KRIDA NEWS

एसपीसीए हार्डिंग पार्क पहली पारी में 178 पर सिमटी जबकि एसपीसीए एसडीभी 2 विकेट पर 171 रन बनाकर पहले दिन मजबूत स्थिति में

पटना:- सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में एस.डी.भी. पब्लिक स्कूल कुरथौल, पटना  के खेल मैदान में “लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी”  की पुण्यतिथि पर उनकी याद में एसपीसीए हार्डिंग पार्क और एसपीसीए एसडीभी शाखा के बीच तीन दिवसीय प्रदर्शनी मैच का शुभारंभ किया गया।

इससे पहले अखंड भारत के नायक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर मैच के उद्दघाटनकर्ता जदयू के वरीय नेता राजीव रंजन पटेल, मुख्य अतिथि युवा पटेल सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष व जदयू सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार पटेल, छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल सहित सभी खिलाड़ियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर नमन किया और माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

वहीं जदयू नेता राजीव रंजन पटेल, अभय कुमार पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संबोधित करते हुए सरदार पटेल जी की जीवनी पर प्रकाश डालें और कहा कि सरदार पटेल जी से प्रेरणा लें और अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। अपने जीवन में कभी नहीं हार मानने वाले अखंड भारत के नायक, आयरन मैन ऑफ द इंडिया कहे जाने वाले भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जीवनी को अवश्य पढ़ें और उनसे प्रेरणा लें। क्योंकि आप सब देश के कर्णधार हैं और देश का वर्तमान और भविष्य आप सबों के कंधों पर निर्भर हैं। आप लोग जिस खेल के खिलाड़ी हैं उसमें आखरी बॉल तक लड़ना सीखें और अपनी कला व काबिलियत पर भरोसा रखें।

इस तीन दिवसीय मुकाबला में एसपीसीए हार्डिंग पार्क के कप्तान अभिषेक कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसपीसीए हार्डिंग पार्क की पहली पारी 40.3 ओवरों में 178 रन पर सिमट गई। एसपीसीए हार्डिंग पार्क की ओर से रोशन ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि चिराग पराशर ने 35 रन का योगदान दिया। वहीं एसपीसीए एसडीभी की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे राहुल कुमार बुमराह ने 4 विकेट, नैतिक कुमार ने 3 विकेट, रोहित ने 2 विकेट और लव कुश ने एक सफलताएं हासिल की।

एसपीसीए एसडीभी ने अपनी पहली पारी की ठोस शुरुआत करते हुए आज पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 29 ओवरों में 2 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मजबूत स्थिति में है। सलामी बल्लेबाज मंतोष बिना खाता खोले पवेलियन वापस आए जबकि कप्तान कुमार आर्यन  39 रन बनाकर पवेलियन वापस आ गए। पारी को संभालते हुए फैजल रहमान 54 रन बनाकर और विकास कृष्णा 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

खेल विलंब से प्रारंभ होने के कारण खेल का पहले दिन कुल 75 ओवर फेंके गए शेष 15 ओवर की भरपाई कल के सेशन में पूरा कर ली जाएगी। 

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : किरण क्रिकेट अकादमी की एक और शानदार जीत, स्किल क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला स्किल क्रिकेट क्लब और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्किल क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्किल क्रिकेट अकादमी की टीम 17.1 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आदित्य ने 17 गेंदों पर 27 रन और सन्नी ने 8 गेंदों में 16 रन बनाए।

किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में आयुष रंजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं राज कमल ने 28 रन देकर 3 विकेट और अंकुल नवीन ने 21 रन देकर 2 विकेट झटके।

73 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 14.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सोनू संजीत ने 34 गेंदों पर 41 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अंकुल नवीन ने 46 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

स्किल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में पार्थ ने 8 रन देकर 1 विकेट लिया। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंकुल नवीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

रंजीत के शानदार शतक की बदौलत इंजीनियरिंग विभाग जीता, मेडिकल विभाग को 119 रनों से हराया

सोनपुर: सोनपुर मंडल अंतर्गत अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला इंजीनियरिंग विभाग बनाम चिकित्सा विभाग के बीच खेला गया। जिसमें इंजीनियरिंग विभाग ने 119 रनों से बड़ी जीत हासिल की।

इंजीनियरिंग विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें सलामी बल्लेबाज के रूप में आए बल्लेबाज रंजीत ने शानदार 133 रन और तीसरे विकेट के रूप में आए जावेद के 35 रनों के योगदान से 170 रनों की साझेदारी की मदद से शानदार 208 रन बनाया।

इसके अलावा मिथिलेश ने 12 रनों का योगदान दिया। मेडिकल टीम की ओर से रितेश ने 03 विकेट और राजीव रंजन ने 02 विकेट लिया। इस प्रकार से इंजीनियरिंग विभाग ने मेडिकल विभाग को 209 रन मुश्किल लक्ष्य दिया।

