KRIDA NEWS

बुमराह और सिराज की शानदार गेंदबाजी से भारत ने लॉर्ड्स में 7 साल बाद रचा इतिहास, इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराया

इंग्लैंड:- इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 7 साल बाद हराकर लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया। भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों को बड़े अंतर से हराकर सीरीज ने 1-0 से बढ़त बनाई। 25 अगस्त से तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। 

पांचवे दिन का खेल पूरे तरह से भारत के नाम रहा। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के लॉर्ड्स में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9वें विकेट के लिए 89 रन जोड़े। पांचवे दिन के पहले सेशन ने भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 105 रन बनाए। जिसमे शमी और बुमराह में शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को खासा परेशान किया। शमी ने लॉर्ड्स में अर्धशतक भी जाड़ा। शमी ने 70 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए। शमी का साथ बुमराह में बखूबी निभाया। टेस्ट में बुमराह ने अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया। बुमराह ने नाबाद 34 रन बनाए। लंच के बाद भरतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 298रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। 

अंतिम 60 ओवर में 271 रनों के पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पहला ओवर में बर्न्स के रूप में पहला झटका लगा। अपने पहले ओवर में बुमराह ने भारतीय टीम को सफलता दिलाई। उसके बाद शमी ने भी सिबली को चलता किया और इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। उसके बाद जो रुट और हसीब हमीद ने मिलकर कुछ रन जोड़े। इंग्लैंड को तीसरा और अगला झटका 44 रन पर लगा। हसीब हमीद को 9 रन के निजी स्कोर पर इशांत शर्मा ने पगबाधा आउट करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उसके बाद टी से पहले इशांत शर्मा ने बेयरस्टो को पगबाधा आउट करके चौथी सफलता दिलाई और मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 

चाय के बाद खेलने उतरे इंग्लैंड ने अपने कप्तान जो रुट को भी जल्द ही गंवा दिया। रुट को 33 रन के निजी स्कोर पर बुमराह ने चलता किया और भारत को पांचवी सफलता दिलाई। इंग्लैंड ने 67 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। उसके बाद बटलर और मोइन अली ने पारी को संभालने की कोशिश की। इन दोनों बल्लेबाजों को हार बचाने के लगभग 34 ओवर बल्लेबाजी करनी थी। उन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर लगभग 12 ओवर बल्लेबाजी की और कुछ रन जोड़े। 90 रन के स्कोर पर सिराज ने मोइन अली को चलता किया और इंग्लैंड को छठां झटका दिया। उसके ठीक अगले बॉल पर सिराज ने सैम  करण को आउट करके सिराज ने इंग्लैंड को एक और झटका दिया। 38.2 ओवर में इंग्लैंड को सातवां झटका लगा। उसके बाद रॉबिंसन और बटलर ने मिलकर फिर से पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन बुमराह की स्लोवर गेंद ने रॉबिंसन को चलता किया और भारत को आठवीं सफलता दिलाई। इंग्लैंड ने 120 पर अपना आठवां विकेट गंवाया और 120 रनों पर ही नौवां विकेट और दसवां विकेट गंवाया। अंतिम दोनों विकेट सिराज ने लिया। बटलर और एंडरसन को आउट करके भारत 151 रनों से जीत कर लॉर्ड्स पर इतिहास रच दिया। 

Admission Open


Read More

लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी भिड़ंत दबंग व थंडरबोल्ट के बीच रविवार को

पटना: लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट को उसके दोनों फाइनलिस्ट मिल गए हैं। खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में दबंग ने चैंपियंस को 13 रन से हराकर जहां खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में थंडरबोल्ट ने लायंस को एक विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। अब रविवार को श्रीकृष्णा खेल मैदान, खेमनीचक, पटना में दबंग और थंडरबोल्ट के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

