KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

धनबाद क्रिकेट संघ के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शाहबाज नदीम ने खिलाड़ियों ने संबोधित करते हुए कहा- ‘सफलता अर्जित करने के लिए आपके अंदर भूख होनी चाहिए’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम ने धनबाद के उभरते क्रिकेटरों से कहा कि सफलता अर्जित करने के लिए आपके अंदर भूख होनी चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपका लक्ष्य क्या है और इसे हासिल करने के लिए पूरे समर्पण के साथ जुट जाएं। धनबाद से ही क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले नदीम रविवार को धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में युवा क्रिकेटरों को संबोधित कर रहे थे।

रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में आयोजित समारोह में नदीम ने उभरते क्रिकेटरों से कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी आपके लिए बहाना नहीं होना चाहिए। जब उन्होंने खेलना शुरू किया तो सिर्फ टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में ही टर्फ विकेट था। आज तो पांच-छह मैदानों में टर्फ विकेट है।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि उपायुक्त वरूण रंजन ने कहा कि धनबाद में खेल की मूलभूत संरचनाएं विकसित करेंगे। कहा कि डीसीए के पदाधिकारियों के साथ इस विषय पर संक्षिप्त चर्चा हुई है। हम उनके साथ मिलकर जिले में खेल सुविधाएं बढ़ाएंगे ताकि यहां रणजी ट्राफी, दलीप ट्राफी, ईरानी ट्राफी जैसे बड़े मैचों का आयोजन हो सके। युवा क्रिकेटरों को हम तराशने का प्रयास करेंगे जिससे यहां से नदीम जैसे कई और खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर जिले व राज्य का नाम रौशन कर सकें। कहा कि आइपीएल फैन पार्क की तरह विश्व कप के मैचों का आयोजन डीसीए करें। इसमें जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने संबोधन में पिछले सत्र में धनबाद की उपलब्धियां गिनाई और इसका श्रेय पूरी टीम के सहयोग व समर्पण को दिया। कहा कि लगभग सात वर्षों के बाद एक बार फिर धनबाद को रणजी मैच के आयोजन का अवसर मिला है। हम अपना स्टेडियम तैयार करने के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। युवाओं को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिले, उन्हें बेहतर सुविधाएं मिले, इस बात पर उनका पूरा फोकस है। कहा कि आज शाहबाज नदीम हमारे बीच हैं। उन्हें विश्वास है कि नदीम की उपस्थिति युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी।

निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय, जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह, बीसीसीएल की खेल अधिकारी किरणरानी नायक, डीसीए सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह का संचालन कर रहे जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह ने सारे अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया एवं डीसीए की उपलब्धियों को सिलसिलेवार ढंग से रखा।

बाद में उपायुक्त वरूण रंजन ने शाहबाज नदीम को क्रिकेट रत्न से सम्मानित किया। इस अवसर पर सारे अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सत्र 2022-23 के लिए क्रिकेटर आफ द ईयर चुने गए सीनियर पुरुष वर्ग में आदित्य नारायण व जूनियर में एकलव्य सिंह, महिला सीनियर में रूमा कुमारी महतो एवं जूनियर में नेहा कुमारी साव एवं सत्र में सर्वाधिक मैचों में अंपायरिंग करने वाले मनोरंजन कांजीलाल को सम्मानित किया गया। साथ ही सूर्या रियलकान के संतोष कुमार सिंह, नालंदा बिल्डर्स के अनिल सिंह, आविष्कार डायग्नोस्टिक के दिवेन तिवारी, न्यू टेक के बीरेंद्र पाठक, श्रीराम सेल्स के नंदलाल अग्रवाल एवं जोहरी बाजार के रूपेश सिन्हा को सम्मानित किया गया।

बाद में सत्र 2022-23 के विभिन्न टूर्नामेंटों में चैंपियन व उपविजेता रही टीमों को ट्राफियां प्रदान की गई। डीसीए के वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, डा. नीतू सहाय, डा. रीना वर्णवाल, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डीसीए के ललित जगनानी, संतोष कुमार सिंह, अनिल सिंह, मनोज कुमार सिंह, मनीष वर्द्धन, उत्तम विश्वास, अशोक चौरसिया, द्वारिका तिवारी, राजन सिन्हा, संजीव राणा, जावेद खान, सुनील कुमार, राजन सिन्हा, दिवेन तिवारी व अन्य ने जेएससीए टूर्नामेंट में चैंपियन बने अंडर-16 व महिला टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।

सत्र में 324 मैचों का किया आयोजन
इसके पूर्व डीसीए के कार्यालय में हुई वार्षिक आम बैठक में महासचिव उत्तम विश्वास ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सत्र 2022-23 में डीसीए ने कुल 275 घरेलू मैचों का आयोजन किया। इसके अतिरिक्त जेएससीए के 41 मैच एवं बीसीसीआइ के चार दिनों के दो मैचों का आयोजन किया। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि फरवरी में एक रणजी मैच की मेजबानी धनबाद को मिली है। हम प्रयास में हैं कि डीसीए का अपना स्टेडियम हो। वहीं कोषाध्यक्ष ललित जगनानी ने आडिट रिपोर्ट पेश की। वार्षिक आम बैठक में डीसीए के सदस्य उपस्थित थे।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.