KRIDA NEWS

BCA सचिव अमित कुमार ने कहा, ‘गीदड़भभकी देना बंद करें बीसीए से बर्खास्त अध्यक्ष’

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के सचिव अमित कुमार ने बयान जारी कर कहा कि अनैतिक, अनाधिकार व असंवैधानिक कार्यों को अंजाम देने में बर्खास्त किए जा चुके लोगों द्वारा जिस प्रकार से फर्जी बैठक कर जिला संघों को गीदड़ भभकी दिया जा रहा है इससे बर्खास्त अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी बाज आएं।

बीसीए सचिव ने बताया कि यह सर्वविदित है की जिला संघ के विशेष आग्रह पर दिनांक 4 फरवरी 2023 को नालंदा में विशेष आम सभा की बैठक आहूत की गई थी। जिसमें सदन के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के क्रियाकलापों के खिलाफ मिल रही विभिन्न प्रकार की शिकायतों, वित्तीय अनियमितता और चयन प्रक्रिया में धांधली को लेकर वायरल ऑडियो – वीडियो को देखते हुए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के कार्य पर रोक लगाते हुए संजय सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर दी थी।

जबकि 4 जून 2023 को बीसीए कार्यालय में आहूत वार्षिक आमसभा की बैठक में पिछले बैठक की संपुष्टि करते हुए कार्य पर रोक बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के क्रियाकलापों की जांच कर रही संजय सिंह के नेतृत्व वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सदन के सामने प्रस्तुत किया। संजय सिंह के नेतृत्व वाली जांच कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को सुनने के बाद सदन के सम्मानित सदस्यों ने कार्य पर रोक अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को बर्खास्त करने का गुहार सदन में लगाई जिसके उपरांत सदन की मर्यादा का पालन करते हुए अंततः कार्य पर रोक बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी गई।

वहीं कनफ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट के मामले में पहले हीं बीसीए उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, आईसीए मेंबर महिला खिलाड़ी प्रतिनिधि लवली राज व पुरुष खिलाड़ी प्रतिनिधि विकास कुमार रानू के ऊपर बीसीए के माननीय लोकपाल सह नैतिक पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में पद मुक्त कर बीसीए के किसी कार्यक्रम में शामिल होने पर 5 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

वैसे आपको बता दूं कि बीसीए बैंक अकाउंट से पैसे की अवैध निकासी, प्रोसीडिंग रजिस्टर और ओडीएमएस का अनाधिकार और गलत इस्तेमाल करने को लेकर आर्थिक अपराध इकाई, बिहार को भी अवगत कराया जा चुका है जिस पर संतोषजनक कार्रवाई चल रही है। ये सभी लगातार असंवैधानिक कार्यों को अंजाम देने में विश्वास रखने वाले लोग हैं और अपनी गीदड़ भभकी से संवैधानिक कार्यों को दबाने का प्रयास करते हैं।

बीसीए सचिव होने के नाते संविधान के तहत संस्था की रक्षा करना मेरा प्रथम कर्तव्य बनता है इसलिए मैंने माननीय सर्वोच्च न्यायालय में जाकर जिला संघों की आत्मरक्षा कर अस्तित्व को कायम रखा और नापाक इरादों के साथ संविधान संशोधन के नाम पर बीसीए को अपनी निजी संस्था बनाने का प्रयास करने वाले निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की वास्तविक चरित्र को उजागर कर चुका हूं और संस्था के हित में हर मोड़ पर हर चुनौतियों को सामना करने के लिए मैं मानसिक रूप से तैयार हूं। इसलिए जिला संघ निश्चिंत होकर अपने संवैधानिक कार्यों को करते रहे और ऐसी गीदड़ भभकी से बेखौफ रहे।

क्योंकि माननीय चुनाव पदाधिकारी द्वारा जारी मतदाता सूची में शामिल औरंगाबाद, मधुबनी, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, बेगूसराय, भागलपुर सहित अन्य सभी जिला संघ बीसीए का पूर्ण सदस्य है। वैसे सभी जिला संघ पूर्ववत कार्य करते रहेंगे और ऐसे जिला संघ पर कोई हाथ नहीं लगा सकता ,ना हीं कोई आंख दिखा सकता है जो बीसीए संविधान के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं ।

जबकि प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने कल की बैठक को फर्जी करार देते हुए कहा कि जरा गौर से इस फर्जी बैठक की पोस्टर बैनर को देखें और पढ़ें तो स्पष्ट हो जाएगा कि फर्जीवाड़ा करना कोई इनसे सीखे। एक ओर अपनी फर्जी नोटिस में स्पेशल जनरल मीटिंग का जिक्र करते हैं तो बैनर में जनरल मीटिंग दिखाते हैं। ताकि अधिक लोगों कि सहभागिता दिखाकर अपने मनमाफिक लोग से कोरे कागज पर हस्ताक्षर लेकर समय- समय पर इसका इस्तेमाल किया जा सके और बड़े हीं हास्यास्पद बात यह है कि जो लोग खुद बर्खास्त हैं और जिस पद पर बीसीए की चुनावी प्रक्रिया शुरू है । वैसे लोगों द्वारा स्वच्छ छवि के निष्पक्ष और संवैधानिक कार्य को अंजाम देने वाले सम्मानित लोगों को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कर रहें हैं जिससे उनकी पीड़ा का आंकलन किया जा सकता है ।

Read More

सरदार पटेल एकादश की विजयी शुरुआत, दयानंद सिंह स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

खगौल: दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खगौल स्थित मैदान पर शानदार आगाज़ हुआ, जहां पहले ही दिन सरदार पटेल एकादश ने जीत दर्ज कर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

 