दबंग की जीत का सिलसिला बरकरार

पहले सेमीफाइनल में चैंपियंस ने टॉस जीतकर दबंग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दबंग के बल्लेबाजों ने इस मौके को शानदार प्रदर्शन में बदला। आदर्श राज ने 66 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रूणित सिन्हा ने 34 और युगवीर यादव ने 22 रन का अहम योगदान दिया। दबंग ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी चैंपियंस की टीम लक्ष्य के करीब तो पहुंची, लेकिन जीत से चूक गई। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। इस पारी में अतिरिक्त 51 रन चैंपियंस के स्कोर का बड़ा हिस्सा रहे। दबंग की ओर से हर्ष राज (4/26) और पियूष राज (2/20) ने शानदार गेंदबाजी की। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आदर्श राज को दीपमाला गुप्ता और निशा सिन्हा ने संयुक्त रूप से मैच आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
दबंग:20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन, आदर्श राज 66, रूणित सिन्हा 34, युगवीर यादव 22, अतिरिक्त 20। गेंदबाजी: ध्रुव कुमार 1/13, दिव्यांशु 1/29, हरिओम 1/20
चैंपियंस: 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन, मुन्ना 22, ध्रुव 16, विनीत 15, अतिरिक्त 51। गेंदबाजी: हर्ष राज 4/26, पियूष राज 2/20, आदर्श राज 2/8

थंडरबोल्ट की सांस रोक देने वाली जीत

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल लायंस और थंडरबोल्ट के बीच खेला गया। टॉस जीतकर थंडरबोल्ट ने लायंस को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। लायंस की पूरी टीम 17.3 ओवर में मात्र 87 रन पर सिमट गई। थंडरबोल्ट की ओर से विश्वजीत, अभिनव राज, सुजल राज और हिमांशु ने सटीक गेंदबाजी करते हुए लायंस की कमर तोड़ दी। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडरबोल्ट की पारी भी आसान नहीं रही। लगातार विकेट गिरने के बावजूद टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोमांचक जीत में विश्वजीत के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
लायंस: 17.3 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट, सचिन 22, आर्यन अरविंद सिंह 10, मयंक 10, अतिरिक्त 15। गेंदबाजी: विश्वजीत 2/20, अभिनव राज 2/27, सुजल राज 2/21, हिमांशु 2/9
थंडरबोल्ट: 16 ओवर में 88/9. आयुष 16, श्रेयांश शर्मा 12, नवीन नाबाद 12, अतिरिक्त 25। गेंदबाजी: शिबू भूषण 4/9, सचिन 2/16, मयंक 1/17

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट में क्रिसेंट सीसी ने हासिल की बड़ी जीत, विद्यार्थी सीसी को 10 विकेट से हराया

पटना, 4 फरवरी: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी एम एम प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मुकाबले में क्रिसेंट क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से पराजित किया। प्रिंस कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

विद्यार्थी सीसी की पारी: सनी की जुझारू बल्लेबाजी

स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला विद्यार्थी सीसी के लिए भारी पड़ गया और पूरी टीम 26 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। कप्तान सनी ने अकेले मोर्चा संभालते हुए नाबाद 69 रन की पारी खेली। उन्होंने 88 गेंदों का सामना किया और 7 चौके व 2 छक्के लगाए। हालांकि, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।

शीर्ष क्रम से लेकर निचले क्रम तक विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। पूरी टीम 26 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 120 रन ही बना सकी। क्रिसेंट सीसी की गेंदबाजी बेहद अनुशासित रही। प्रिंस कुमार और रित्विक ने तीन-तीन विकेट झटके। हिमांशु कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए, जिससे विद्यार्थी सीसी बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

लक्ष्य का पीछा: क्रिसेंट सीसी का दबदबा

120 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिसेंट सीसी की टीम ने शुरू से ही मैच पर नियंत्रण बना लिया। सलामी बल्लेबाज अभिनव सिन्हा और मोहम्मद कैफ ने बिना कोई जोखिम लिए शानदार बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

अभिनव सिन्हा ने 60 गेंदों पर 64 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। वहीं मोहम्मद कैफ ने 78 गेंदों पर 47 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई नाबाद साझेदारी के दम पर क्रिसेंट सीसी ने 22.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 123 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर
विद्यार्थी सीसी: 120/10 (26 ओवर), सनी नाबाद 69, प्रिंस कुमार 3/18, रित्विक 3/29, हिमांशु कुमार 2/15
क्रिसेंट सीसी: 123/0 (22.4 ओवर), अभिनव सिन्हा नाबाद 64, मोहम्मद कैफ नाबाद 47

