KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

अब बीसीए के खिलाफ आदित्य वर्मा ने भी खोला मोर्चा, कहा- बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त

बिहार क्रिकेट में लगातार कुछ न कुछ होता ही रहता है। पिछले कुछ दिनों से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब इस बार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा ने भी बीसीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिहार क्रिकेट को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का एकबार फिर से जिम्मा उठाया है।

संवाददाता सम्मेलन में आदित्य वर्मा ने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में कानून, संविधान और नैतिकता की धज्जियां उड़ाई जा रही है और पैसा का बोलबाला है। बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जो चाहते हैं वही होता है। साहेब बस यही चाहते हैं कि धन वर्षा होती रहे और हमारा पॉकेट भरना चाहिए। उन्हें ना क्रिकेटरों के कैरियर से मतलब है और न ही क्रिकेट गतिविधियों और क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर से।

इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर मिले रुपए कहां गए

उन्होंने कहा कि पिछले 5 महीने में बीसीसीआई से बिहार के क्रिकेट के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मिले करीब नौ करोड़ से ज्यादा रुपए आया और बंदरबाट हो गया। आज के तिथि में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर जीरो है। एक बॉलिंग मशीन या एक प्रैक्टिस का मैदान तक बिहार के खिलाड़ियों के लिए पिछले 5 सालों में दोबारा मान्यता के बाद भी बिहार क्रिकेट संघ नहीं बनाया पाया जबकि खाते से 8 करोड़ से अधिक की राशि की निकासी हो चुकी है। यह एक जांच का विषय है।

Vijay Hazare Trophy में बिहार की लगातार चौथी हार

टीम के ऐलान पर भी उठाए सवाल

आदित्य वर्मा ने कहा कि बीसीसीआई के घरेलू मैचों में भाग लेने वाली बिहार टीम के प्रदर्शन की तो बात ही छोड़ दीजिए। जिस तरह से टीमों की घोषणा होती है और टीमों में बदलाव होता है वैसा दुनिया के किसी टीम में नहीं होता होगा। एक बार में लगभग दर्जन भर खिलाड़ी बदल दिये जाते हैं। उसकी घोषणा कहीं नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि टीम सभी मैच खेल कर आ जाती है पर बीसीए के ऑफिसियल वेबसाइट पर उस टीम का अनाउंसमेंट नहीं होता है। आज तक आप सारे राज्य के सभी क्रिकेट संघों से जानकारी ले सकते हैं। किसी भी खिलाड़ी का मैच के प्रत्येक दिन का या जब से टीम में जाते हैं, समाप्ति तक रोजाना मिलने वाला भत्ता भी नहीं दिया जाता है, जो कि बहुत ही शर्मनाक है।

आदित्य वर्मा ने कहा कि चलिए कोई खिलाड़ी डर से इस बात का नहीं उठाता है जिससे मीडिया को जानकारी नहीं हो पाती है कि बीसीए के माफिया क्या कर रहे हैं। बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को भी इसका हक नहीं हो सकता है पर जिन लोगों ने इन टीमों के गठन के लिए आयोजित सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लिया उनका तो यह अधिकार बनता है कि हमारे ट्रायल का परिणाम क्या हुआ।

उन्होंने कहा कि टीम होती है 15 से 18 सदस्यीय पर सुरक्षित खिलाड़ी की संख्या की होती है उससे दोगुनी से चार गुणी तक। यह कहां का नियम है भाई। ऐसा इसलिए होता है कि दिखाने के लिए विज्ञप्ति निकाल कर हर वर्ष विज्ञापन दिया जाता है कि बिहार क्रिकेट संघ को सत्र के शुरुआत में प्रोफेशननल कोच, ट्रेनर, चयनकर्ता चाहिए। देश के बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी अपनी-अपनी अर्जी लगाते हैं।