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6: चैंजर्स और बॉम्बर्स का जलवा

पटना: पटना टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में संत जोसफ चैंजर्स और आजिंक्य बॉम्बर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एक तरफ चैंजर्स ने क्वांटम वारियर्स को चार विकेट से हराया, तो दूसरी ओर बॉम्बर्स ने आदित्य दबंग को 47 रन से मात दी।

पहला मुकाबला
कृष्णा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मैच में क्वांटम वारियर्स और संत जोसफ चैंजर्स आमने-सामने थे। टॉस जीतकर चैंजर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। वारियर्स की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 15.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अमन कुमार, रक्षित सिंह और रजनीश ने 18-18 रन का योगदान दिया, जबकि अतिरिक्त के रूप में 26 रन मिले। चैंजर्स की ओर से अर्पित लाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा श्रीजन ने 2/15, विशाल कुमार ने 2/13 और तेजस झा ने 1/13 का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंजर्स की टीम ने 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 117 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से युवराज सिंह ने 30, तमजीद आलम ने 21, जीत यादव ने 18 और श्याम आर्या ने 12 रन बनाए। वारियर्स की ओर से अमन कुमार ने 3/10 की शानदार गेंदबाजी की। शानदार प्रदर्शन के लिए अर्पित लाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
क्वांटम वारियर्स: 15.5 ओवर में 116 रन पर आलआउट, अमन कुमार 18, रक्षित सिंह 18, रजनीश 18, अतिरिक्त 26, अर्पित लाल 4/24, श्रीजन 2/15, विशाल कुमार 2/13, तेजस झा 1/13.

संत जोसफ चैंजर्स: 14 ओवर में 6 विकेट पर 117 रन, तमजीद आलम 21, युवराज सिंह 30, श्याम आर्या 12, जीत यादव 18, अतिरिक्त 20, अमन कुमार 3/10, यशस्वी 1/20, अंशुमान 1/19, शिवम यादव 1/8.

दूसरा मुकाबला
दिन के दूसरे मैच में आजिंक्य बॉम्बर्स और आदित्य दबंग के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर बॉम्बर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए नंदजी सिंह ने 31 रन बनाए, जबकि कप्तान प्रियांशु राजकुमार ने नाबाद 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रेयांश कार्तिक (19) और रेयांश राज (15) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

जवाब में आदित्य दबंग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। आदर्श राज ने 35 रन बनाए, जबकि युगवीर यादव ने 17 और रजनीश ने 14 रन का योगदान दिया। बॉम्बर्स की ओर से शाश्वत ने 3/7 की घातक गेंदबाजी की, जबकि प्रियांशु राजकुमार ने भी 3 ओवर में एक मेडन रखते हुए सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए। रौनक रणवीर ने 2/21 का योगदान दिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रियांशु राजकुमार को दीपमाला गुप्ता एवं निशा सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
आंजिक्य बॉम्बर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन, रेयांश राज 15, रेयांश कार्तिक 19, नंदजी सिंह 31, प्रियांशु राजकुमार नाबाद 25, अतिरिक्त 45, सुमित 1/24, निखिल कुमार 2/25, शुभम 1/31, पियुष राज 1/30, आदर्श राज 1/16.

आदित्य दबंग: 20 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन, आदर्श राज 35, युगवीर यादव 17, रजनीश 14, शुभम नाबाद 15, अतिरिक्त 17, अंश राज 1/36, प्रियांशु राज 2/3, रौनक रणवीर 2/21, शाश्वत 3/7.

Read More

जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल में बिहार का धमाकेदार आगाज, बालक-बालिका दोनों टीमों की शानदार जीत

देवघर : 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट बॉल चैंपियनशिप में बिहार की बालक और बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का आगाज़ जीत के साथ किया। पहले ही दिन बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मध्य प्रदेश की टीमों को शिकस्त देकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी।

बालिका टीम की एकतरफा जीत
बिहार की बालिका टीम ने अपने पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ पूरी तरह एकतरफा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में दबदबा बनाते हुए बिहार ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से ममता ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

बालक टीम ने भी दिखाया दम
वहीं बालक वर्ग में बिहार की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश को 37 रनों से हराकर जीत दर्ज की। बिहार के खिलाड़ियों ने अनुशासित और संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को दबाव में बनाए रखा। इस जीत के हीरो कार्तिक रहे, जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया।

बिहार कैंप में उत्साह का माहौल
टूर्नामेंट के पहले ही दिन मिली दोहरी सफलता से बिहार टीम का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है। कोच और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि टीमें आगे भी इसी लय को बरकरार रखेंगी। इस शानदार शुरुआत के साथ बिहार ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है और अब सभी की निगाहें आने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं।

Read More

नवादा का विजयी अभियान जारी, शेखपुरा को 8 विकेट से रौंद दर्ज की लगातार दूसरी जीत

पावापुरी (नालंदा): बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के तहत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) में नवादा का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में नवादा ने शेखपुरा को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में पावापुरी खेल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से अर्णव ने शानदार 99 रन की पारी खेली, जबकि सचिन ने 61 रन का योगदान दिया। इसके अलावा पीयूष ने 17 और संजीव ने 12 रन बनाए। नवादा की ओर से गेंदबाजी में इशू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। वहीं सचिन ने 40 रन देकर 3 विकेट और अभिनव ने 30 रन पर 2 विकेट हासिल किए।

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और महज 26.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नवादा की ओर से सूरज ने 76 रन, हर्ष ने 77 रन और सुभाष ने नाबाद 54 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिससे टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। शेखपुरा की ओर से आशीष और गौरव को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए नवादा के इशू कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव, नवादा के सचिव मनीष आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अब टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को शेखपुरा और गया के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.