KRIDA NEWS

Patna District Cricket Association के प्रबंधकीय कमेटी की बैठक 15 जुलाई को, बैठक में लिए जाएंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय

पटना जिला क्रिकेट संघ (Patna District Cricket Association) के चुनाव के बाद चयनित पदाधिकारी एक्शन में दिख रहे हैं। पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रबंधकीय कमेटी की बैठक 15 जुलाई को रखी गई है। यह बैठक संघ के कार्यालय विंध्यवासिनी कंपलेक्स, होटल वेलकम, आर के भट्टाचार्य रोड, पटना 800001 में संध्या 4:00 से आहूत की गई है।

इस बैठक के लिए पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुनील रोहित ने सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह समय से इस बैठक में उपस्थित रहे। इस बैठक में कई एजेडा पर चर्चा की जाएगी।

इन मुद्दों पर की जाएगी चर्चा
1. पिछले प्रबंधकीय कमेटी के बैठक के कार्रवाई की संपुष्टि।
2. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के आम सभा एवं चुनाव में भाग लेने के लिए पटना जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि का मनोनयन
3. आर्थिक स्थिति पर विचार
4. कई अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी

Read More

जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग 2025–26 का खिताब IICP क्रिकेट क्लब ने जीता

जहानाबाद: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग (सत्र 2025–26) का खिताब IICP क्रिकेट क्लब ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में IICP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Rising Cricket Club को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।

फाइनल मैच में IICP क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए IICP की पूरी टीम 35 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सागर ने 40 रन, राजू ने 24 रन, जबकि कप्तान सुमित कुमार बजरंगी ने 22 रन और सुबोध कुमार ने 21 रन का अहम योगदान दिया। Rising Cricket Club की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रिंस ने 3 विकेट झटके, वहीं राज कमल, अंकुल और आयुष रंजन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

IICP की घातक गेंदबाजी ने दिलाई खिताबी जीत

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Rising Cricket Club की टीम IICP की सधी हुई गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के सामने पूरी तरह बिखर गई और 21.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना सकी। Rising की ओर से कप्तान अंकुल कुमार 39 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि प्रिंस ने 18 रन का योगदान दिया।

IICP की ओर से कप्तान सुमित कुमार बजरंगी ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा राजू कुमार, आशुतोष और प्रियांशु ने भी 2-2 विकेट लेकर Rising की कमर तोड़ दी। मैच के दौरान IICP के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग का भी प्रदर्शन किया, जिसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और अंततः IICP क्रिकेट क्लब को जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग 2025–26 का चैंपियन बना दिया।

पुरस्कार विजेता

मैन ऑफ द सीरीज: अंकुल कुमार (Rising Cricket Club)
बेस्ट बल्लेबाज: अंकुल कुमार (Rising Cricket Club)
बेस्ट गेंदबाज: राजू कुमार (IICP क्रिकेट क्लब)
फाइनल मैन ऑफ द मैच: सुमित कुमार बजरंगी (IICP क्रिकेट क्लब)

फाइनल मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आलोक राज द्वारा सुमित कुमार बजरंगी को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

Read More

लक्ष्मण सिंह स्मृति अंडर-15 अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में दबंग और थंडरबोल्ट ने जीता अपना मुकाबला

पटना। लक्ष्मण सिंह स्मृति अंडर-15 अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दबंग ने जहां चेंजर्स को पांच विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया। वहीं दूसरे मैच में थंडरबोल्ट ने सुपरकिंग्स पर 10 रन से जीत दर्ज की।

पहला मैच
श्रीकृष्ण खेल मैदान, खेमनीचक में खेले गए मुकाबले में दिन का पहला मैच चेंजर्स बनाम दबंग के बीच खेला गया। चेंजर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेंजर्स ने शौर्य समीर के अर्धशतक व स्वजीत दशकत के 24 व प्रियांशु के 18 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 139 रन बनाए।

जवाब में दबंग ने कप्तान शंकु राजेश कुमार के 58 रन की मदद से लक्ष्य को 16.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर पांच पांच विकेट से मैच अपने नाम कर किया। विजेता टीम के कप्तान शंकू को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
चेंजर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन, प्रियांशु 18, स्वजीत दस्कत 24, शौर्य समीर 50, युवराज सिंह नाबाद 13, अतिरिक्त 13 व पैनाल्टी के 5 रन, सुमित कुमार 1/20, हर्ष राज 3/22, शुभम 1/20, अनमोल तिवारी 1/21, रुणित सिन्हा 1/19.

दबंग: 16.1 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन, आदर्श राज 21, शंकू राजेश कुमार 58, कुणाल गुप्ता 17, अतिरिक्त 22, तेजस झा 2/34, आरव अरविंद 2/5.

दूसरा मैच
वहीं दिन का दूसरा मैच थंडरबोल्ट बनाम सुपरकिंग्स के बीच खेला गया. थंडरबोल्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। थंडर के लिए श्रेयांश शर्मा ने 38, कप्तान साहिल ने 25, मानव ने 23, नवीन ने 28 रन बनाए।

जवाब में सुपरकिंग्स की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी। सुपरकिंग्स की ओर से हर्ष राज ने 45 तो कप्तान अनिकेत प्रकाश ने 35 रन का योगदान दिया. विजेता टीम के नवीन को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार नीतू मैडम ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
थंडरबोल्ट: 18 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन, श्रेयांश शर्मा 38, साहिल कुमार 25, मानव 23, नवीन 28, अतिरिक्त 40, अंशु 1/46, आरव चंद्रा 1/23, विपुल 1/31, आयुष 1/27, प्रियांशु रंजन 2/13.

