KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

तीन जोन (शाहाबाद,अंगिका, और मिथला) पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन घरेलू अंतर जिला टी-20 का हुआ आगाज

पटना:- बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाली अंतर जिला टी-20 घरेलू टूर्नामेंट का आगाज 3 जोन पर किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि बीसीए द्वारा आयोजित अंतर जिला टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन बिहार के सभी 8 जोन पर होना तय है। जिसमें आज 3 जोन शाहाबाद, मिथिला और अंगिका पर उद्घघाटन मुकाबला खेला गया। शेष अन्य जोन पर भी कल से मुकाबला खेला जाएगा।

आज खेले गए मुकाबले का विवरण इस प्रकार है:-

मैच स्थल:- शाहाबाद जोन

शाहाबाद जोन पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे घरेलू अंतर जिला टी-20 का उद्घघाटन बिहार क्रिकेट संघ के कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद ने किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। 

आज का उद्घघाटन मुकाबला औरंगाबाद और कैमूर के बीच खेला गया। खेले गए इस उद्घघाटन मुकाबला में औरंगाबाद ने कैमूर को 37 रनों से पराजित किया। जबकि आज के खेले गए दूसरे मुकाबला में भोजपुर की टीम ने रोहतास को 10 विकेट से पराजित किया।

आज का पहला मुकाबला औरंगाबाद बनाम कैमूर के बीच महाराजा कॉलेज खेल मैदान पर सुबह 9 बजें से खेला गया ।औरंगाबाद के कप्तान विपिन सौरभ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। औरंगाबाद के सलामी बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत करते  हुए पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े । जबकि कप्तान विपिन सौरभ ने 18 गेंद पर चार चौके दो छक्का की बदौलत 30 रन बनाए। हर्ष राज पुरु ने 59 गेंद  खेल कर पांच चौके और तीन छक्के की बदौलत 67 रनों का पारी खेली | पृथ्वी राज ने दो चौके की मदद से 15 रनों का योगदान दिया । जिसके सहारे औरंगाबाद ने सात विकेट खोकर 148 रनों का लक्ष्य कैमूर के समक्ष रखा।

कैमूर की ओर से गेंदबाजी का भार संभालते हुए विनित चौहान ने 29 रन देकर दो विकेट, जयंत सिंह ने 22 रन देकर दो विकेट ,शिवम ने 21 रन देकर एक विकेट, विकास कुमार पटेल ने 31 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया ।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम 9 विकेट खोकर 111 रन ही बना पाई। कैमूर की ओर से बल्लेबाजी कर रहे प्रिंस कुमार सिंह 32 गेंद पर 24 रन ,गुप्तिल राय 25 गेंद पर 28 रन, शेखर सिंह 17 गेंद 11रनों का योगदान दिया।जबकि औरंगाबाद की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे चंदन ने 20 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किया। वहीं दिव्यांस 24 रन देकर दो विकेट और प्रींश ने 18 रन देकर एक विकेट व रंजीत ने 18 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया और औरंगाबाद की टीम ने इस मैच को 37 रनों जीत कर अपने नाम कर लिया |

वहीं दुसरा मैच भोजपुर बनाम रोहतास के बीच खेला गया ।रोहतास के कप्तान प्रतिक कुमार ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रोहतास की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 119 रन बनायी।रोहतास की ओर से राजू ने 38 रन, अमरजीत ने पांच चौके की मदद से 37 रन जबकि मनीष ने नाबाद 12 बॉल खेलकर 18 रन बनाए ।

भोजपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए भोजपुर के कप्तान वरुण राज ने 27 रन देकर दो विकेट, बिट्टू ने 21 रन देकर दो विकेट ,राहुल ने 17 देकर 1 विकेट प्राप्त किया| 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर टीम के सलामी जोड़ी की शतकीय साझेदारी के बलबूते 14 ओवर में बिना कोई विकेट खोए इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया । भोजपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान वरुण राज ने नाबाद 39 गेंद खेल कर 8 चौके के साथ 53 रन। जबकि अंकित राज ने 41 गेंद खेलकर 10 चौका 1 छक्का के साथ नाबाद 62 रनों की पारी खेला और  भोजपुर कि टीम को 10 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में अंपायर स्टैट पैनल के अंपायर जितेन्द्र कुमार, सुनिल कुमार सिंह स्कोरर रोहित सिंह, डिजिटल स्कोरर रत्नेश नंदन थे। इस मैच के अतिथि पूर्व मुखिया संजय सिंह, बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक प्रकाश कुमार, संजय सिंह, प्रमोद सिंह उपस्थित थे।

कल शुक्रवार दिनांक 11 दिसंबर का पहला मुकाबला औरंगाबाद बनाम बक्सर के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला रोहतास बनाम कैमूर के बीच महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा ।

मैच स्थल:- अंगिका जोन

बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित बीसीए अंतर जिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट  के उद्घघाटन मुकाबले में आज गुरुवार को भागलपुर और जमुई के बीच खेला गया।जिसका उद्घघाटन बीसीए अंगिका जोन के चेयरमैन विष्णु चक्रवर्ती ने  किया। जिसमें भागलपुर ने जमुई को 9 विकेट से पराजित किया।  वहीं दूसरे मुकाबले में बांका ने लखीसराय को 22 रनों से हरा दिया। 

आज सुबह खेले गए प्रथम मुकाबले में टॉस भागलपुर के कप्तान रणजी खिलाड़ी बासुकीनाथ ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमुई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना पायी। जमुई की ओर से बल्लेबाजी में प्रिंस कुमार ने सर्वाधिक 35 रन, शिवराज ने 19 रन व अमित पाठक ने 17 रन बनाए। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सूर्यवंश ने 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिये। 

जबकि 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज कुमार गौरव राज कैच आउट होकर बिना खाता खोले पवेलियन वापस आ गए। उसके बाद बासुकीनाथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए एक तरफ से विकेट को संभाले रखा और विकास यादव के साथ 103 रनों की मैच विनिंग साझेदारी कर मैच को अपने नाम कर लिया। विकास यादव ने 12 चौके और एक छक्के की मदद से 54 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए। उनका साथ दे रहे बासुकीनाथ ने 34 गेंदों पर दो चौके एक छक्के की मदद से नाबाद 29 रनों की शानदार पारी खेली। जमुई की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे मयंक को ही केवल एक सफलता हाथ लगी। 

वहीं आज का दूसरा मुकाबला बांका और लखीसराय के बीच खेला गया। जिसमें टॉस बांका के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बांका की पूरी टीम 18.4 ओवर में 85 रनों पर ऑल आउट हो गई। बांका की ओर से राघवेंद्र ने 33 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 23 रन बनाए। जबकि अभिषेक ने 14 रन व हिमांशु ने 13 रन का योगदान दिया। 

लखीसराय की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे अमन राज ने सर्वाधिक 2.4 ओवर में 6 रन देकर 4 सफलताएं हासिल की। सचिन ने 2 विकेट व अनुकूल और गोविंद ने क्रमश एक-एक विकेट लिया। जवाब में 86 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की पूरी टीम 15.5 ओवर में महज 63 रनों पर ऑल आउट हो गई। बांका ने इस मैच को 23 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया। जिसमें बांका की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे हिमांशु ने 4 ओवर में 14 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल कर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाया। जबकि विश्वजीत व संजीत ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये और राघवेंद्र को एक सफलता ही हाथ लगी। 

मैच में निर्णायक की भूमिका बीसीए पैनल के अंपायर मनीष कुमार (अरवल) और आशुतोष कुमार (पटना) ने  निभाई। कल शुक्रवार दिनांक 11 दिसंबर 2020 को सुबह के सत्र में 9:00 बजे से भागलपुर और मुंगेर के बीच मुकाबला होगा।जबकि दूसरे सत्र में 12:45 बजे से बांका और जमुई के बीच मैच खेला जाएगा। 

