KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

Dhanbad Cricket Association के वार्षिक समारोह में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अभिभावकों से बच्चों के खेल में साथ देने का अनुरोध किया

Dhanbad Cricket Association: झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने रविवार को धनबाद क्रिकेट संघ के वार्षिक समारोह में अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को खेलों में करियर बनाने में समर्थन करें। उन्होंने कहा कि यदि अभिभावक अपने बच्चों का साथ देंगे, तो वे परिवार, राज्य और देश का मान बढ़ा सकेंगे।

धनबाद क्लब में आयोजित समारोह में धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने खेलों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन खेलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर सत्र 2023-24 के विभिन्न टूर्नामेंटों की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेटर आफ द ईयर चुने गए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जेएससीए टूर्नामेंट में विजेता बनाने वाली अंडर-16 व उपविजेता अंडर-19 महिला टीम के सभी सदस्यों को ब्लेजर देकर सम्मानित किया गया।

विधायक ने जियलगोरा स्टेडियम के पुनर्निर्माण के प्रयासों की भी चर्चा की और कहा कि यह मैदान अगले वर्ष एक नए स्वरूप में तैयार होगा। उपायुक्त ने महिला क्रिकेटरों को अनुशासन और मेहनत की सलाह देते हुए उनकी उत्कृष्टता की सराहना की। वहीं उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि धनबाद की महिला क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिला क्रिकेटरों से अनुशासन व कड़ी मेहनत करने की सलाह देते हुए कहा कि इसका अनुपालन करने पर ही आप स्वयं को दूसरों से अलग कर पाएंगी। उनकी मांगों में कोई समस्या नहीं है। इसे पूरा किया जाएगा। जिला प्रशासन खेलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर देने में कोताही नहीं बरतेगी।

इसके पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार ने डीसीए की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि झरिया की विधायक के प्रयास से जियलगोरा स्टेडियम का पुनर्निमाण होने जा रहा है। इसके बन जाने से यहां एक बार फिर रणजी स्तर के मैचों का आयोजन किया जा सकेगा। जेएससीए के सहयोग से कांको में एक क्रिकेट मैदान विकसित किया जा रहा है। कहा कि दस वर्ष पूर्व जहां हम महिलाओं की टीम नहीं बना पाते थे, वहां से आज दुर्गा मुर्मू, अनंदिता किशोर जैसी खिलाड़ी निकल रही हैं। धनबाद एक ऐसा जिला है जहां सारे घरेलू मैच टर्फ विकेट पर होते हैं।

Duleep Trophy 2024: भारत ए ने दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया, भारत सी को 132 रनों से दी करारी शिकस्त

उन्होंने डीसीए के स्पांसरों का आभार जताया। क्रिकेट के संचालन में डीसीए के कार्यालय सहायक महेश गोराई की खुले दिल से सराहना की जिसपर देर तक तालियां बजती रही। महासचिव उत्तम विश्वास ने स्वागत संबोधन किया जबकि पुरस्कार वितरण का संचालन जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह ने किया। समारोह का संचालन पूनम शर्मा कर रही थीं। डीसीए की ओर से विधायक एवं उपायुक्त को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद पुरस्कृत और सम्मानित किए जाने का सिलसिला शुरू हुआ। स्पांसर दिवेन तिवारी, संतोष कुमार सिंह के साथ राजीव रंजन सिंह, बोर्ड आफ एडवाइजर एसएन सिंह, वाईएन नरूला, जेके नैयर, कोच इम्तियाज हुसैन, अरविंद महता, पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर सत्य प्रकाश, अंशु श्रीवास्तव व गुरमीत सिंह डांग को सम्मानित किया गया।

पूर्णिमा नीरज सिंह व उपायुक्त माधवी मिश्रा के अलावा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करने वालों में अध्यक्ष मनोज कुमार, वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जावेद खान, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, वाईएन नरूला, एसएन सिंह, जेके नैयर, राजीव रंजन सिंह, अशोक कुमार सिंह व अन्य शामिल थे। इस अवसर पर कई प्रमुख व्यक्तियों और स्पांसरों को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन पूनम शर्मा ने किया।