साहेब को ऐसे आदमी चाहिए जो उनके इशारे पर काम करें 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को अपना सेवा देने के लिए, लेकिन साहेब को ऐसे रबर स्टाम्प चाहिए जो उनके इशारे पर कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर सोशल मीडिया में करप्शन के अनेक सबूत उपलब्ध है उनको ऑफिस में बिठाकर ग्रांट के पैसों से सैलरी दी जा रही है, क्यों? पटना के बोरिंग रोड में अवैध तरीके से बीसीए का खाता खोल दिया गया यह तथ्य छुपा कर बिहार क्रिकेट संघ के आपसी विवाद में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लोकपाल के आदेश से पटना के सचिवालय ब्रांच में बीसीए का जो खाता बैंक आफ इंडिया में फ्रीज कर दिया गया वह एचडीएफसी बैंक को नहीं बताया गया है। बिहार क्रिकेट लीग का खाता खोला गया जिसमें अनेक अनियमितताएं हैं। इन सारी चीजों को बिहार सरकार के आर्थिक अपराध इकाई तथा केंद्रीय आयकर आयुक्त के संज्ञान में दे दिया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही कानून सम्मत निर्णय होगा। इन सबों से परे बिहार सरकार के 14 माननीय विधायकों के द्वारा बिहार विधानसभा में ध्यानाकर्षण पर खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह माननीय विधायक डॉक्टर संजीव की पहल से विधायक अमरेंद्र पांडे के नेतृत्व में एक जांच समिति भी गठित हो गई है।

उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की चयन प्रक्रिया पर हमला बोलते हुए कहा कि चयनकर्ता कहते हैं कि हमने इन-इन खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया था और टीम साहेब के आदेश से बीसीए कार्यालय में बैठे दलालों ने बदल दिया। उसने यहां तक कहा है कि मेरे लिए यह मेरा पहला साल है मैं जानता तो यहां कभी नहीं आता क्योंकि चयनकर्ता आरै केवल रबर स्टाम्प के भांति कार्य करते हैं।

क्या क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा का चुनाव अवैध तरीके से करवाया गया? नालंदा क्रिकेट से जुड़े लोगों ने उठाए सवाल, जानें क्या है पूरा मामला

अदालत के सामने पूरे सबूतों के साथ रखेंगे अपनी बात 

चयनकर्ता के बातचीत का ऑडियो भी अदालत तथा जांच समिति के समक्ष उचित समय पर रखा जायेगा। कैसे चयनकर्ता विवश हैं उनका भी नहीं चलता है, चलता तो केवल साहेब का है। साहेब का फोन आया टीम बदल गया। साहेब के फोन पर प्लेइंग इलेवन बनता है। आपने कभी ऐसा सुना है कि टीम में चयन हो गया और जब खेलने की बारी आयी तो कहा गया कि आपका रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ आप नहीं खेल सकते हैं। कुल मिला कर यही है कि खेल से कोई मतलब नहीं बस मतलब है अपना खजाना भरने से। अगर बिहार के क्रिकेट टीम में खेलना है तो पैसा दीजिए।

बहुत जल्द ही किस प्रकार बिहार के आठ खिलाड़ियों को दो साल पहले कलकत्ता में चल रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में नॉर्थ ईस्ट राज्य के एक टीम के विरूद्ध बदल दिया गया था और वह मैच बिहार हार गया था। सूत्रों से पक्की खबर है उस मैच को बिहार क्रिकेट संघ ने हारने के लिए फिक्स कर दिया था। समय आने पर अदालत में पूरे साक्ष्य सबूतों के साथ यह बात रखी जाएगी। सबसे आश्चर्यजनक और दुखदायी यह है कि अगर आप बीसीए के कुकृत्यां पर अपनी जुबान खोलेंगे तो साहेब आपके बच्चों, भाई-बहनों अगर वे क्रिकेटर हैं तो साहब उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं देंगे। अब तो एक राजनैतिक पार्टी ने उनको पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाकर बीसीए में भ्रष्टाचार करने का परमिट दे दिया है।

आज के संवाददाता सम्मेलन में पूर्व विधायक डा0 विनादे यादव, डा0 संजय कुमार, मुकेश कुमार कुमार प्रिंस, संतोष कुमार, सहित अनेक खिलाड़ियों के परिजन उपस्थित थे।

Read More

हैदराबाद में बिहार का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा नया कीर्तिमान

पटना/हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंडोर स्टेडियम में आयोजित 33वीं बालक एवं 26वीं बालिका सब जूनियर आट्या-पाट्या राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026-27 का सफल एवं रोमांचक समापन हुआ। देशभर से आईं टीमों के बीच बिहार के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास से सभी का ध्यान आकर्षित किया। बिहार की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने अपने–अपने पूल में उपविजेता रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग ने बनाया रिकॉर्ड 

