KRIDA NEWS

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 : ऑक्सफोर्ड सुपर किंग और जेआईएस जाबांज के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Kasa Picola school cricket league

पटना। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा स्टेडियम खेमनीचक में चल रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग (Kasa Picola School Cricket League) अंडर-15 के फाइनल में ऑक्सफोर्ड सुपर किंग का मुकाबला जेआईएस जाबांज से होगा।

पहले सेमीफाइनल में ऑक्सफोर्ड सुपर किंग ने रुंगटा वारियर्स को 56 रन से जबकि जेआईएस जाबांज ने मानव रचना लायंस को 130 रन से पराजित किया।

पहले सेमीफाइनल में रुंगटा वारियर्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ऑक्सफोर्ड सुपर किंग ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 209 रन बनाये। सुधांशु ने 107 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में रुंगटा वारियर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी और मैच 56 रन से हार गई। विजेता टीम के सुधांशु को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरा सेमीफाइनल

दूसरे सेमीफाइनल में मानव रचना लायंस ने टॉस जीता और जेआईएस जाबांज को बैटिंग का न्योता दिया। जेआईएस जाबांज ने 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाये। स्वराज ने 53 रन बनाये। मानव रचना लायंस की टीम सत्यम कुमार की घातक गेंदबाजी के आगे 11.4 ओवर में मात्र 75 रन पर ऑल आउट हो गई। सत्यम ने 9 रन देकर 6 विकेट चटकाये। सुधांशु और सत्यम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार करणी सेना के रोहित सिंह, विजय शर्मा,प्रेम कुमार और राजू मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

ऑक्सफोर्ड सुपर किंग : 20 ओवर में छह विकेट पर 209 रन, सुधांशु 107 रन, यश राज 38, मिहिर कुमार 37 रन, अतिरिक्त 19, प्रिंस साहनी 2/40, मंजीत 1/32, शानू साह 1/46, रन आउट-2

रुंगटा वारियर्स: 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन, मंजीत 43,सरवन 20, शानू साह 13, अतिरिक्त 32,प्रियांशु 1/16,यश 1/31, केशवर 1/26, राधे 2/13,शहरयार 1/15,रन आउट-2

दूसरा मैच
जेआईएस जाबांज : 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन, स्वराज 53, नीरज 42,रितिक 29, कन्हैया 26 अभिमन्यु 2/27,अजीत 2/42, प्रताप 1/50, आयुष पटेल 1/40, रन आउट-1

मानव रचना लायंस : 11.4 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट अभिमन्यु 42 रन, अजीत 14, अतिरिक्त 16, सत्यम कुमार 6/9, हिमांशु 4/21

Read More

दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सरदार पटेल एकादश का जीत का क्रम जारी, संध्या चमकी

पटना: खगौल जगजीवन स्टेडियम खगौल ग्राउंड पर चल रहे दयानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मैच में सरदार पटेल एकादश ने 15 रन से तो महात्मा गांधी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। सरदार पटेल ने शहीद भगत सिंह को हराया। वहीं महात्मा गांधी ने बटुकेश्वर दत्त को हराकर जीत हासिल की।

पहला मैच
शहीद भगत सिंह बनाम सरदार पटेल एकादश के बीच खेले गए पहले मैच में सरदार पटेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी। रूचि पाठक के 55, संध्या वर्मा के 58 रन की बदौलत 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 169 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी शहीद भगत सिंह की पूरी टीम 20 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। शहीद की ओर से सर्वाधिक नाबाद 62 रन सुनिधि शाही ने बनाए। विजेता टीम की ओर से बल्ले के बाद गेंद से कमाल दिखाने वाली संध्या वर्मा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:
सरदार पटेल एकादश: 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन, रूचि पाठक 55, संध्या वर्मा 58, आस्था पांडे 27, अतिरिक्त 9, रिषिका कश्यप 1/42, तेजस्वनी 1/35, कृतिका कनक 1/16.
शहीद भग सिंह: 20 ओवर में 154 रन पर आलआउट, साक्षी सिंह 12, तेजस्वनी 37, सुनिधि शाही नाबाद 62, अतिरिक्त 28, दिव्या भारती 1/39, संध्या वर्मा 2/15, नंदनी 1/34, रुचि पाठक 1/23.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच बटुकेश्वर दत्त बनाम महात्मा गांधी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बटुकेश्वर ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में महात्मा गांधी ने आंद्री के नाबाद 48 रन की मदद से लक्ष्य को 19 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच समाप्ति उपरांत विजेता टीम की गेंदबाज ​रीवा चौधरी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। ​रीवा ने 4 ओवर में 18 रन खर्च कर चार विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर
बटुकेश्वर दत्त: 20 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन, स्नेहिता भारती 10, वंदना सिंह 14, साक्षी राज 23, आराध्या यादव 15, अतिरिक्त 22, सोनी कुमारी 1/15, इक्रा नाना 2/21, रीवा चौधरी 4/18, आंद्री 1/14.

