KRIDA NEWS

IPL 2024 का मिनी ऑक्शन खत्म, देखें नीलामी के बाद कैसी दिख रही है सभी 10 टीमें

IPL 2024: आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन दुबई में संपन्न हो गया। जिसमें सभी टीमों ने जांच परखकर खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल किया। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क बने। स्टार्क को कोलकाता ने 24.75 करोड़ में शामिल किया। जबकि पैट कमिंस को भी 20.50 करोड़ मिले। भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगे हर्षल पटेल रहे। उन्हें 11.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने शामिल किया। इस बार निलामी ने कुल 72 खिलाड़ियों पर सभी टीमों ने बोली लगाई। इस नीलामी के बाद देखते है कैसी दिख रही है आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमें-

मुंबई टीम: हार्दिक (कप्तान), रोहित, सूर्यकुमार, ईशान, तिलक, बुमरा, ब्रेविस, टिम डेविड, विष्णु, अर्जुन तेंदुलकर, मुलानी, नेहल, कुमार कार्तिकेय, चावला, मधवाल, शेफर्ड, बेहरेनडोर्फ, कोएत्ज़ी, मधुशंका, गोपाल, नुवान, नमन धीर , कम्बोज, नबी, शिवालिक शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: धोनी (कप्तान), जड़ेजा, मोईन, कॉनवे, गायकवाड़, दुबे, चाहर, सैंटनर, रहाणे, चौधरी, पथिराना, थीक्षाना, देशपांडे, अजय मंडल, शेख रशीद, हैंगरगेकर, सिमरजीत, निशांत, सोलंकी, रचिन, शार्दुल, डेरिल मिशेल, रिज़वी, मुस्तफिजुर, अवनीश राव।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), वार्नर, नॉर्टजे, कुलदीप, शॉ, ब्रूक, मार्श, स्टब्स, झाये, इशांत, अक्षर, लुंगी, पोरेल, मुकेश, खलील, ललित, ढुल, प्रवीण दुबे, ओस्टवाल, भुई, रसिख, सुमित, होप , चिकारा और कुशाग्र।

केकेआर टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), स्टार्क, रसेल, नरेन, रॉय, राणा, गुरबाज़, सुयश शर्मा, मुजीब, अनुकूल, वेंकटेश, हर्षित, वैभव, वरुण, भरत, सकारिया, अंगरीश, रमनदीप, शेरफेन, मनीष, एटकिंसन और साकिब हुसैन।

आरसीबी टीम: फाफ (कप्तान), कोहली, मैक्सवेल, ग्रीन, जैक्स, पाटीदार, रावत, फर्ग्यूसन, कार्तिक, सिराज, सुयश, स्वप्निल, लोमरोर, कुरेन, कर्ण, टॉपले, भंडागे, डागर, विशाक, आकाश दीप, हिमांशु, राजन कुमार, अल्ज़ारी , दयाल और सौरव चौहान।

IPL-2024 Mini Auction: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर हुई पैसों की बारिश, अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का भी रहा बोलबाला, जानें कौन हुआ किस टीम में शामिल

पंजाब किंग्स टीम: धवन (कप्तान), जितेश, लिविंगस्टोन, कुरेन, बेयरस्टो, रबाडा, एलिस, अर्शदीप, रजा, प्रभसिमरन, चाहर, गुरनूर, शिवम, हरप्रीत, कावेरप्पा, शॉर्ट, ऋषि, भाटिया, टाइड, हर्षल, वोक्स, आशुतोष, विश्वनाथ, त्यागराजन , शशांक सिंह, प्रिंस चौधरी, रिले रुसो।

गुजरात टाइटंस टीम: गिल (कप्तान), विलियमसन, राशिद, शमी, मिलर, सुदर्शन, वेड, त्यागी, साहा, मिंज, तेवतिया, शंकर, मनोहर, उमरजई, शाहरुख, नालकंडे, जयंत, लिटिल, मोहित, नूर, साई किशोर, उमेश, स्पेंसर, सुशांत मिश्रा और मानव सुथार।

लखनऊ सुपरजायंट्स टीम: केएल राहुल (कप्तान), डी कॉक, वुड, मोहसिन, पूरन, बिश्नोई, नवीन, क्रुणाल, मेयर्स, स्टोइनिस, विली, देवदत्त, बडोनी, टर्नर, हुडा, गौतम, प्रेरक, युद्धवीर, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, यश, मिश्रा , मावी, अरशद और सिद्धार्थ।

राजस्थान रॉयल्स टीम: संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, अवेश खान (ट्रेडेड), रोवमन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोल्हर कैडमोर), आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्को यानसेन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद (ट्रेडेड), ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, आकाश महाराज सिंह, जे सुब्रमणयम।

Read More

बिहार में पहली बार आयोजित होगा ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप, 700 से अधिक निशानेबाज लेंगे हिस्सा

पटना :- बिहार में पहली बार 15 से 19 सितंबर तक 9वीं ईस्ट जोन निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता नालंदा जिले के राजगीर स्थित सोलह सिंह शूटिंग एकेडमी में होगी। इस आयोजन की जिम्मेदारी बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन को सौंपी गई है।

भारतीय शूटिंग संघ, नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत इस प्रतियोगिता में बिहार, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और असम के लगभग 700 से अधिक निशानेबाज भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल के मैच इंडोर शूटिंग रेंज राजगीर में आयोजित होंगे, जबकि 25 मीटर फायर पिस्टल, 50 मीटर पिस्टल और 50 मीटर राइफल इवेंट्स का आयोजन पटना स्थित विक्रम सिंह शूटिंग कॉम्प्लेक्स में होगा।

