KRIDA NEWS

Search
Close this search box.

KRIDA NEWS

30 सितंबर से लगेगी दो दिवसीय अंडर-19 मेंस खिलाड़ियों कंडीशनिंग कैंप :- बीसीए सचिव

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव अमित कुमार ने अगले महीने से शुरू होने वाली बीसीसीआई के घरेलू सत्र – 2023 -24 के मद्देनजर रखते हुए अंडर-19 मेंस टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले संभावित खिलाड़ियो को 30 सितंबर और 01 अगस्त 2023 दो दिवसीय स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कैंप का आयोजन राजधानी पटना के शहीद वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क में किया गया है।

अमित कुमार ने कहा कि बिहार के होनहार खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान केन्द्रित करें। मैं आपको प्रतिभा के अनुरूप उचित प्लेटफॉर्म देने का हर संभव प्रयास कर रहा हूं और विशेष तौर पर समयाभाव के कारण इस दो दिवसीय कैंप में आप अपने – आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने का प्रयास करें जिसके लिए अनुभवी कोच और चयनकर्ता आपको मार्गदर्शित भी करेंगे।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि मानद सचिव अमित कुमार द्वारा जारी अंडर -19 मेंस खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टेड सूची की पत्रांक संख्या BCA/052/SO/23-24 में चयनित खिलाड़ी हीं दिनांक 30 सितंबर 2023 को सुबह 8 बजे तक पटना के दरोगा राय पथ स्थित कर्पूरी कम्युनिटी हॉल में आवश्यक दस्तावेज में शामिल 2 रंगीन फोटोग्राफ, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, प्रमाणित पता के तौर वोटर आईकार्ड, आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पिछले 3 वर्षों का शैक्षणिक अंक प्रमाण पत्र और कैंसिल चेक के साथ रिपोर्ट करेंगे। जिनका कैंप स्तरीय कोच व चयनकर्ताओं की देखरेख में संपन्न होगी।

कैंप में शामिल होने वाले खिलाड़ी निम्न इस प्रकार है :-
1. विकास कृष्णा (जहानाबाद), 2. अंशु राज (गोपालगंज), 3. मयंक जयदेव, विकेटकीपर (रोहतास), 4. आयुष अग्रवाल (पटना) 5. नंदकिशोर, विकेटकीपर (लखीसराय), 6. तथागत आनंद (दरभंगा), 7. अजिंक्य वत्स ( बेगूसराय) 8. अनुभव त्रिपाठी (अरवल), 9. सत्यम कुमार (पटना) 10. मोहित कुमार (नालंदा) 11. अभिषेक आनंद (मुंगेर) , 12. विपुल कुमार (दरभंगा), 13. आयुष कुमार (समस्तीपुर), 14. पीयूष गौर (भागलपुर), 15. करण कुमार (पटना), 16. चंदन शिरात, (भोजपुर), 17. ऋषभ राज (पटना), 18. सुयश अंबस्ठा (जहानाबाद), 19. पुष्पराज कुमार (पटना), 20. अरूनव सिंह (पटना) 21. आकाश गौरव (गया) 22. आदित्य कुमार (वेस्ट चंपारण), 23. विनीत कुमार यादव (गोपालगंज), 24. अमन कुमार (कैमूर), 25. मयंक कुमार (बक्सर), 26. अभय कुमार, विकेटकीपर (अरवल), 27. नासिर खान (कैमूर), 28. अजीत कुमार सिंह (कैमूर), 29. अश्विनी राज (बेगूसराय), 30. आदर्श कुमार (समस्तीपुर), 31. यशराज (समस्तीपुर) 32. चिराग मिश्रा, (दरभंगा), 33. रजनीश कुमार (समस्तीपुर), 34. सुजल कुमार (सुपौल), 35. शिवम सिंह (गोपालगंज), 36. मोहित चौरसिया, (ईस्ट चंपारण), 37. रितेश कुमार, (ईस्ट चंपारण), 38. विनय कुमार , (सारण), 39. सुयश झा, विकेटकीपर (भागलपुर), 40. अमन कुमार, (पटना), 41. आदित्य राज, (पटना), 42. पीयूष नंदन, (जहानाबाद), 43. सनी राज, (बक्सर), 44. विराज यादव, (भागलपुर), 45. प्रतीक राज, (पटना), 46. आयुष कुमार सिंह, (भागलपुर), 47. विनीत चौधरी, (बांका), 48. सुनील कुमार, (पटना), 49. दीपू कुमार रावत, (जहानाबाद), 50. शिवम कुमार, (मुंगेर), 51. हर्ष वर्मा, (पटना), 52. नंदकिशोर, (पटना), 53. गोपाल गर्ग, (लखीसराय), 54. आर्यन कुमार, (मुंगेर), 55. सौरभ कुमार, (पटना), 56. रोशन सिंह, (भोजपुर), 57. अमित राज, (पटना), 58. दीपक कुमार, (सीतामढ़ी), 59. दीपक कुमार सिंह, (नवादा), 60. सुमित कुमार सिंह, (सुपौल), 61. अदनान अहमद, (पूर्णिया),62. आदित्य कुमार (पूर्वी चंपारण) , 63. यश चौधरी (पूर्वी चंपारण) !