मैच स्थल:- मिथिला जोन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित अंतर जिला टी-20 टूर्नामेंट के मिथिला जोन का आयोजन मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के द्वारा पंडोल के उच्च विद्यालय मैदान में किया गया। जिसका आज उद्दघाटन क्षेत्रीय विधायक श्री समीर कुमार महासेठ जी के द्वारा विधिवत रूप से की गई। 

आज का उद्घघाटन मुकाबला मधुबनी बनाम सहरसा  के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहरसा की की टीम ने  20 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर 87 रन बनाए। सहरसा की ओर से बल्लेबाजी कर रहे मोहित ने 24, अनिकेत ने 18 तथा विनीत और कुणाल ने 12 – 12 रनों का योगदान दिया। जबकि मधुबनी की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे गौतम ने 24 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके तथा विकास झा, आदर्श, प्रेम प्रियंक और अरविंद कुमार को एक – एक सफलता हाथ लगी ।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की टीम ने मज 10. 3 ओवरों में हीं अपने 3 विकेट खोकर 89 रन बनाकर इस मैच को 7 विकेटों से जीतकर अपने नाम कर लिया।मधुबनी की ओर से बल्लेबाजी कर रहे संजय कुमार ने नाबाद 20 रन और विभूति  भास्कर ने नाबाद 26 रन बनाए। जबकि अंकुश ने 13 रन का योगदान दिया। वहीं सहरसा की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे दीपक, रितेश और प्रिय को एक-एक सफलताएं ही हाथ लगी।

आज का दूसरा मुकाबला दरभंगा बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया। जिसमें दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 15.1 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर महज 64 रन पर ढेर हो गई और दरभंगा की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। मधेपुरा की ओर से  गेंदबाजी कब घर संभाल रहे आदित्य गुप्ता , श्रेयांश सुमन , आशीष कुमार , रोशन ने आपस में दो-दो विकेट बांट लिए जबकि नरेंद्र को एक सफलताएं ही हाथ लगी। 

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की टीम ने मात्र 10 ओवरों में हीं 4 विकेट खोकर 66 रन बना लिए और 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया। मधेपुरा की ओर से बल्लेबाजी कर रहे अमित ने 11 रन, आदित्य गुप्ता 13 रन और रोशन पटवे ने 18 रनों का योगदान दिया। जबकि दरभंगा की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे भरत को दो तथा आदर्श और शुभम को एक-एक विकेट हाथ लगी ।

कल शुक्रवार दिनांक 11 दिसंबर को सुबह का मैच मधुबनी बनाम सुपौल के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच दरभंगा बनाम सहरसा के बीच खेला जाएगा।


Read More

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया कमेटी का विस्तार, नितिन कुमार बने उपाध्यक्ष

पटना। सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने संगठन को मजबूत बनाने और राज्य में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विकास को गति देने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। इस क्रम में नितिन कुमार को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई से हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कमेटी, जिला इकाइयों एवं आयोजन समिति के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नितिन कुमार के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन कुमार ने नियुक्ति पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के सभी जिलों में सॉफ्टबॉल क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के सहयोग से इस खेल को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

Read More

रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य समापन, केटीसीए दीघा बनी चैंपियन

पटना, 19 जुलाई 2026: रेयर विंडो रेस्टोरेंट, बोरिंग रोड, पटना के बैंक्वेट हॉल में आयोजित रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी (KTCA), दीघा द्वारा किया गया।