बिहार के बालक टीम ने प्रतियोगिता के दौरान ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम गौरवान्वित किया। लीग मुकाबले में बिहार का सामना मध्य प्रदेश से हुआ, जिसमें बिहार ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को 53 अंकों के बड़े अंतर से पराजित किया। यह इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान ऐसा सर्वश्रेष्ठ अंतर रहा, जिसे कोई अन्य टीम पार नहीं कर सकी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे भारत से 21 राज्यों की उपस्थिति थी।

बिहार के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने न केवल टीम की मजबूत तैयारी और प्रतिभा को साबित किया, बल्कि राष्ट्रीय मंच पर बिहार आट्या-पाट्या के बढ़ते प्रभाव का भी संकेत दिया।

क्वार्टर फाइनल में बिहार बालक टीम का मुकाबला कर्नाटक से हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का रहा। बिहार ने पूरी ताकत के साथ संघर्ष किया, लेकिन अंततः 27-31 से मात्र 4 अंकों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस परिणाम के बावजूद बिहार की टीम अपने पूल में उपविजेता रही और पूरे टूर्नामेंट में शानदार छाप छोड़ने में सफल रही।

बिहार की बेटियों ने भी दिखाया दमखम

बालिका वर्ग में भी बिहार की बेटियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों और खेल विशेषज्ञों को प्रभावित किया। क्वार्टर फाइनल में बिहार का सामना केरल की मजबूत टीम से हुआ। मुकाबले के पहले सेट में बिहार की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26-24 से जीत दर्ज की।

दूसरे सेट में केरल ने वापसी करते हुए बिहार को 23-27 से पराजित किया। इसके बाद निर्णायक सेट में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंततः केरल ने 30-24 से बाजी मार ली। बिहार की बेटियों ने हार के बावजूद अपने जुझारू खेल और संघर्ष की भावना से सभी को प्रभावित किया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने की बिहार टीम की सराहना

प्रतियोगिता के दौरान आट्या-पाट्या फेडरेशन ऑफ इंडिया के गणमान्य पदाधिकारियों एवं खेल विशेषज्ञों ने बिहार की दोनों टीमों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। विशेष रूप से बालक टीम द्वारा मध्य प्रदेश के खिलाफ दर्ज की गई 53 अंकों की ऐतिहासिक जीत को शानदार उपलब्धि बताया गया।

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना और संघर्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार में आट्या-पाट्या खेल तेजी से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

बिहार टीम के इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि प्रतिभा, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले तो बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर किसी भी टीम को कड़ी चुनौती देने में सक्षम हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता से बिहार के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है तथा आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है।

Read More

बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग में आदिवा उल्लाह बने विजेता

बिहार:  अखिल बिहार शतरंज संघ एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के चंद्र विला फार्म हाउस में आयोजित रुंगटा टी बिहार स्टेट जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के नौ चक्रों के बाद बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग ने आदिवा उल्लाह बिहार राज्य जूनियर एवं जूनियर गर्ल्स का विजेता घोषित किए गए।

बालिका वर्ग में पटना की अदिबा उल्लाह एवं मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-8 अंक अर्जित किए। टाई-ब्रेक के आधार पर अदिबा उल्लाह को प्रथम तथा नव्या गोयनका को द्वितीय स्थान मिला।

पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र कुमार, अध्यक्ष, साउथ एशियन चेस परिषद ,विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अशोक कुमार नेमानी सेल्स हेड, रुंगटा टी प्राइवेट लिमिटेड, बिहार एवं झारखंड , श्री रवि धारियां, डिप्टी जोनल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया; डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमडी, आशव हॉस्पिटल, डॉ अमृता श्रीवास्तव, दीपक चंद्रा, वाइस प्रिंसिपल, सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल; डॉ.अविनाश त्रिपाठी, सीनियर मैनेजर HDFC एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव श्री हिमांशु कुमार ने किया।

इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर, विपल सुभाषी, शशिनन्द कुमार, शिवप्रिया भारद्वाज, प्रत्यूष कुमार, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आलोक प्रियदर्शी, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्री आभाष कुमार, कोषाध्यक्ष श्री अभिजीत कुमार , संयुक्त सचिव श्री सुनील कुमार, मनीष कुमार समेत कई अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित थें।