महात्मा गांधी : 19 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन, आंद्री नाबाद 48, कुमारी रंजना 1व, मुस्कान 10, अतिरिक्त 24, नूतन सिंह 1/14, साक्षी कुमार 2/28, नेहा 2/13.

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6: मानव रचना लायंस व जीएनआईओटी ब्लास्टर्स जीता

पटना: टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में मानव रचना लायंस और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने जीत दर्ज की।  मानव रचना लायंस ने बीआईएचईआर नाइटराइडर्स को 21 रन से हराया और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की

पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर ​शुक्रवार को मानव रचना लायंस बनाम बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के बीच पहला मैच खेला गया।  नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। मानव रचना लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए। लायंस की ओर से सर्वाधिक 28 रन पियुष कुमार और रितिक राज ने 24 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी नाइटराइडर्स को कप्तान शान गोस्वमी ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन विकेट के दूसरे छोड़ पर कोई भी बल्लेबाज टि​क नहीं पाया। पांचवें व छठे पोजिशन पर खेलने आए सौरभ ने 30 और मो अतहर इमाम ने 21 रन जोड़ें। इसके बावजूद पूरी टीम 18.5 ओवर में 132 रन के स्कोर पर आउट हो गई। लायंस के सचिन कुमार को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस: आर्यन अरविंद सिंह 12, रितिक राज 24, सचिन 14, शिबू भूषण 10, पीयूष कुमार 28, मयंक 12, अतिरिक्त 40, विपुल 2/19, शान गोस्वामी 1/20, प्रेम 1/7, सौरभ कुमार 1/26.

बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 18.5 ओवर में 132 रन पर आलआउट, शान गोस्वमी 42, सौरभ कुमार 30, मो अतहर इमाम 21, अतिरिक्त 22, शिबू भूषण 2/27, देवराज 1/26, गोलू 2/15, मयंक कुमार 1/27, सचिन कुमार 2/14, अभय सिंह 1/13.

दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला​ किया। लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। अमित ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। जवाब में ब्लास्टर ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज आयुष्मान जैन नाबाद 20 रन, कप्तान अमन ने 38 रन का योगदान दिया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर आफ द मैच प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
आक्सफोर्ड सुपरकिंग्स: 19.4 ओवर में 89 रन पर आलआउट, आरव कुमार चंद्रा 10, अनिकेत प्रकाश 15, अमित कुमार 29, अतिरिक्त 9, विनय कुमार 1/10, करन कुमार 1/16, रोहित झा 1/9, अनूज कुमार झा 1/4, आयुष्मान जैन 1/3, सार्थक 1/2.

जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 13.3 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन, आयुष्मान जैन् नाबाद 20, अमन कुमार 38, अतिरिक्त 27, हिमांशु 1/31.

