KRIDA NEWS

परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

पटना, 26 नवंबर। आगामी 2 दिसंबर से शुरू होने वाले परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का गुरुवार को अनावरण किया गया। स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) में ट्रॉफी का अनावरण पटना के पूर्व महापौर श्याम बाबू राय, पटना मेयर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद अविनाश कुमार मंटू, पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार, सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के एमडी सुमित शर्मा ने किया।

अनावरण के अवसर पर पूर्व महापौर श्याम बाबू राय ने अपने पिता स्व. परमेश्वर राय को याद करते हुए कहा कि वे सामाजिक व्यक्ति थे और हमेशा सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित थे। यह टूर्नामेंट बस उनकी यादों को ताजा रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट बच्चों को खेल के माध्यम से अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाने का माध्यम बनेगा।

पटना मेयर के प्रतिनिधि शिशिर कुमार ने कहा कि यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है। इससे उभरते क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धी माहौल और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।पूर्व वार्ड पार्षद अविनाश कुमार मंटू ने कहा कि हमारी कोशिश है कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर खेल माहौल मिले। ऐसे टूर्नामेंट उनके भविष्य को नई दिशा देते हैं।

पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन स्कूली स्तर पर खेल को बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। हम सबों का हमेशा साथ रहेगा।

सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के एमडी सुमित शर्मा ने कहा कि किसी भी खेल को आगे बढ़ाने में स्कूली प्रतियोगिताओं का बड़ा योगदान रहता है। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन इस कार्य को सालों से कर रही है जो सराहनीय है।

सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने कहा कि हमने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं और हर मैच को प्रोफेशनल तरीके से कराने की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता के मैच 25-25 ओवर के खेले जाएंगे जो नॉक आउट आधार पर होंगे। । भाग लेने वाली सभी टीमों को आवेदन के साथ खिलाड़ियों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।

उन्होंने बताया कि विजेता और उपविजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतिदिन ‘मैन ऑफ द मैच’ के अलावा टूर्नामेंट के ‘बेस्ट बैट्समैन’, ‘बेस्ट बॉलर’ और ‘बेस्ट उदीयमान खिलाड़ी’ को सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट से संबंधित किसी भी विशेष जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 : किरण क्रिकेट अकादमी की धमाकेदार जीत, रॉयल स्पोर्ट्स क्लब को 137 रन से हराया

पटना। राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान में The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह जी की स्मृति में आयोजित “यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब और किरण क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में किरण क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 137 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किरण क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुकूल नवीन ने 43 गेंदों पर बेहतरीन 62 रन बनाए। वहीं उमंग ने 40 गेंदों में 56 रन और एडिड ने 27 गेंदों पर 34 रन की उपयोगी पारी खेली। रॉयल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में मयंक ने 1/32, सत्यम ने 1/24 और साहू राज ने 1/36 विकेट लिए।

217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और 18.4 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 27 गेंदों में 26 रन, रॉकी ने 14 गेंदों में 15 रन और कृष्णा कुंदन ने 31 गेंदों पर 11 रन बनाए। किरण क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज़ी में राज कमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट पर 13 रन दिए। इसके अलावा ऋषिकेश ने 2 विकेट पर 5 रन और अमन ने 1 विकेट पर 20 रन लिए। बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए राज कमल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

पटना सीनियर डिवीजन लीग में अगस्त्या का ऑलराउंड कमाल, शतक के साथ झटके पांच विकेट

पटना, 11 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार यानी 11 मार्च को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार सीसी के अगस्त्या छा गए। पहले 153 रन की शतकीय पारी खेली और फिर पांच विकेट चटकाये और टीम को 164 रन की शानदार जीत दिलाई। अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए राइजिंग स्टार ने 38 ओवर में चार विकेट पर 346 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में राइजिंग स्टार की टीम 33 ओवर में 182 रन पर ऑल आउट हो गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेजिंग स्टार की टीम ने निर्धारित 38 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 346 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अगस्त्या आनंद ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 76 गेंदों पर 153 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। वहीं अनिमेष कुमार ने 85 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान गुलशन कुमार ने 37 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया। अंत में गुल्ली 28 और केशव 8 रन बनाकर नाबाद रहे। वाईसीसी की ओर से गेंदबाजी में अनिमेष राज और सुशांत ने 2-2 विकेट हासिल किए।