लक्ष्य को हासिल करने उतरी मेडिकल विभाग की टीम पहले 2 विकेट बिना किसी रन के गवां दी थी। उसके बाद निरंतर अंतराल में विकेट का पतन होता रहा। मेडिकल विभाग की ओर से एक मात्र बल्लेबाज गोपाल जो सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने सर्वाधिक कुल 27 रनों का योगदान दिया, परंतु इसके अलावा आए बल्लेबाजों में से डॉ रोचक सर ने 8 रन, राजीव रंजन ने 5 रन जीवट ने 15 रनों का योगदान दिया।

इंजीनियरिंग विभाग की ओर से डेब्यू करने वाले खिलाड़ी विकास ने 03 ओवर में 10 रन देकर 02 विकेट हासिल किया। इसके अलावा राजीव, जावेद, रंजीत, कुंदन और मिथिलेश ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार से मेडिकल विभाग की टीम इंजीनियरिंग विभाग से 119 रन से पहली मुकाबल हार गई। मैन ऑफ़ द मैच का खिताब शतकवीर रंजीत को दिया गया।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: सत्यम कुंदन का तूफानी शतक, वाईएमसीसी ने क्रेसेंट सीसी को 221 रन से हराया

पटना, 16 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार यानी 16 मार्च को खेले गए मैच में वाईएमसीसी के सत्यम कुमार का जलवा रहा। उन्होंने 156 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और तीन विकेट भी चटकाये। वाईएमसीसी ने क्रिसेंट सीसी को 221 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

मैच का सार

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए वाईएमसीसी ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 368 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 27.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सत्यम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

वाईएमसीसी की बैटिंग

वाईएमसीसी की ओर से सत्यम कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 गेंदों में 156 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 17 छक्के शामिल रहे। कप्तान विराट पांडे ने 54 रन तथा गुड्डू कुमार ने 40 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

368 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिसेंट सीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अभिनव सिन्हा ने 34 रन और नदीम स्ट्राइकर ने 28 रन बनाए, जबकि आदित्य सहाय ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 147 रन पर ऑल आउट हो गई।

वाईएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में गौरव राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। सत्यम कुमार ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि दिव्यांश, कार्तिक पांडे और विराट पांडे को एक-एक सफलता मिली।

संक्षिप्त स्कोर:

वाईएमसीसी – 368/9 (35 ओवर), सत्यम कुमार 156, विराट पांडे 54, गुड्डू कुमार 40, अमित कुमार 18, सूरज कश्यप 29, श्यामल पांडेय 10, गौरव राज 18, अतिरिक्त 41। नदीम स्ट्राइकर 3/64, शरवन कुमार 2/38, आदित्य सहाय 1/62

क्रिसेंट सीसी : 147 ऑल आउट (27.5 ओवर), अभिनव सिन्हा 34, नदीम स्ट्राइकर 28, आदित्य सहाय 23, मोहम्मद कैफ 10, रितविक राज 16, अतिरिक्त 21, गौरव राज 4/22, सत्यम कुमार 3/17, दिव्यांश 1/38, कार्तिक पांडेय 1/25, विराट पांडेय 1/15

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 और अंडर-12 की जर्सी का हुआ अनावरण 

पटना, 16 मार्च, 2026। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर आईपीएल की तर्ज पर आगामी 22 मार्च से आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए रंग-बिरंगे जर्सी का अनावरण सोमवार को राजधानी के कासा-पिकोला रेस्टूरेंट के हॉल में गरिमामयी समारोह में किया गया।

टीमों की जर्सियों का अनावरण मृत्युंजय तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल, सौरभ चक्रवर्ती पूर्व क्रिकेटर, राजेश शर्मा एमडी कासा पिकोला एवं विजय शर्मा एमडी टर्निंग प्वाइंट सह आयोजन अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया।

लीग के आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि अंडर-15 लीग में जीएनआईओटी ब्लास्टर, आरआईटी चैंपियंस, क्वाटंम वारियर्स, ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स, बिहर्स नाइटराइड्र्स, अरका जैन टाइटंस, आदित्य दबंग, मानव रचना लायंस, एसआरयू फाइटर्स, वीजीयू थंडरबोल्ट, आंजिक्या डीवाई पाटिल बांबर्स, संत जोसेफ चेंजर्स टीमें भाग लेंगी।

इस मौके पर भारत के विभिन्न राज्यों से से कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । अंडर-12 लीग में आठ टीमें न्यूटन विक्टर, मगध तूफान, आईआईटी कंप्यूटर पैंथर्स, कुसुमराज टाइगर, महाविधा योद्धा, सुमित शर्मा स्पोट्र्स एवेंजर्स, डायगोकेयर परफेक्टर्स और अगस्त्या स्ट्राइकर्स भाग लेंगी।

कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि हमारी कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए यह आयोजन करा रहा हूं। उन्होंने कहा कि बिहार के खेल को आगे बढ़ाने के लिए हम तत्पर हैं।

संयोजक सुमित शर्मा ने कहा कि मैचों का संचालन सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। सभी मैच सफेद गेंद से खेले जायेंगे। गेंदों का निर्माण इस लीग के लिए विशेष रूप से कराया गया जा रहा है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के अलावा मैन ऑफ द लीग, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डरत समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.