Read More

10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट: बिहार की बालक और बालिका टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

देवघर: 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार की टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार की टीमें सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को पराजित कर खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं।

बालक वर्ग: कार्तिक और आदित्य की विस्फोटक पारियों ने दिलाई जीत
सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार का सामना उत्तर प्रदेश से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार के खिलाड़ी मैदान पर छक्कों और चौकों की बरसात करते नजर आए। 8 ओवर में बिहार ने 145 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कार्तिक ने 52 और आदित्य ने 72 रन की आतिशी पारियां खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम दबाव में आ गई और बिहार ने यह मुकाबला 90 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग: बिहार की टीम ने यूपी को रौंदा
बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में बिहार की टीम पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए दिखी। उत्तर प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 रन ही बना सकी। 27 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की बेटियों ने मात्र 2.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

राज्य में उत्साह की लहर
बिहार की दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। फाइनल में पहुंचने पर टीम के कोच और खेल संघ के पदाधिकारियों ने दोनों टीमों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।दोनों टीमों के खिलाड़ियों को फाइनल मैच के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंची आरबीएनवाईएसी और पेसू की टीम

पटना, 2 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (सुपर सिक्स) के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैचों में आरबीएनवाईएसी और पेसू ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ आरबीएनवाईएसी और पेसू ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। ईआरसीसी की टीम भी सेमीफाइनल पहुंच चुकी है।

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेलगे गए मैच में आरबीएनवाईएसी ने अधिकारी इलेवन को 101 रन और पेसू ने राइजिंग स्टार को दस विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के रौनित (आरबीएनवाईएसी) और शशीम राठौर (पेसू) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आरबीएनवाईएसी की जीत

आरबीएनवाईएसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन बनाये। रौनित ने मात्र 53 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 5 चौके शामिल थे। हर्ष राज ने 61 रन, इंद्रजीत कुमार ने 24, सिद्धांत विजय ने 38, मोहम्मद शहबाज अनवर ने नाबाद 27 और नंदकिशोर ने 16 रन बनाये।
अधिकारी इलेवन की ओर से आकाश राज और रौशन कुमार ने 2-2, मलय राज ने 3 और नीरज सिंह और प्रभाकर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिकारी इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम उबर नहीं सकी। कप्तान कुमार रजनीश ने 52 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अमन अविनाश (54) और आकाश राज (35) ने कुछ हद तक मुकाबले को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था। आरबीएनवाईएसी की ओर से उत्कर्ष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं सिद्धांत विजय ने 3 विकेट झटके। शहबाज अनवर ने 2 और श्लोक कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

पेसू का तूफानी प्रदर्शन

ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राइजिंग स्टार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 118 रन बनाये। टीम के लिए कप्तान अमन राज ने 65 रन की जिम्मेदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। पेसू की ओर से अभिजीत साकेत ने 3 विकेट लेकर शुरुआत में झटके दिए, जबकि राहुल राठौर और शशीम राठौर ने 2-2 विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में बनाए रखा।

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेसू टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पीयूष कुमार सिंह और शशीम राठौर की ओपनिंग जोड़ी ने राइजिंग स्टार के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए मात्र 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पीयूष कुमार सिंह ने 50 रन और शशीम राठौर ने 61 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
आरबीएनवाईएसी : 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन, इंद्रजीत कुमार 24, सिद्धांत विजय 38, रौनित 108, हर्ष राज 61, नंदकिशोर 16, शहबाज अनवर नाबाद 27, आकाश राज 2/46, मलय राज 3/37, रौशन कुमार 2/51, नीरज सिंह 1/53, प्रभाकर 1/85

अधिकारी इलेवन : 27.4 ओवर में 188 रन, कुमार रजनीश 52, आकाश राज 35, अमन अविनाश 54, पुलक 15, रौशन कुमार 23, शहबाज अनवर 2/37, उत्कर्ष कुमार 4/53, श्लोक कुमार 1/9, सिद्धांत विजय 3/56

दूसरा मैच

राइजिंग स्टार : 29.5 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट, अगस्त्या आनंद 10, केशव 11, अमन राज 65, अभिजीत साकेत 3/22, पवन कुमार 1/32, शशीम राठौर 2/37, राहुल राठौर 2/11, निखिलेश रंजन 1/5,पंकज कुमार 1/10

पेसू : 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 122 रन, पीयूष कुमार सिंह नाबाद 50, शशीम राठौर नाबाद 61, अतिरिक्त 11.

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.