KRIDA NEWS

भाजपा द्वारा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में खेल से जुड़े हुए लोगों को सम्मानित किया गया

पटना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रथम कार्यसमिति संपन्न हुई। इस कार्यसमिति का उद्घाटन श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस कार्यसमिति में खेल से जुड़े हुए लोगों को सम्मानित किया गया। पिछले 30 वर्षों से क्रिकेट संचालन के लिए सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी को पुरस्कृत किया गया। उनके अलावा क्रिकेट से विवेक कुमार,  वेट लिफ्टिंग से नीलेश कुमार सिंह एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सॉफ्ट बॉल पुरुष एवं महिला क्रिकेट खिलाड़ी तथा थ्रो बॉल पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Admission Open

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीडा मंच के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने की और मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुमित श्रीवास्तव ने की इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, खेल मंत्री प्रमोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रमोद सिंह, चंद्रवंशी राधा, मोहन शर्मा जी एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं एवं जिला के संयोजक एवं क्षेत्रीय प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

वही इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि भाजपा युवा मंच के पदाधिकारियों का खेल प्रकोष्ठ के क्षेत्र में उनका अहम योगदान होगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र में जो भी योगदान प्रदेश क्रीडा मंच एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को जब भी जरूरत पड़ेगी, हम इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वही कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा राज्य के हर जिले में खेल प्रतियोगिता कराएगी सबसे पहले प्रदेश के हर जिले से युवा खिलाड़ियों को ढूंढ कर उनके प्रतिभा को निखारा जाएगा।

इस अवसर पर खेल मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा हर जिले में खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी एवं युवाओं को निखारा जाएगा ताकि राज्य के प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपना छाप छोड़े और अपने राज्य का नाम रोशन कर सकें, इसके लिए खेल मंत्रालय हर संभव मदद करेगी।

इस अवसर पर सह-संयोजक धीरेन्द्र सिन्हा,  गुड्डू झा, राजेश कुमार, राकेश ओझा, अंकुर वर्मा, रविन्द्र कुमार,  बीरेंद्र कुमार, प्रवक्ता वेणु गोपाल सिन्हा, राजीव रंजन यादव, नीरज शर्मा, राहुल दुबे, मिथुन दुबे, राहुल कुमार,  क्षेत्रीय प्रभारी दीपक कुमार, श्याम कुमार पांडेय, दिलीप कुमार, समीर प्रताप सिन्हा, ऑनलाइन गेम्स के संयोजक अभिषेक सोनू, क्रिकेट आयोजन समिति के संयोजक रंजीत कुमार सिंह, कुणाल गुप्ता, रत्नेश कर्ण आदि लोग मौजूद थें।

Read More

पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग: अनमोल कुमार के तूफानी शतक से ईआरसीसी की ऐतिहासिक जीत, विद्यार्ती सीसी को 319 रन से रौंदा

पटना: अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी का विजय क्रम जारी है। यह उसकी लगातार चौथी जीत है। स्थानीय जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार यानी 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में ईआरसीसी ने विद्यार्थी सीसी को 319 रन से पराजित किया।

इस मैच में ईआरसीसी के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। विकेटकीपर बैटर अनमोल कुमार ने 53 गेंदों पर 107 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं दूसरी ओर से हर्षवर्धन (61 रन), आशीष कुमार (‌80 रन), यश प्रताप (55 रन) ने अर्धशतक जमाये। गेंदबाजी में केशव ने 3 विकेट चटकाये।

ईआरसीसी की धमाकेदार शुरुआत

ईआरसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। हर्ष वर्धन मोंटी ने 61 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी, जिसके बाद आशीष कुमार ने 48 गेंदों पर 80 रन की तेजतर्रार पारी खेली। रोहित राज ने 19 गेंदों में 37 रन बनाकर रनगति को और तेज किया, जबकि यश प्रताप यादव ने 29 गेंदों पर 55 रन जोड़कर विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। इन पारियों की बदौलत ईआरसीसी ने 40 ओवर में 428/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अनमोल कुमार की मैच बदलने वाली पारी

प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल कुमार की शतकीय पारी ईआरसीसी की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आकर्षण रही। उन्होंने 201.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। चौकों और छक्कों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया और टीम को 400 के पार पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। अनमोल ने 53 गेंद में नौ चौका व 7 छक्का की मदद से 107 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते ही बिखरी विद्यार्थी सीसी

428 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यार्थी सीसी की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही टीम ने दो विकेट बिना खाता खोले गंवा दिए, जिससे दबाव और बढ़ गया। कप्तान सनी ने 112 गेंदों पर 77 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 33.4 ओवर में 109 रन पर सिमट गई।