प्रतियोगिता में बिहार के करीब 110 निशानेबाज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आगामी राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जगह बनाने का मौका मिलेगा। बिहार के लगभग 250 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन ने इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उद्घाटन समारोह 15 सितंबर को सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता बिहार सरकार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र करेंगे। इस मौके पर ओलंपिक खिलाड़ी-सह-विधायकसुरेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1968 में हुई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को निशानेबाजी से जोड़ना और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

Read More

रूपक कुमार बने लोजपा (रामविलास) खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए रूपक कुमार को राष्ट्रीय सचिव तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) द्वारा जारी किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने कहा कि रूपक कुमार की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से न केवल बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश में भी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। रूपक कुमार ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे और युवाओं को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करेंगे। रूपक की इस नियुक्ति पर पार्टी नेताओं ने भी बधाई दी है।

आपको बता दें कि रूपक कुमार अंतर्राष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी और राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं। खेल जगत में उनके अनुभव से संगठन को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।

 

Read More

पटना में खेलो इंडिया जोनल आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य समापन, शुभम दास और प्राप्ति वेटेबल ने जीता स्वर्ण

पटना :- पाटलिपुत्र खेल परिसर में 13 और 14 सितंबर तक आयोजित खेलो इंडिया एनटीपीसी जोनल आर्चरी टूर्नामेंट 2025 का रविवार को भव्य समापन हुआ। यह टूर्नामेंट पहली बार बिहार में आयोजित किया गया, जिसमें छह राज्यों और विभिन्न बोर्डों के कुल 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

फाइनल दिन खेले गए कंपाउंड प्रतिस्पर्धा में पुरुष वर्ग का स्वर्ण आरएसपीबी के शुभम दास ने जीता। रजत झारखंड के दिव्यांशु सिंह को मिला, जबकि कांस्य बिहार के विक्रम कुमार के हिस्से आया। चौथे स्थान पर एसपीएसबी के एमडी आदिल रहे।
महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की प्राप्ति वेटेबल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। झारखंड की संगीता कुमारी मुर्मू ने रजत, राज अदिति कुमारी ने कांस्य जीता और सलोनी उरांव चौथे स्थान पर रहीं।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। स्वर्ण विजेता को ₹20,000, रजत विजेता को ₹15,000, कांस्य विजेता को ₹10,000 और चौथे स्थान पर रहने वाले को ₹5,000 की राशि दी गई।

समापन समारोह में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव रविंद्र नाथ चौधरी, बिहार तीरंदाजी संघ के सचिव मनोज कुमार, भारतीय तीरंदाजी संघ के कंपटीशन डायरेक्टर हरेश कुमार, बिहार ओलंपिक संघ की उपाध्यक्ष नूतन कुमारी और अंजलि कुमारी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, एसपीएसबी, आरएसपीबी और सीएसईबी से 200 पुरुष और 120 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 350 प्रतिभागी शामिल हुए। अकेले बिहार से 72 खिलाड़ी (36 पुरुष व 36 महिला) मैदान में उतरे।

Read More

खेलो इंडिया आर्चरी टूर्नामेंट मुंगेर की अंशिका ने जीता स्वर्ण, पुरुष वर्ग में झारखंड के गोल्डी मिश्रा ने मारी बाजी

पटना, 13 सितंबर 2025 : पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में आयोजित खेलो इंडिया एनटीपीसी जोनल आर्चरी टूर्नामेंट 2025 के पहले दिन बिहार की बेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। मुंगेर की अंशिका कुमारी ने महिला रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। वहीं पुरुष रिकर्व वर्ग में झारखंड के गोल्डी मिश्रा ने स्वर्ण पर निशाना साधा।

दो दिवसीय इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार बिहार में किया गया है, जिसमें बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल सहित एसपीएसबी, आरएसबी और सीएसईबी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुल 350 प्रतिभागी, प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी प्रतियोगिता का हिस्सा बने हैं। इसमें 200 पुरुष और 120 महिला तीरंदाज शामिल हैं। केवल बिहार से 72 खिलाड़ी (36 पुरुष और 36 महिला) भाग ले रहे हैं।

पहले दिन के परिणाम (रिकर्व वर्ग):

महिला वर्ग:

  • स्वर्ण – अंशिका कुमारी (बिहार)
  • रजत – रूम विश्वास (पश्चिम बंगाल)
  • कांस्य – बसंती महतो (पश्चिम बंगाल)चौथा स्थान – प्रज्ञा दलाई (उड़ीसा)

पुरुष वर्ग:

  • स्वर्ण – गोल्डी मिश्रा (झारखंड)
  • रजत – कृष्ण पिंगा (झारखंड)
  • कांस्य – आकाश राज (छत्तीसगढ़)
  • चौथा स्थान – शुभम कुमार (बिहार)

विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दिए गए। स्वर्ण पदक विजेताओं को ₹20,000, रजत विजेताओं को ₹15,000, कांस्य विजेताओं को ₹10,000 और चौथे स्थान पर रहे खिलाड़ियों को ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

सम्मान समारोह में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर, निदेशक महेन्द्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, उप निदेशक  हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, अंजलि कुमारी, बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आजय कुमार और बिहार आर्चरी एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.