प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
बालक वर्ग
1 प्रेम कुमार, छपरा — 7.5 अंक
2 अनिकेत रंजन, बेगूसराय — 7.5 अंक
3 शिवांश बरनवाल, बेतिया — 7 अंक
4 तेजस शांडिल्य, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक
5 अनुभव मिश्रा, मधुबनी — 6.5 अंक
6 पार्थवाह, पटना — 6.5 अंक
7 श्रेष्ठ कियान, वैशाली — 6.5 अंक
8 तन्मय कश्यप, पटना — 6.5 अंक
9 मानस, पटना — 6.5 अंक
10श्रेष्ठ प्रताप सिंह, पटना — 6.5 अंक

बालिका वर्ग
1 अदिबा उल्लाह, पटना — 8 अंक
2 नव्या गोएंका, मुजफ्फरपुर — 8 अंक
3 अग्रिमा राज, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक
4 मून, कटिहार — 6 अंक
5 ईशिका, बेगूसराय — 6 अंक
6 शालिनी श्रीवास्तव, पटना — 6 अंक
7 अनारा शर्मा, किशनगंज — 5.5 अंक
8 प्रतीक्षा राज, पटना — 5 अंक
9 अभिनव अविका, पटना — 5 अंक
10 राज श्रेया, सीतामढ़ी — 5 अंक

Read More

पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के महा तेजस्वी का सीबीएसई नेशनल के लिए चयन, बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व

पटना/प्रयागराज। पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के होनहार युवा क्रिकेटर महा तेजस्वी ने अपनी प्रतिभा के दम पर सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए बिहार अंडर-14 टीम में जगह बनाई है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में महा तेजस्वी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से पीआईआर क्रिकेट एकेडमी में खुशी का माहौल है।

प्रयागराज में 18 से 23 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई के ट्रायल एवं चयन शिविर में महा तेजस्वी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल कौशल और प्रदर्शन से प्रभावित चयनकर्ताओं ने उन्हें बिहार की अंडर-14 टीम के लिए चुना। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

 

मदुरै में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरेंगे

सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु के मदुरै में किया जाना है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस राष्ट्रीय मंच पर महा तेजस्वी बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकेडमी से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि वह अपने प्रदर्शन से बिहार और पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का नाम रोशन करेंगे।

महा तेजस्वी के चयन पर पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के कोच पंकज मिश्रा, रितेश रंजन और इंद्रजीत कुमार समेत एकेडमी के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि महा तेजस्वी का चयन उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति अनुशासन का परिणाम है।

एकेडमी प्रबंधन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करना महा तेजस्वी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि एकेडमी के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। एकेडमी परिवार ने महा तेजस्वी के आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है।

Read More

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न

बिहारशरीफ़ । नालंदा जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की बैठक रविवार , 4 अक्टूबर 2026 को संघ के कार्यालय में अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों एवं संघ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सत्र 2026-27 के लिए क्लबों एवम खिलाड़ियों के निबंधन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026, बुधवार (15 दिन ) निर्धारित की गई है। जिसमे 20 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक क्लबों का निबंधन तथा 26 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक खिलाड़ियों का निबंधन किया जायेगा। सत्र की शुरुआत जूनियर लीग NDJL – 2027 स्व0 राजू वाल्स नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग से की जायगी।

बैठक में सत्र 2025-26 में संपन्न जूनियर, सीनियर ए डिवीजन तथा बी डिवीज़न लीग आयोजन पर भी चर्चा की गयी। पीछले सत्र के बी डिवीज़न के शेष मैचों को संपन्न करने पर निर्णय लिया गया।

नालंदा जिला क्रिकेट लीग से सम्बंधित जानकारी एवम फॉर्म हेतु सिद्धार्थ आनंद को प्रभार सौंपा गया है। सभी क्लब एवं खिलाड़ियों को सिद्धार्थ आनंद से फोन नंबर 6201024973 पर सम्पर्क करना होगा।

सत्र 2026-27 नालंदा जिला क्रिकेट लीग के किसी भी प्रारूप मे भाग लेने वाले क्लबों को शपथ पत्र देना अनिवार्य करने पर निर्णय लिया गया जिसके अनुसार क्लब के सचिव /अध्यक्ष मे से किसी के द्वारा लीग मे भाग लेने हेतु क्लब के लेटर पैड पर निवेदन के साथ एक शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य किया गया है।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ का कार्यकाल नवंबर 2026 मे समाप्त होने के कारण नही कमिटी के गठन हेतु चुनाव तथा एजीएम पर निर्णय लिया गया। नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार इसके लिए प्रभार सौंपा गया।

बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों ने आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं तैयारियों पर भी चर्चा की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री गोपाल कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न की गई।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.