इन्हें किया गया सम्मानित
प्लेयर आफ द ईयर :
सीनियर ब्यायज में कोनैन कुरैशी व सीनियर गर्ल्स में दुर्गा मुर्मू।
जूनियर ब्वायज में सुशांत सिन्हा व जूनियर गर्ल्स में अनंदिता किशोर।

इन्हें किया गया पुरस्कृत
रामनाथ सिंह मेमोरियल अंतर कोचिंग कैंप अंडर-14 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए रणवीर सिंह (200 रन) व सर्वाधिक विकेट लेने के लिए आनंद राज (दस विकेट) को।
रामनाथ सिंह मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-14 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए आनंद राज (315 रन) व सर्वाधिक विकेट लेने के लिए रणवीर सिंह (11 विकेट) को।
अंतर कोचिंग कैंप अंडर-16 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए रणवीर सिंह (237 रन) व सर्वाधिक विकेट लेने के लिए सन्नी कुमार यादव (15 विकेट) को।
वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-16 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए आनंद राज (177 रन) व सर्वाधिक विकेट लेने के लिए विशाल कुमार महतो (16 विकेट) को।
वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-18 टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले अजय कुमार सिंह (332 रन) व सर्वाधिक विकेट लेने वाले मो. कफील (13 विकेट) को।
न्यू टेक ए डिवीजन में सर्वाधिक रन बनाने के लिए रूपक कुमार यादव (472 रन) व सर्वाधिक विकेट लेने वाले इंद्रजीत हरि (31 विकेट) को।
सूर्या रियलकान सुपर डिवीजन में सर्वाधिक रन बनाने के लिए मो. कोनैन कुरैशी (558 रन) व सर्वाधिक विकेट लेने वाले राहुल प्रसाद (24 विकेट) को।

सत्र 2023-24 के टूर्नामेंटों में यह टीमें रहीं विजेता व उपविजेता
रामनाथ सिंह मेमोरियल अंतर कोचिंग कैंप अंडर-14 टूर्नामेंट – धनबाद स्पोर्ट्स अकादमी व लार्ड्स क्रिकेट अकादमी संयुक्त विजेता।
रामनाथ सिंह मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-14 टूर्नामेंट – डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर व राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर संयुक्त विजेता।
अंतर कोचिंग कैंप अंडर-16 टूर्नामेंट – धनबाद स्पोर्ट्स अकादमी व जियलगोरा क्रिकेट अकादमी संयुक्त विजेता।
वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-16 टूर्नामेंट – राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर व अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर संयुक्त विजेता।
वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-18 टूर्नामेंट – अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर उपविजेता व शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कालेज विजेता।
न्यू टेक ए डिवीजन टी-20 नाकआउट – नजीर क्रिकेट अकादमी उपविजेता व एमपीएल क्रिकेट क्लब विजेता।
न्यू टेक ए डिवीजन लीग टूर्नामेंट – गैलेंट स्क्वार्ड उपविजेता व एमपीएल विजेता।
सूर्या रियलकान सुपर डिवीजन टी-20 टूर्नामेंट – डीएसए रेलवे उपविजेता एवं जियलगोरा क्रिकेट अकादमी विजेता।
सूर्या रियलकान सुपर डिवीजन लीग – टाटा क्रिकेट अकादमी उपविजेता एवं डीएसए रेलवे विजेता।

Read More

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया कमेटी का विस्तार, नितिन कुमार बने उपाध्यक्ष

पटना। सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने संगठन को मजबूत बनाने और राज्य में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विकास को गति देने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। इस क्रम में नितिन कुमार को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई से हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कमेटी, जिला इकाइयों एवं आयोजन समिति के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नितिन कुमार के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन कुमार ने नियुक्ति पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के सभी जिलों में सॉफ्टबॉल क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के सहयोग से इस खेल को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

Read More

रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य समापन, केटीसीए दीघा बनी चैंपियन

पटना, 19 जुलाई 2026: रेयर विंडो रेस्टोरेंट, बोरिंग रोड, पटना के बैंक्वेट हॉल में आयोजित रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी (KTCA), दीघा द्वारा किया गया।