ईआरसीसी गेंदबाजों का अनुशासित प्रदर्शन

ईआरसीसी के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन और आक्रामकता का परिचय दिया। केशव कुमार ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। अभिनव सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रोहित राज और अभिषेक कुमार सिंह ने भी दो-दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

फील्डिंग और टीम वर्क बना जीत का आधार

मैच के दौरान ईआरसीसी की फील्डिंग भी बेहतरीन रही। खिलाड़ियों ने चुस्ती दिखाते हुए महत्वपूर्ण कैच लपके और रन बचाए, जिससे विद्यार्ती सीसी पर लगातार दबाव बना रहा। टीम का सामूहिक प्रदर्शन इस बड़ी जीत का मुख्य कारण बना।

प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल

ईआरसीसी की ओर से 107 रन की शतकीय पारी खेलने वाले अनमोल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार ने प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Read More

बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) का सफल ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पटना: बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) के प्रथम चरण का ट्रायल रविवार को हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी, फुलवारीशरीफ रेलवे क्रॉसिंग के समीप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। आयोजन समिति के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी रही। चयन समिति ने खिलाड़ियों का तकनीकी कौशल, फिटनेस, खेल समझ और अनुशासन के आधार पर मूल्यांकन किया।

चयन समिति के सदस्य

  • समर क़ादरी
  • अंशुमान गौतम
  • रेहेन दास गुप्ता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्या ग्लोबल स्कूल के CMD अश्वनी कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं टूर्नामेंट के निर्देशक अमित रंजन (निर्देशक, बिरला ओपन माइंड शगुना मोड़) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के मंच बिहार की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को सही दिशा और अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल स्तर पर संगठित प्रतियोगिताएं भविष्य के खिलाड़ियों की मजबूत नींव तैयार करती हैं।

ट्रायल के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी चरण और टूर्नामेंट में खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का उद्देश्य राज्य के स्कूल स्तरीय क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त, प्रतिस्पर्धी और संरचित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Read More

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला की टीम घोषित, सूरज कश्यप को सौंपी गई कमान

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला टीम की घोषणा सूरज कश्यप के नेतृत्व में कर दी गई है। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट लीग आयोजन समिति के चेयरमैन सह चयन समिति के संयोजक धनंजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि श्लोक कुमार टीम के उपकप्तान होंगे। पटना की टीम पाटलिपुत्र जोन में खेलेगी और उसका पहला मैच जहानाबाद से होगा। टीम का कैंप 17 और 18 फरवरी लगेगा। इसके लिए 25 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

BCA सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला की टीम

सूरज कश्यप (कप्तान), श्लोक कुमार (उपकप्तान), आकाश राज, पीयूष कुमार सिंह, आशीष कुमार, हर्ष राज, कुमार रजनीश, अनिमेष कुमार, विराट पांडेय, बलजीत सिंह बिहारी, यशस्वी शुक्ला, अभिषेक कुमार सिंह, पवन कुमार, शहबाज अनवर, अभिजीत साकेत, रौशन कुमार, मलय राज, मनमोहन, राहुल राठौर, अभिनव सिंह, मनीष मणि, शिवम, कुमार आदित्य, रोहित राज और विकास कृष्णा।

Read More

अंडर-15 बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग के ट्रायल हेतु चयन समिति का गठन, 15 फरवरी को ट्रायल

पटना। बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) के आगामी सत्र के लिए 15 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले ट्रायल के मद्देनजर चयन समिति का औपचारिक गठन कर दिया गया है। इसकी जानकारी ओपन माइंड्स बिड़ला स्कूल, सगुना मोड़, दानापुर के निदेशक सह टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री अमित रंजन ने दी।

अमित रंजन ने बताया कि अंडर-15 बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का ट्रायल दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे से हाई परफार्मेंस क्रिकेट एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। चयन समिति के सभी सदस्यों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों से निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व मैदान पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

चयन समिति के सदस्य (Selectors)

  • श्री समर क़ादरी – पूर्व दलीप ट्रॉफी एवं रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी (झारखंड एवं बिहार)
  • अंशुमान गौतम – पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी (बिहार)
  • रेहान दास गुप्ता – पूर्व विश्वविद्यालय स्तरीय खिलाड़ी

अमित रंजन ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मेरिट आधारित होगी। चयन समिति का मुख्य उद्देश्य बिहार के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने सभी विद्यालयों, खेल शिक्षकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.