पटना: राजधानी पटना में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आगामी 7 मार्च से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता नौबतपुर–मसौढ़ी रोड स्थित पीटमास (पटना) मैदान में The GamePlan Co. के तत्वावधान में आयोजित होगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्देश्य राज्य की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है।
टूर्नामेंट के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता पारंपरिक क्रिकेट प्रारूप में रेड बॉल एवं सफेद ड्रेस के साथ खेली जाएगी। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी और सभी मुकाबले लीग चरण के आधार पर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मैच 25 ओवर का होगा तथा प्रतियोगिता की लाइव स्कोरिंग CricHeroes ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जिससे दर्शक और अभिभावक मैच की जानकारी लाइव देख सकेंगे।
टूर्नामेंट के संरक्षक ज्ञानेश्वर गौतम ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता को Patna District Cricket Association (PDCA) से मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जिससे टूर्नामेंट की विश्वसनीयता और महत्व और बढ़ गया है।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹25,000 तथा उपविजेता टीम को ₹12,500 नगद पुरस्कार के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर सहित कई व्यक्तिगत सम्मान भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा सभी मैचों के दौरान खिलाड़ियों के लिए नाश्ता एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए गठित कमिटी में प्रभात कुमार को अध्यक्ष तथा ज्ञानेश्वर गौतम को संरक्षक बनाया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अकादमी, स्कूल अथवा खिलाड़ी पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9939089666 एवं 9117916602 पर संपर्क कर सकते हैं।