फाइनल मुकाबले में मिथिला क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केटीसीए दीघा ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन बनाए। टीम की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने शानदार 61 रन बनाए, जबकि अमन ने 23 रनों का योगदान दिया। मिथिला क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकित ठाकुर ने 3 विकेट, पार्थ कुमार ने 2 विकेट और सचिन ने 1 विकेट हासिल किया।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथिला क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 50 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मणिकर्णिका ने 21 और सौरव प्रसाद ने 13 रन बनाए। केटीसीए दीघा की ओर से अमन केसरी ने 3 विकेट, जैक बट्टू ने 2 विकेट और प्रवीण कुमार सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर केटीसीए दीघा ने 51 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रवीण कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की गवर्निंग काउंसिल के संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम थे। उनके साथ राहुल पाठक एवं रेयर विंडो के एमडी निहाल राज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक मुकेश कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान क्रिकेट और आयोजन में विशेष योगदान देने वाले कमल कुमार, जितेंद्र जी, छोटू और अजय कुमार को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के अंपायर कुंदन और हिमांशु, स्कोरिंग एवं तकनीकी सहयोग के लिए राकेश कुमार और पंकज कुमार, लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर तथा प्रेस प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षिका और श्रेया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रमुख पुरस्कार

  • मैन ऑफ द सीरीज: प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman): प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler): अंकित (कमल 11, बेगूसराय)
  • गेम चेंजर अवॉर्ड: अमन केसरी (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (Best Fielder): पार्थ कुमार
  • प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शैलेश, कान्हा एवं ओम

विजेता टीम केटीसीए दीघा को ₹15,000 तथा उपविजेता मिथिला क्रिकेट अकादमी को ₹7,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सनहिट स्पोर्ट्स ने किट बैग भी दिए गए।

आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने रेयर विंडो, महाकाल ज्वेलर्स, लक्षिका इंडस्ट्रीज तथा गैस्ट्रो एंड इंडोस्कोपी सेंटर को विशेष धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट के मीडिया पार्टनर ‘क्रीड़ा न्यूज’ की भी आयोजन को व्यापक पहुंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए समिति ने विशेष आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में टूर्नामेंट को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Read More

देव और विवेक के दम पर स्काई स्पोर्ट्स व सीएबी पहुंची सेमीफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में स्काई स्पोर्ट्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले क्वार्टरफाइनल में स्काई स्पोर्ट्स ने श्रीराम खेल मैदान को 93 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई स्पोर्ट्स ने 21 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से देव ने 59 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। आयुष बसौटिया ने नाबाद 25 और सार्थक ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 15.4 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। स्काई की ओर से मानव ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने ट्रायम्फैंट सीसी को 18 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ने 21 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। विवेक कुमार ने 53 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। शिवम सम्राट ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायम्फैंट सीसी की टीम 21 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत राज ने 29 और अर्पित राज ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीएबी की ओर से राहुल और रेयान झा ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर

स्काई स्पोर्ट्स: 21 ओवर में 153/2 (देव 74, आयुष बसौटिया नाबाद 25, सार्थक नाबाद 15, अतिरिक्त 29; अंकुश 1/11, पृथ्वी 1/32)।

श्रीराम खेल मैदान: 15.4 ओवर में 60 ऑलआउट (अतिरिक्त 40; मानव 4/8, बंकू 1/8, अनिल 1/3, मिसाब 1/1, अंश 1/1, सार्थक 1/1)।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार: 21 ओवर में 149/6 (विवेक कुमार नाबाद 88, शिवम सम्राट 22, आदर्श आनंद 15, अतिरिक्त 14; मयंक 2/21, प्रियाशु यादव 2/25, समर 1/52, आदर्श 1/14)।

ट्रायम्फैंट सीसी: 21 ओवर में 131 ऑलआउट (अभिजीत राज 29, अर्पित राज 20, आदित्य राज 20, प्रियांशु यादव 15, दक्ष पांडे 11, समर नाबाद 12, अतिरिक्त 11; राहुल 3/30, रेयान झा 3/15, शुभम 2/19, आर्यन 1/32)।

Read More

रूपक कुमार बने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली प्रदेश प्रभारी

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी रूपक कुमार को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने की।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रूपक कुमार ने संगठन में अपनी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से अलग पहचान बनाई है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा दिल्ली प्रदेश में पार्टी के विस्तार को गति मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रूपक कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.