KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

सचिन को क्यों किया गया नजरअंदाज, कहीं बिहार क्रिकेट के अधिकारी ही तो वजह नहीं? बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में क्यों बिहार के खिलाड़ियों को दिया जाता है लॉलीपॉप

बिहार: बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में बिहार के एक भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है। ऐसा सिर्फ इस बार नहीं हुआ है बल्कि ऐसा तो हर बार होता है। बिहार के खिलाड़ियों को या तो लॉलीपॉप दी जाती है या बस सांत्वना। दलीप ट्रॉफी में बिहार के एक खिलाड़ी को शामिल किया जाता है जबकि उसे प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा जाता है।

देवधर ट्रॉफी में झारखंड के चार, बंगाल के छह, असम के तीन, ओडिशा के एक और त्रिपुरा के एक खिलाड़ी को शामिल किया जाता है जबकि बिहार के एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाता है। ऐसा इसलिए भी होता जब एक एसोसिएशन अपने खिलाड़ी का साथ नहीं देते हैं। तब ही ऐसा देखना को मिलता है कि ना तो खिलाड़ी को तवज्जो दी जाती है और ना ही एसोसिएशन को। 

क्यों नहीं दी जाती है बिहार के खिलाड़ियों को तवज्जो ?

जब एसोसिएशन कमजोर पड़ जाता है और वो खिलाड़ियों की हक की आवाज उठाने में सक्षम नहीं होते हैं, तब ही खिलाड़ियों को तवज्जो नहीं दी जाती है। ऐसा इसलिए भी होता है जब एसोसिएशन के अधिकारी के अपनी शाख बचाने में लग जाते हैं। इसका मतलब यही निकलता है कि अधिकारी बिना कुछ बोले अपने पद पर बने रहे और बीसीसीआई के सामने खिलाड़ियों की हक भी बात भी ना कर सके। बतौर क्रिकेट एसोसिएशन आपको खिलाड़ियों के समर्पित होना होगा तब ही खिलाड़ियों का विश्वास आपके उपर बना रहेगा।

देवधर ट्रॉफी में जिसे उपकप्तान बनाया गया उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था विजय हजारे ट्रॉफी में। अभिमन्यु ईश्वरन ने विजय हजारे ट्रॉफी के 6 मैचों में 38.79 के औसत से 194 रन बनाए। जबकि बिहार के सचिन कुमार सिंह ने 7 मैचों में 37 के औसत से 183 रन बनाए। अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो सचिन कुमार सिंह ने 7 विकेट भी चटकाए हैं। फिर भी सचिन कुमार सिंह को देवधर ट्रॉफी में जगह नहीं दी जाती है। जबकि अभिमन्यु ईश्वरन इस टीम के उपकप्तान बना दिए जाते हैं।

कब आएगा ऐसा दिन जब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन खिलाड़ियों के हक के लिए बीसीसीआई के सामने रखेंगे अपनी बात ?

बिहार में तभी ऐसा दिन आ सकता है जब अधिकारी बीसीसीआई के आगे ना झुकें। बिहार क्रिकेट में ऐसे अधिकारी की जरूरत है जो वाकई में क्रिकेट को समझते हो और खिलाड़ियों के हक के लिए वो बीसीसीआई के आगे चट्टान की तरह खड़े हो जाए। तभी बिहार क्रिकेट में ऐसे दिन आएंगे और बिहार के खिलाड़ी भी इंटरनेशनल स्तर पर अपना परचम लहरा पाएंगे। फिलहाल अभी बिहार क्रिकेट में ऐसा दिख तो नहीं रहा है कि कोई अधिकारी बीसीसीआई के सामने खड़ा हो सके और अपने खिलाड़ियों के लिए हक की बात कर सकें।

बिहार से आगे निकला उत्तराखंड 

बिहार में आपसी मतभेद भी एक बहुत बड़ा मसला है जो बिहार क्रिकेट को लगातार गर्त में ले जा रहा है। जहां दूसरे एसोसिशन अपना परचम लहरा रहे हैं। वहीं बिहार क्रिकेट पिछड़ता जा रहा है। अगर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की बात करें तो वहां के खिलाड़ी आज आईपीएल में और भारत ए के लिए अपना जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं बिहार का एक भी खिलाड़ी आईपीएल में डेब्यू नहीं कर सका है। बिहार के अनुनय सिंह का चयन पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के टीम में हुआ था लेकिन उन्हें एक भी मैच नहीं मिला और अगले साल उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया।

ऐसा तब ही होता है जब एक एसोसिएशन अपने खिलाड़ी को आत्मविश्वास नहीं दे सकते हैं। अगर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बात करें तो अभी भी यहां दो ग्रुप सक्रिय है। उम्मीद है कि आगामी 5 अगस्त को होने वाले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपचुनाव के बाद स्थिति बदल जाएगी। अगर उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो बिहार क्रिकेट अपने न्यूनतम स्तर पर चली जाएगी। जो हाल विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज का हुआ है वो ही हाल बिहार क्रिकेट का भी हो सकता है। इसलिए बिहार क्रिकेट से जुड़े अधिकारी को आगे आकर बिहार क्रिकेट की कमान संभालनी होगी। तब ही बिहार के क्रिकेट का विकास हो सकता है और बिहार क्रिकेट में एक नया अध्याय लिखा जा सकता है।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.