सुपरकिंग्स: 18 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन, हर्ष राज 45, चिराग झा 12, अनिकेत प्रकाश 35, प्रियांशु रंजन 16, अतिरिक्त 36, विश्वजीत आनंद 1/33, अभिनव राज 2/28, सुजल राज 1/21, नवीन 1/10.

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज, अधिकारी मदन मोहन प्रसाद को समर्पित है इस सत्र का लीग

पटना, 31 जनवरी। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में शनिवार को अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने वाईएसी, राजेंद्रनगर को 8 विकेट से हराया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत अधिकारी मदन मोहन प्रसाद को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व अंततरराष्ट्रीय क्रिकेटर सबा करीम, विशिष्ट अतिथि बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बैलून उड़ा और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने बुके, शॉल और मोमेंटो समर्पित कर किया। धन्यवाद व्यक्त लीग कमेटी के चेयरमैन धनंजय कुमार ने किया।

इस मौके पर सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को नये सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी और कहा कि लक्ष्य पाने के लिए आपको कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कोई शार्टकट तरीका आपको आगे नहीं ले जा सकता है।

इस मौके पर पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने कहा कि लीग के सभी मैच टर्फ विकेट पर खेले जायेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से आगे कहा कि आप खेल से संबंधित कोई चिंता ना करें, संघ आपकी समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि आप अपने खेल से जिला और राज्य का नाम रौशन करने के बारे में केवल सोंचें।

इस मौके पर सबा करीम ने बिहार अंडर-23 और सीनियर महिला टीम को भी टिप्स दिये। इस अवसर पर पूर्व रणजी प्लेयर राम कुमार, संजय कुमार मंटू, महफूज कंवर, पूर्व रणजी प्लेयर सुशील कुमार, सौरभ चक्रवर्ती, प्रमोद कुमार, रणवीर मेहता, संजीव कुमार कुनकु, निशांत मोहन समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं।

आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में आरबीएनवाईएसी ने वाईएसी, राजेंद्रनगर को 8 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाईएसी की टीम 25 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। वाईएसी की ओर से आदित्य राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। हालांकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

आरबीएनवाईएसी की ओर से गेंदबाजी में शहबाज अनवर ने घातक प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं शाश्वत राज ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट और उत्कर्ष कुमार ने 3 विकेट लेकर वाईएसी की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएनवाईएसी की टीम ने महज 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 123 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो श्लोक कुमार रहे, जिन्होंने नाबाद 68 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए मैच को एकतरफा बना दिया।

उनके साथ विकास कृष्णा ने 12 गेंदों में नाबाद नाबाद 33 रन बनाकर जीत को और आसान बना दिया। वाईएसी राजेंद्रनगर की ओर से ओम प्रकाश और पुष्कर ने 1-1 विकेट चटकाये। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के शहबाज अनवर को दिया गया।

वाईएसी राजेंद्रनगर: 121/10 (25 ओवर), आदित्य राज 65 रन, दीपू कुमार 13, अतिरिक्त 19, शहबाज अनवर 4/35, शाश्वर राज 3/13, उत्कर्ष कुमार 3/37

आरबीएनवाईएसी : 123/2 (12 ओवर), श्लोक कुमार नाबाद 68, विकास कृष्णा नाबाद 33, ओम प्रकाश 1/12, पुस्कर 1/28

Read More

पटना जिला का बिहार रूरल लीग 11 फरवरी से, टाई-शीट जारी

पटना: पटना जिला में आयोजित होने वाले बिहार रूरल लीग को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लीग की टाई-शीट जारी कर दी गई है और प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 फरवरी से किया जाएगा।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने पटना जिला के अंतर्गत खेले जाने वाले सभी मुकाबलों का शेड्यूल सार्वजनिक किया। ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि बिहार रूरल लीग के पटना जिला के मैच 11 फरवरी से शुरू होंगे, हालांकि फिलहाल मैचों के वेन्यू की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि लीग के आयोजन के लिए बीसीए की ओर से मोइनुल हक स्टेडियम की मांग की गई है, लेकिन अभी तक स्टेडियम प्रबंधन की ओर से मेल का कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही संबंधित मेल का उत्तर प्राप्त होगा, वैसे ही मैचों के वेन्यू की घोषणा कर दी जाएगी।

लीग को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह भी बताया गया कि पटना जिला की शेष टीमों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। इसके साथ ही सभी चयनित और संभावित खिलाड़ियों के लिए पांच दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ी आपस में बेहतर कॉर्डिनेशन बना सकें और मैचों के दौरान अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

यह पांच दिवसीय कैंप 4 फरवरी से 8 फरवरी तक खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी, दीघा, पटना में आयोजित किया जाएगा। कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों को टीम संयोजन, अभ्यास सत्र और मैच सिचुएशन की तैयारी का अवसर मिलेगा।

कैंप के सफल आयोजन की जिम्मेदारी प्रभात कुमार को सौंपी गई है, जो इस कैंप के कैंप कन्वेनर रहेंगे। कैंप से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए प्रभात कुमार (मोबाइल: 9939089666) से संपर्क किया जा सकता है।

बिहार रूरल लीग के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह लीग ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी।

पटना जिला की घोषित टीमें

  1. Patna Strikers
  2. Patna Rangers
  3. Patna Booster
  4. Patna Hawks
  5. Patna Thunders
  6. Patna Nawabs
  7. Patna Champs
  8. Patna Panthers
  9. Patna Warriors
  10. Patna Tigers
  11. Patna Heros
  12. Patna Masters
  13. Patna Kings
  14. Patna Champions
  15. Patna Hills
  16. Patna Rockers
  17. Patna Thunder Titans
  18. Patna Dynamic Daredevils
  19. Patna Teller Strikers
  20. Patna Royal Rangers
  21. Patna Spartan Swingers
  22. Patna Raging Bulls
  23. Patna Knight Riders
  24. Patna Super Kings
Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.