बीसीए के इंचार्ज कार्यपालक पदाधिकारी धर्मवीर पटवर्धन ने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएसन के मानद सचिव द्वारा घोषित अंडर -19 मेंस खिलाड़ियों की दो दिवसीय इस स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसमें सभी खिलाड़ियों को ठहरने सहित उत्तम खान- पान की व्यवस्था बिहार क्रिकेट संघ द्वारा किया जाएगा ।

कैंप से संबंधित विषय की विशेष जानकारी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट www.biharcricketassociations.com पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं अथवा किसी खिलाड़ी को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो मोबाइल नंबर 7488511660 पर संपर्क कर सकते हैं।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

Read More

Duleep Trophy 2024 में भारत सी ने भारत डी को 4 विकेटों से हराया, रुतुराज गायकवाड की टीम ने जीत के साथ की शुरुआत

Duleep Trophy 2024 में भारत सी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत डी को 4 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लेकर भारत डी को बैकफूट पर खड़ा कर दिया। जिसके बाद भारत सी ने मुकाबले को 4 विकेट से जीतकर दलीप ट्रॉफी में जीत के साथ शुरुआत कर दी है।

मैच के तीसरे दिन भारत सी को 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी बल्लेबाजी को संवारना था। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (36), आर्यन जुयाल (47), और रजत पाटीदार (44) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। खासकर, अभिषेक पोरेल ने दबाव की परिस्थितियों में नाबाद 35 रन की पारी खेलकर भारत सी को जीत दिलाई।

भारत डी ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 206 रन से की, जहां अक्षर पटेल और हर्षित राणा क्रीज पर थे। सुथार ने अक्षर पटेल (28) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और आदित्य ठाकरे (0) को भी पवेलियन भेजा। इस प्रकार, भारत डी की दूसरी पारी 236 रन पर समाप्त हो गई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए, गायकवाड़ और साई सुदर्शन (22) ने पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद सारांश जैन ने सुदर्शन को आउट कर इस साझेदारी को समाप्त किया और गायकवाड़ को भी चलता किया। जुयाल और पाटीदार ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की, जिससे टीम जीत के करीब पहुंच गई। जैन ने पाटीदार को आउट किया और इसके तुरंत बाद अर्शदीप सिंह ने जुयाल को पवेलियन भेजा।

भारत सी की टीम 191 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद संकट में थी, लेकिन पोरेल और सुथार (नाबाद 19) ने सातवें विकेट के लिए 42 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। भारत डी के दायें हाथ के ऑफ स्पिनर जैन ने चार विकेट झटके, लेकिन उनकी मेहनत नाकाम रही और भारत सी ने मैच जीतकर खेल के प्रति अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

Read More

अखिल भारतीय जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 10 सितंबर से पंजाब में, बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त है यह टूर्नामेंट

