KRIDA NEWS

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेलेक्शन ट्रायल के लिए चयनकर्ता नियुक्त

पटना:- भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के तत्वावधान में होने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी दो दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के गठन के लिए 23 दिसंबर को होने वाले सेलेक्शन ट्रायल के लिए चयनकर्ताओं को मनोनित कर दिया गया है। 

यह जानकारी देते हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पटना महानगर संयोजक सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन समिति की हुई बैठक के बाद चयनकर्ताओं को नियुक्त किया गया। चयन समिति के चेयरमैन पूर्व रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा होंगे जबकि सदस्य के रूप में राष्ट्रीय क्रिकेटर रुपक कुमार, संतोष कुमार, शाह फहद यासीन और मुकेश कुमार होंगे। भारतीय युवा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल पूरी चयन प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। 

पटना महानगर के सह संयोजक अभिषेक राज ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल 23 दिसंबर को मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार आयोजित किया गया है। इस ट्रायल में हिस्सा लेने वाली सभी महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेटर सर्वेश हंसराज (चिंटू) को रिपोर्ट करेंगे।  

उन्होंने कहा कि चयन ट्रायल सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित किया जायेगा। यह प्रतियोगिता 24 और 25 दिसंबर को आयोजित की जायेगी।


Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: सत्यम कुंदन का तूफानी शतक, वाईएमसीसी ने क्रेसेंट सीसी को 221 रन से हराया

पटना, 16 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार यानी 16 मार्च को खेले गए मैच में वाईएमसीसी के सत्यम कुमार का जलवा रहा। उन्होंने 156 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और तीन विकेट भी चटकाये। वाईएमसीसी ने क्रिसेंट सीसी को 221 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

मैच का सार

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए वाईएमसीसी ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 368 रन बनाये। जवाब में क्रिसेंट सीसी की टीम 27.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सत्यम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

वाईएमसीसी की बैटिंग

वाईएमसीसी की ओर से सत्यम कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 गेंदों में 156 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 17 छक्के शामिल रहे। कप्तान विराट पांडे ने 54 रन तथा गुड्डू कुमार ने 40 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

368 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिसेंट सीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अभिनव सिन्हा ने 34 रन और नदीम स्ट्राइकर ने 28 रन बनाए, जबकि आदित्य सहाय ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 147 रन पर ऑल आउट हो गई।

वाईएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में गौरव राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। सत्यम कुमार ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि दिव्यांश, कार्तिक पांडे और विराट पांडे को एक-एक सफलता मिली।

संक्षिप्त स्कोर:

वाईएमसीसी – 368/9 (35 ओवर), सत्यम कुमार 156, विराट पांडे 54, गुड्डू कुमार 40, अमित कुमार 18, सूरज कश्यप 29, श्यामल पांडेय 10, गौरव राज 18, अतिरिक्त 41। नदीम स्ट्राइकर 3/64, शरवन कुमार 2/38, आदित्य सहाय 1/62

क्रिसेंट सीसी : 147 ऑल आउट (27.5 ओवर), अभिनव सिन्हा 34, नदीम स्ट्राइकर 28, आदित्य सहाय 23, मोहम्मद कैफ 10, रितविक राज 16, अतिरिक्त 21, गौरव राज 4/22, सत्यम कुमार 3/17, दिव्यांश 1/38, कार्तिक पांडेय 1/25, विराट पांडेय 1/15

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 और अंडर-12 की जर्सी का हुआ अनावरण 

पटना, 16 मार्च, 2026। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर आईपीएल की तर्ज पर आगामी 22 मार्च से आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए रंग-बिरंगे जर्सी का अनावरण सोमवार को राजधानी के कासा-पिकोला रेस्टूरेंट के हॉल में गरिमामयी समारोह में किया गया।

टीमों की जर्सियों का अनावरण मृत्युंजय तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल, सौरभ चक्रवर्ती पूर्व क्रिकेटर, राजेश शर्मा एमडी कासा पिकोला एवं विजय शर्मा एमडी टर्निंग प्वाइंट सह आयोजन अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया।

लीग के आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि अंडर-15 लीग में जीएनआईओटी ब्लास्टर, आरआईटी चैंपियंस, क्वाटंम वारियर्स, ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स, बिहर्स नाइटराइड्र्स, अरका जैन टाइटंस, आदित्य दबंग, मानव रचना लायंस, एसआरयू फाइटर्स, वीजीयू थंडरबोल्ट, आंजिक्या डीवाई पाटिल बांबर्स, संत जोसेफ चेंजर्स टीमें भाग लेंगी।

इस मौके पर भारत के विभिन्न राज्यों से से कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । अंडर-12 लीग में आठ टीमें न्यूटन विक्टर, मगध तूफान, आईआईटी कंप्यूटर पैंथर्स, कुसुमराज टाइगर, महाविधा योद्धा, सुमित शर्मा स्पोट्र्स एवेंजर्स, डायगोकेयर परफेक्टर्स और अगस्त्या स्ट्राइकर्स भाग लेंगी।

कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि हमारी कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए यह आयोजन करा रहा हूं। उन्होंने कहा कि बिहार के खेल को आगे बढ़ाने के लिए हम तत्पर हैं।

संयोजक सुमित शर्मा ने कहा कि मैचों का संचालन सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। सभी मैच सफेद गेंद से खेले जायेंगे। गेंदों का निर्माण इस लीग के लिए विशेष रूप से कराया गया जा रहा है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के अलावा मैन ऑफ द लीग, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डरत समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की रोमांचक जीत, सुदय क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से हराया

पटना: बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले जा रहे बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की टीम ने शानदार संघर्ष का परिचय देते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुदय क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 32 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए। टीम की ओर से रेयांश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशु शाहिल ने 26 रनों की तेज पारी खेली। इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटे-छोटे योगदान दिए, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की ओर से गेंदबाजी में अर्थ कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं शौर्य कांत ने 2 विकेट और अमन कुमार तथा शिवम ने एक-एक विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। टीम की ओर से शिवम ने 70 गेंदों पर 46 रनों की शानदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी। वहीं आयुष्मान जैन ने 29 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली। अंत में टीम ने 29.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सुदय क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में पियूष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट झटके। इसके अलावा अवनीश अरविंद ने 2 विकेट और कप्तान ईशु शाहिल ने भी 2 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम जीत से चूक गई। रोमांचक मुकाबले में अंत तक चले संघर्ष के बाद ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने 1 विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की।

Read More

नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ पर महिला प्रदर्शनी क्रिकेट मैच, रॉयल पैंथर्स की शानदार जीत

पटना: नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पटना में महिला क्रिकेट का एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में रॉयल पैंथर्स और डायमंड इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रॉयल पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निरजला राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नेहा चौधरी ने 36 रन और साक्षी सिंह ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डायमंड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सलोनी ने 1 विकेट हासिल किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड इलेवन की टीम रॉयल पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सलोनी ने 23 रन और रंजना ने 16 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में रीवा चौधरी, सिद्धि और अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निरजला राउत को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सिद्धि कुमारी को बेस्ट बॉलर, कुमारी रंजना को बेस्ट फील्डर, रीवा चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर और रूपम को सबसे अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका बिट्टू चौधरी और मुशर्रफ अली ने निभाई। इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और तीसरी वर्षगांठ के समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.