Read More

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बिहार रूरल लीग का कैंप शुरू, 105 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बिहार रूरल लीग के तहत खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी, दीघा (पटना) में आज से चयन कैंप का शुभारंभ हो गया। कैंप के पहले दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और कुल 105 खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंप बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने और मजबूत टीम तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कैंप कन्वेनर प्रभात कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान फिटनेस टेस्ट, स्किल असेसमेंट और मैच प्रैक्टिस सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों की क्षमता का सही आकलन किया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि जहां एक ओर बड़ी संख्या में खिलाड़ी कैंप में शामिल हुए, वहीं सैकड़ों खिलाड़ियों ने काउंसिल की परीक्षाओं का हवाला देते हुए कैंप और मैच की घोषित तिथियों में बदलाव की मांग की है। खिलाड़ियों की इस मांग पर रूरल लीग मैनेजमेंट गंभीरता से विचार कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मौका मिल सके।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पटना सहित आसपास के सभी खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि भले ही वे कैंप का हिस्सा नहीं बन पाए हों, फिर भी कैंप स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इससे चयन प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा किया जा सकेगा और टीम को अंतिम रूप देने में सहूलियत होगी। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि बिहार रूरल लीग के माध्यम से नए और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

Read More

लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में चेंजर्स जीता, वारियर्स ने सुपरकिंग्स को 1 रन से हराया

पटना । श्रीकृष्णा खेल मैदान, खेमनीचक, पटना में खेले जा रहे लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट मैच में चेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइटर्स को 59 रनों से पराजित किया। मुकाबले में टॉस जीतकर फाइटर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन चेंजर्स के बल्लेबाजों ने तय 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।

चेंजर्स की ओर से शौर्य समीर ने जिम्मेदार और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा स्वजित टासकट ने 19 रन, तमजीद आलम ने 18 रन और रयान अनवर ने 12 रनों का योगदान दिया। टीम को एक्स्ट्रा के रूप में 18 रन मिले, जो स्कोर को मजबूती देने में अहम साबित हुए।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइटर्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 17.1 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। फाइटर्स की ओर से सचिन यादव ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि अनुपम राज ने 15 रन और आदर्श कुमार व नीरज ने 11-11 रनों का योगदान दिया। टीम को एक्स्ट्रा के रूप में 21 रन मिले, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के शौर्य समीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
चैंजर्स 169/9 (20 ओवर), तमजीद आलम 18, रयान अनवर 12, शौर्य समीर 43, स्वजीत डासकट 19, अतिरिक्त 18, सचिन यादव 3/25, श्याम कुमार 2/27, कार्तिक चौधरी 2/48.

फाइटर्स 110/10 (17.1 ओवर), रोहित कुमार 10, आदर्श कुमार 11, सचिन यादव 29, अनुपम राज 15, नीरज 11, अतिरिक्त 21, विशाल 2/28, जीत यादव 2/18.

दिन का दूसरा मुकाबला दर्शकों के लिए सांसें रोक देने वाला साबित हुआ, जहां वारियर्स और सुपरकिंग्स के बीच खेला गया मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारियर्स की टीम ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 179 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

वारियर्स की पारी में कप्तान आयुष यादव ने शानदार नेतृत्व करते हुए 39 रनों की अहम पारी खेली। उनके अलावा प्रत्युष सुंदरम ने 24 रन बनाए, जबकि अमन कुमार और रोहन कुमार ने 21–21 रनों का योगदान दिया। शुभम घोष ने 15 रन जोड़े। टीम को एक्स्ट्रा के रूप में 45 रन मिले, जिसने कुल स्कोर को मजबूती दी।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरकिंग्स की टीम ने भी जोरदार मुकाबला पेश किया। हर्ष राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए, वहीं कप्तान अनिकेत प्रकाश ने 43 रनों की सधी हुई पारी खेली। अंत के ओवरों में विपुल ने नाबाद 35 रन बनाकर मैच को आखिरी क्षणों तक पहुंचा दिया। सुपरकिंग्स को एक्स्ट्रा के रूप में 32 रन मिले, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन ही बना सकी। इस तरह वारियर्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में सुपरकिंग्स को एक रन से शिकस्त दी। शानदार कप्तानी पारी के लिए वारियर्स के आयुष यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
वारियर्स 179/10 (19.5 ओवर), आयुष यादव 39, अमन कुमार 21, प्रत्युष सुंदरम 24, रोहन सिंह 21, शुभमम घोष 15, अतिरिक्त 45, पियूष रंजन 4/47.
सुपर किंग्स 178/6 (20 ओवर), हर्ष राज 57, अनिकेत प्रकाश 43, विपुल कुमार 35, अतिरिक्त 32, यशस्वी 2/26, आयुष यादव 2/32.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.