चंडीगढ़ – भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के 29वें संस्करण की तैयारी पूरी हो गई है। यह टूर्नामेंट 10 से 20 सितंबर तक पंजाब क्रिकेट संघ के स्टेडियमों में आयोजित किया जाएगा।

इस साल के टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी, जिनमें भारतीय रेलवे, हरियाणा क्रिकेट संघ कोल्ट्स, हिमाचल क्रिकेट संघ, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ और पंजाब क्रिकेट संघ कोल्ट्स शामिल हैं। आयोजक सचिव सुशील कपूर ने शुक्रवार को घोषणा की कि इन टीमों को चार पूल में विभाजित किया जाएगा। सभी मैच लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे, और प्रत्येक पूल की शीर्ष टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। विजेता टीम को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी प्राप्त होगी, जबकि उपविजेता टीम को 1.5 लाख रुपये और एक ट्रॉफी मिलेगी। यह भारतीय क्रिकेट के युवाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।

Read More

पटना में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का शानदार समापन, देखें किसने मारी बाजी

पटना, 06 सितंबर 2024: पटना जिले में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का समापन पाटलिपुत्र खेल परिसर में हुआ। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कबड्डी मुकाबले में अंडर-19 बालिका वर्ग में शीला गल्र्स स्कूल, औंटा ने श्रीराम सेन्टेनियल को 27-8 से हराकर चैम्पियन का खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग में एस0आर0पी0 स्कूल ने शिवम कॉन्वेंट को 17-10 से हराया। बालक अंडर-17 में बाल विद्या निकेतन ने एस0आर0पी0एस0 को 27-11 से हराया, जबकि बालिका अंडर-14 में ए0एन0एस0 बाढ़ ने ओपेन माइंड बिरला को 20-12 से हराया।

वॉलीबॉल में बालक अंडर-17 वर्ग में शिवम कॉन्वेंट ने क्राइस्ट चर्च को 25-12, 25-14 से हराया, जबकि अंडर-14 वर्ग में शोषित समाधान केन्द्र ने डी0पी0एस0 पटना को 25-10, 25-15 से पराजित किया। फुटबॉल के अंडर-17 में डी0पी0एस0 ने ज्ञान निकेतन को 3-0 से हराया।

पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री तनय सुल्तानिया (भा.प्र.से.), उप विकास आयुक्त, पटना ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में खेलों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि आज दुनिया में शायद ही ऐसा कोई हो जो खेलों से किसी न किसी रूप में जुड़ा न हो। उन्होंने राज्य सरकार की खेल विभाग की पहल और खेल अवसंरचनाओं के विकास के प्रयासों की भी सराहना की।

समारोह का संचालन अभिषेक कुमार, एन0आई0एस0 प्रशिक्षक-सह-शारीरिक शिक्षा शिक्षक, उच्च विद्यालय पैनाल ने किया। कार्यक्रम में किरण कुमार झा, धीरेन्द्र पासवान, दीपक कुमार, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एथलेटिक्स में बालिका अंडर-14 वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में स्तुति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऊँची कूद में यासमीन परवीन ने जीत हासिल की। बालक अंडर-14 में लंबी कूद में गुलशन कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका में 200 मीटर की दौड़ में उम्मे हबीबा और बालक अंडर-17 में 200 मीटर दौड़ में अगस्त्य किशोर ने क्रमशः पहले स्थान प्राप्त किए।

सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए खेल विभाग के अधिकारी ओम प्रकाश ने समापन समारोह की औपचारिकताओं को पूरा किया। कार्यक्रम के अंत में जंबल मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता का ध्वज अवरोहण और राष्ट्रगान के साथ समाप्ति की घोषणा की गई।

एथलेटिक्स
बालिका अंडर-14
200 मीटर
1. स्तुति कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।
2. वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।
3. ऋतु राज, संत जोसेफ।

400 मीटर
1. वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।
2. अर्चणा कुमारी, शिव काॅन्वेंट।
3. एजेंल सिंह, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।

