंस टूर्नामेंट के 5 जोन और 3 रेस्ट ऑफ जोन की कुल 8 टीमों को पुल (ए) और पुल (बी) दो पुल में बांटकर चार – चार टीमों को रखा गया है।

पुल (ए) के सभी मैच 12 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक गया में खेला जाएगा। जिसमें साउथ जोन, ईस्ट जोन, रेस्ट ऑफ जोन रेड और रेस्ट ऑफ जोन ग्रीन शामिल है। जबकि पुल (बी) के सभी मैच 12 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक वैशाली में खेले जाएंगे । जिसमें सेंट्रल जोन, नॉर्थ जोन, वेस्ट जोन और रेस्ट ऑफ जोन ब्लू शामिल है। दोनों पुल के विजेता और उपविजेता टीम के बीच सेमीफाइनल फाइनल मुकाबला 22 और 23 अप्रैल को पटना में खेला जाएगा। जबकि इस अंतर जोनल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सेमीफाइनल के दोनों विजेता के बीच 24 अप्रैल 2023 को खेला पटना में जाएगा।

इसके साथ ही आने वाले दिनों में इसी माह से अंडर-19 पुरुष वर्ग, अंडर- 16 पुरुष वर्ग और महिला वर्ग का अंतर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट भी आयोजित होंगे। इस मौके पर अमित यादव , मीडिया कमेटी के सदस्य सुरेश मिश्रा और सुजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थें ।

Read More

18वीं रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण, 25 जुलाई से होगा आगाज

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा की स्मृति में आयोजित होने वाले 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी सहित अन्य पुरस्कारों का अनावरण सोमवार को एक समारोह में किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन 25 जुलाई से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में किया जाएगा।

ट्रॉफी का अनावरण बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव एवं रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सचिव सतीश राजू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि रणधीर वर्मा जैसे साहसी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के नाम पर आयोजित प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ देशसेवा और नैतिक मूल्यों की भी प्रेरणा देती है। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को समान अवसर देने के लिए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि इस वर्ष भी टूर्नामेंट को बेहतर सुविधाओं और उच्च स्तर पर आयोजित करने की पूरी तैयारी की गई है। प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण प्रत्येक मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, जहां टीमों को शुरुआत से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इससे दर्शकों को भी रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।

आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न व्यक्तिगत एवं टीम पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और प्रतिष्ठित मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में पटना ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, विक्रम के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अतुल कुमार, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, आईटी सेल प्रमुख मोहित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रभारी अभीराम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टूर्नामेंट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया कमेटी का विस्तार, नितिन कुमार बने उपाध्यक्ष

पटना। सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने संगठन को मजबूत बनाने और राज्य में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विकास को गति देने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। इस क्रम में नितिन कुमार को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई से हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कमेटी, जिला इकाइयों एवं आयोजन समिति के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नितिन कुमार के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन कुमार ने नियुक्ति पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के सभी जिलों में सॉफ्टबॉल क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के सहयोग से इस खेल को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

Read More

रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य समापन, केटीसीए दीघा बनी चैंपियन

पटना, 19 जुलाई 2026: रेयर विंडो रेस्टोरेंट, बोरिंग रोड, पटना के बैंक्वेट हॉल में आयोजित रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी (KTCA), दीघा द्वारा किया गया।

फाइनल मुकाबले में मिथिला क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केटीसीए दीघा ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन बनाए। टीम की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने शानदार 61 रन बनाए, जबकि अमन ने 23 रनों का योगदान दिया। मिथिला क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकित ठाकुर ने 3 विकेट, पार्थ कुमार ने 2 विकेट और सचिन ने 1 विकेट हासिल किया।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथिला क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 50 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मणिकर्णिका ने 21 और सौरव प्रसाद ने 13 रन बनाए। केटीसीए दीघा की ओर से अमन केसरी ने 3 विकेट, जैक बट्टू ने 2 विकेट और प्रवीण कुमार सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर केटीसीए दीघा ने 51 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रवीण कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की गवर्निंग काउंसिल के संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम थे। उनके साथ राहुल पाठक एवं रेयर विंडो के एमडी निहाल राज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक मुकेश कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान क्रिकेट और आयोजन में विशेष योगदान देने वाले कमल कुमार, जितेंद्र जी, छोटू और अजय कुमार को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के अंपायर कुंदन और हिमांशु, स्कोरिंग एवं तकनीकी सहयोग के लिए राकेश कुमार और पंकज कुमार, लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर तथा प्रेस प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षिका और श्रेया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रमुख पुरस्कार

  • मैन ऑफ द सीरीज: प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman): प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler): अंकित (कमल 11, बेगूसराय)
  • गेम चेंजर अवॉर्ड: अमन केसरी (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (Best Fielder): पार्थ कुमार
  • प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शैलेश, कान्हा एवं ओम

विजेता टीम केटीसीए दीघा को ₹15,000 तथा उपविजेता मिथिला क्रिकेट अकादमी को ₹7,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सनहिट स्पोर्ट्स ने किट बैग भी दिए गए।

आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने रेयर विंडो, महाकाल ज्वेलर्स, लक्षिका इंडस्ट्रीज तथा गैस्ट्रो एंड इंडोस्कोपी सेंटर को विशेष धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट के मीडिया पार्टनर ‘क्रीड़ा न्यूज’ की भी आयोजन को व्यापक पहुंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए समिति ने विशेष आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में टूर्नामेंट को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Read More

देव और विवेक के दम पर स्काई स्पोर्ट्स व सीएबी पहुंची सेमीफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में स्काई स्पोर्ट्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले क्वार्टरफाइनल में स्काई स्पोर्ट्स ने श्रीराम खेल मैदान को 93 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई स्पोर्ट्स ने 21 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से देव ने 59 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। आयुष बसौटिया ने नाबाद 25 और सार्थक ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 15.4 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। स्काई की ओर से मानव ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने ट्रायम्फैंट सीसी को 18 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ने 21 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। विवेक कुमार ने 53 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। शिवम सम्राट ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायम्फैंट सीसी की टीम 21 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत राज ने 29 और अर्पित राज ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीएबी की ओर से राहुल और रेयान झा ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर

स्काई स्पोर्ट्स: 21 ओवर में 153/2 (देव 74, आयुष बसौटिया नाबाद 25, सार्थक नाबाद 15, अतिरिक्त 29; अंकुश 1/11, पृथ्वी 1/32)।

श्रीराम खेल मैदान: 15.4 ओवर में 60 ऑलआउट (अतिरिक्त 40; मानव 4/8, बंकू 1/8, अनिल 1/3, मिसाब 1/1, अंश 1/1, सार्थक 1/1)।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार: 21 ओवर में 149/6 (विवेक कुमार नाबाद 88, शिवम सम्राट 22, आदर्श आनंद 15, अतिरिक्त 14; मयंक 2/21, प्रियाशु यादव 2/25, समर 1/52, आदर्श 1/14)।

ट्रायम्फैंट सीसी: 21 ओवर में 131 ऑलआउट (अभिजीत राज 29, अर्पित राज 20, आदित्य राज 20, प्रियांशु यादव 15, दक्ष पांडे 11, समर नाबाद 12, अतिरिक्त 11; राहुल 3/30, रेयान झा 3/15, शुभम 2/19, आर्यन 1/32)।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.