346 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईसीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। टीम 33 ओवर में 182 रन पर ऑल आउट हो गई। वाईसीसी के लिए पीयूष कुमार ने 70 गेंदों पर 59 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जबकि प्रियांशु कुमार ने 39 और रोहित पांडेय ने 24 रन बनाए। राइजिंग स्टार की ओर से अगस्तया आनंद ने कमाल करते हुए 5 ओवर में मात्र 15 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा गोविंद कुमार और हर्षवर्धन पांडेय ने 2-2 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर
राइजिंग स्टार : 38 ओवर में 4 विकेट पर 346 रन, अगस्त्या आनंद 153, अनिमेष कुमार 92, गुलशन कुमार 41, गुल्ली नाबाद 28 अनिमेष राज 2/81,सुशांत 2/44

वाईसीसी : 33 ओवर में 182 रन ऑल आउट, प्रियांशु कुमार 39, रोहित पांडेय 24, पीयूष कुमार 59, सुशांत 22, अनिमेष राज 10, अतिरिक्त 13, अगस्त्या आनंद 5/15, गोविंद कुमार 2/18, हर्षवर्धन पांडेय 2/43

Read More

यूनिटी कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट: खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की 9 विकेट से शानदार जीत, अभिनव अकेला बने प्लेयर ऑफ द मैच

पटना: राजधानी पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (पीटमास) मैदान पर The GamePlan Co के तत्वावधान में स्वर्गीय अरुण सिंह की स्मृति में आयोजित यूनिटी कप” अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने स्किल क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्किल क्रिकेट अकादमी की टीम 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष गुप्ता ने 49 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा हर्षित सिंह ने 28 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि किशन ने 8 गेंदों में तेज़ 21 रन का योगदान दिया। खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाज़ी में अमन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं अमन कुमार ने भी किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया।

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 22.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अभिनव अकेला ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 65 गेंदों में नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली।

उनके अलावा अमन कुमार ने 37 गेंदों में 38 रन और शुभम सम्राट ने 32 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया। स्किल क्रिकेट अकादमी की ओर से राहुल राज को एकमात्र विकेट मिला। मैच में शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन के लिए अभिनव अकेला को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Read More

इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट: पटना अंडर-23 टीम का ऐलान, खिलाड़ियों को 25 फरवरी को रिपोर्ट करने का निर्देश

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी दस मार्च होने वाले बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए पटना जिला टीम की घोषणा अभिनव सिंह की कप्तानी में कर दी गई है। पटना की टीम गत वर्ष बेगूसराय के साथ संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था।

चयनित खिलाड़ियों को 10 मार्च को को सुबह 7:30 बजे याशवन क्रिकेट ग्राउंड, विक्रम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी चयन समिति के संयोजक धनंजय सिंह ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर दी। पटना जिला पाटलिपुत्र जोन में खेल रही है। पाटलिपुत्र जोन में अरवल, जहानाबाद और वैशाली की टीम है।

टीम इस प्रकार है

अभिनव सिंह (कप्तान), विकास कृष्णा, यश प्रताप, अनिमेष कुमार, यशश्वी शुक्ला, हर्षवर्धन, सिमुख कुमार, सत्यम कुमार, उत्कर्ष कुमार, रौशन कुमार, अक्षत मिश्रा, अमित गुंजन, अगस्त्य, ऋषभ राज, आकाश वर्मा, शुभम सिंह, ऋषभ भारद्वाज, आदित्य शिवम, अमृतांशु राज, प्रखर ज्ञान, आर्यमन और प्रकाश कुमार शामिल हैं।

मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है :

  • 10 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम पटना
  • 11 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम अरवल
  • 12 मार्च 2026: वैशाली बनाम अरवल
  • 13 मार्च 2026: जहानाबाद बनाम वैशाली
  • 14 मार्च 2026: पटना बनाम अरवल
  • 15 मार्च 2026: पटना बनाम वैशाली
Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.