लंबी कूद
1. वैभवी कुमारी, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।
2. अर्चणा कुमारी, शिव काॅन्वेंट।
3. एजेंल सिंह, संत कैरेन्स हाई स्कूल, पटना।

ऊँची कूद
1. यासमीन परवीन, के0जी0बी0एम0एस खगौल।
2. चाहत कुमारी, के0जी0बी0एम0एस खगौल।
3. सृष्टि कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

4 x 100 मीटर रिले रेस
1. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
2. शिवम काॅन्वेंट।
3. माउंट लिट्रा जी।

बालक अंडर-14
लंबी कूद
1. गुलशन कुमार, एस0वी0एम0 बाढ़।
2. अक्श राज, बाल विद्या निकेतन।
3. किशन कुमार, एस0एस0के0 दानापुर।

ऊँची कूद
1. अंकित कुमार, जी0सी0 हाई स्कूल, बिहटा।
2. राहुल कुमार, एस0आर0पी0एस0 गर्वनमेंट सेकेण्ड्री स्कूल।
3. ए0एन0एस0 हाई स्कूल, डुमरी।

4 x 100 मीटर रिले रेस
1. बाल विद्याल निेतन।
2. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. शिवम काॅन्वेंट।

बालिका अंडर-17
200 मीटर
1. उम्मे हबीबा, सेंट जोसेफ, बाढ़।
2. निधि, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. चंचल, ज्ञान निकेतन।

1500 मीटर
1. प्रिया कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।
2. प्राची कुमारी, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. रहमती परवीन, गर्दनीबाग गल्र्स हाई स्कूल।

डिस्कस थ्रो
1. शालु कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।
2. तृप्ति सिंह, नोट्रेडेम एकेडमी।
3. उन्नति जैन, नोट्रेडेम एकेडमी।

ऊँची कूद
1. श्रेया सिंह, सेंट कैरेन्स।
2. निक्की कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।
3. प्रिया कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

लंबी कूद
1. उम्मे हबीबा, सेंट जोसेफ, बाढ़।
2. राजनंदिनी सिंह, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. ममता कुमारी, गर्दनीबाग गल्र्स हाई स्कूल।

जैवलीन थ्रो
1. मोना कुमारी, आर्य कन्या, मछुआटोली।
2. अपराजिता श्रीवास्तव, शिवम इंटरनेशनल।
3. शालु कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

4 x 100 मीटर रिले रेस
1. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
2. सेंट जोसेफ, बाढ़।
3. गर्दनीबाग गल्र्स हाई स्कूल।

अंडर-19 बालक
200 मीटर
1. मनीष जयसवाल, काॅलेज आॅफ काॅमर्स।
2. अभिवन सिंह, शिवम काॅन्वेंट।
3. तजश कुमार राव, ज्ञान निकेतन।

5000 मीटर
1. अनंत सागर, एस0एम0जी0के0 $2 मसौढ़ी।
2. संजीत कुमार, एन0के0 हाई स्कूल, बहरामपुर।
3. अंकित राज, एस0एम0जी0के0 $2 मसौढ़ी।

डिस्कस थ्रो
1. यश राज, न्यु एरा हाई स्कूल।
2. मो0 फैजान, हाई स्कूल फतुहाँ।
3. हिमांशु, हाई स्कूल फतुहाँ।

लंबी कूद
1. कृतेश रवि, नाथन इंटरनेशनल हाई स्कूल।
2. मुकेश कुमार, गवर्नमेंट हाई स्कूल करंजा।
3. मो0 तौहिद, हाई स्कूल लखना।

ट्रिपल जम्प
1. कृतेश रवि, नाथन इंटरनेशनल।
2. प्रिंस कुमार, रेडिएंट रेसिडेंसियल।
3. सुमित कुमार, एम0आईएस0 ब्रह्मपुरा।

अंडर-17 बालिका
200 मीटर
1. प्रियांसी, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
2. अनन्या श्री, सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. रोसल रंजीत, नोट्रेडेम।

डिस्कस थ्रो
1. सृष्टि कुमारी, कस्तुरबा गांधी विद्यालय।
2. मिहिका सुचिता, नोट्रेडेम।
3. अनुष्का कुमारी, सेंट जोसेफ, बाढ़।