फाइनल मुकाबले में मिथिला क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केटीसीए दीघा ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन बनाए। टीम की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने शानदार 61 रन बनाए, जबकि अमन ने 23 रनों का योगदान दिया। मिथिला क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकित ठाकुर ने 3 विकेट, पार्थ कुमार ने 2 विकेट और सचिन ने 1 विकेट हासिल किया।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथिला क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 50 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मणिकर्णिका ने 21 और सौरव प्रसाद ने 13 रन बनाए। केटीसीए दीघा की ओर से अमन केसरी ने 3 विकेट, जैक बट्टू ने 2 विकेट और प्रवीण कुमार सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर केटीसीए दीघा ने 51 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रवीण कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की गवर्निंग काउंसिल के संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम थे। उनके साथ राहुल पाठक एवं रेयर विंडो के एमडी निहाल राज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक मुकेश कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान क्रिकेट और आयोजन में विशेष योगदान देने वाले कमल कुमार, जितेंद्र जी, छोटू और अजय कुमार को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के अंपायर कुंदन और हिमांशु, स्कोरिंग एवं तकनीकी सहयोग के लिए राकेश कुमार और पंकज कुमार, लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर तथा प्रेस प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षिका और श्रेया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रमुख पुरस्कार

  • मैन ऑफ द सीरीज: प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman): प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler): अंकित (कमल 11, बेगूसराय)
  • गेम चेंजर अवॉर्ड: अमन केसरी (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (Best Fielder): पार्थ कुमार
  • प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शैलेश, कान्हा एवं ओम

विजेता टीम केटीसीए दीघा को ₹15,000 तथा उपविजेता मिथिला क्रिकेट अकादमी को ₹7,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सनहिट स्पोर्ट्स ने किट बैग भी दिए गए।

आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने रेयर विंडो, महाकाल ज्वेलर्स, लक्षिका इंडस्ट्रीज तथा गैस्ट्रो एंड इंडोस्कोपी सेंटर को विशेष धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट के मीडिया पार्टनर ‘क्रीड़ा न्यूज’ की भी आयोजन को व्यापक पहुंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए समिति ने विशेष आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में टूर्नामेंट को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Read More

देव और विवेक के दम पर स्काई स्पोर्ट्स व सीएबी पहुंची सेमीफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में स्काई स्पोर्ट्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले क्वार्टरफाइनल में स्काई स्पोर्ट्स ने श्रीराम खेल मैदान को 93 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई स्पोर्ट्स ने 21 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से देव ने 59 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। आयुष बसौटिया ने नाबाद 25 और सार्थक ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 15.4 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। स्काई की ओर से मानव ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने ट्रायम्फैंट सीसी को 18 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ने 21 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। विवेक कुमार ने 53 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। शिवम सम्राट ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायम्फैंट सीसी की टीम 21 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत राज ने 29 और अर्पित राज ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीएबी की ओर से राहुल और रेयान झा ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर

स्काई स्पोर्ट्स: 21 ओवर में 153/2 (देव 74, आयुष बसौटिया नाबाद 25, सार्थक नाबाद 15, अतिरिक्त 29; अंकुश 1/11, पृथ्वी 1/32)।

श्रीराम खेल मैदान: 15.4 ओवर में 60 ऑलआउट (अतिरिक्त 40; मानव 4/8, बंकू 1/8, अनिल 1/3, मिसाब 1/1, अंश 1/1, सार्थक 1/1)।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार: 21 ओवर में 149/6 (विवेक कुमार नाबाद 88, शिवम सम्राट 22, आदर्श आनंद 15, अतिरिक्त 14; मयंक 2/21, प्रियाशु यादव 2/25, समर 1/52, आदर्श 1/14)।

ट्रायम्फैंट सीसी: 21 ओवर में 131 ऑलआउट (अभिजीत राज 29, अर्पित राज 20, आदित्य राज 20, प्रियांशु यादव 15, दक्ष पांडे 11, समर नाबाद 12, अतिरिक्त 11; राहुल 3/30, रेयान झा 3/15, शुभम 2/19, आर्यन 1/32)।

Read More

रूपक कुमार बने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली प्रदेश प्रभारी

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी रूपक कुमार को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने की।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रूपक कुमार ने संगठन में अपनी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से अलग पहचान बनाई है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा दिल्ली प्रदेश में पार्टी के विस्तार को गति मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रूपक कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.