4 x 100 मीटर रिले रेस
1. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
2. नोट्रेडेम।
3. ज्ञान निकेतन।

अंडर-17 बालक
200 मीटर
1. अगस्त्य किशोर, सेंट कैरेन्स।
2. अयुराज कुमार गोंड, मिलर हाई स्कूल।
3. गुलशन कुमार, ए0एन0एस0 बाढ़।

1500 मीटर
1. सौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर।
2. निरेज कुमार, एन0के0 हाई स्कूल बहरामपुर।
3. गौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर।

300 मीटर
1. सौरव कुमार, महादेव उच्च विद्यालय, खुशरूपुर।
2. अमिनेश कुमार, ज्ञान निकेतन।
3. गौतम कुमार, एन0के0 हाई स्कूल बहरामपुर।

लंबी कूद
1. कल्याण कुमार, यू0यू0एम0वी लंका कछुआरा।
2. प्रतिक राज, ए0एन0एस0 हाई स्कूल, बाढ़।
3. विपिन कुमार, ए0एन0एस0 हाई स्कूल, उस्फा।

ऊँची कूद
1. कल्याण कुमार, यू0यू0एम0वी लंका कछुआरा।
2. सुमित कुमार, एस0ए0एन0एस0 नरौली।
3. अर्णव सिंह, वी0एम0 विद्या मंदिर, फुलवारीशरीफ।

डिस्कस थ्रो
1. सौम्य प्रताप सिंह, ज्ञानोदय।
2. ऋित्विक राज, मदर इंटरनेशनल
3. राकेश कुमार, एन0के0 हाई स्कूल।

जैवलीन थ्रो
1. सुरज कुमार, आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल।
2. रचित कुमार, न्यु एरा हाई स्कूल।
3. हिमांशु कुमार, ज्ञानोदय।

ट्रिपल जम्प
1. कल्याण कुमार, यू0यू0एम0वी0 लंका कछुआरा।
2. प्रतिक राज, ए0एन0एस0 बाढ़।
3. उत्सव राज, सेंट कैरेन्स।

4 x 100 मीटर रिले रेस
1. शिवम काॅन्वेंट
2. सेंट कैरेन्स हाई स्कूल।
3. ए0एन0एस0 बाढ़।

Read More

Rahul Dravid बने राजस्थान रॉयल्स के कोच, टीम इंडिया को खिताब जीताने के बाद अब आईपीएल में भी मिली जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति द्रविड़ के भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में सफल कार्यकाल के समाप्त होने के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने जून 2024 में टी20 विश्व कप में भारत को खिताब दिलाया था।

राजस्थान रॉयल्स ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि द्रविड़, जिन्होंने 2011 से 2015 तक टीम के साथ पांच सत्र बिताए थे, अब तुरंत टीम से जुड़ेंगे। वह क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा के साथ मिलकर टीम की कोचिंग करेंगे। रॉयल्स खेल समूह के सीईओ जैक लुश मैक्रम ने कहा, “राहुल द्रविड़ की असाधारण कोचिंग प्रतिभा भारतीय टीम के साथ साबित हो चुकी है। उनका रॉयल्स के साथ गहरा नाता रहा है, और हमने उनके खेल और टीम के प्रति जुनून को देखा है।”

राहुल द्रविड़ ने अपनी नई भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा, “विश्व कप के बाद यह दूसरी चुनौती स्वीकार करने का सही समय था। रॉयल्स मेरे लिए एक बेहतरीन विकल्प है।” राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स की नई शुरुआत की उम्मीद की जा रही है, और उनकी कोचिंग के साथ टीम को आगामी आईपीएल सत्र में सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद है।

रॉयल्स के मालिक मनोज बदाले ने भी द्रविड़ की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की और कहा, “हमने पिछले कुछ वर्षों में बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ सीखना है। द्रविड़ की वापसी से हमारी तरक्की को गति मिलेगी।”

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.