KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

30 सितंबर से लगेगी दो दिवसीय अंडर-19 मेंस खिलाड़ियों कंडीशनिंग कैंप :- बीसीए सचिव

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव अमित कुमार ने अगले महीने से शुरू होने वाली बीसीसीआई के घरेलू सत्र – 2023 -24 के मद्देनजर रखते हुए अंडर-19 मेंस टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले संभावित खिलाड़ियो को 30 सितंबर और 01 अगस्त 2023 दो दिवसीय स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कैंप का आयोजन राजधानी पटना के शहीद वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क में किया गया है।

अमित कुमार ने कहा कि बिहार के होनहार खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान केन्द्रित करें। मैं आपको प्रतिभा के अनुरूप उचित प्लेटफॉर्म देने का हर संभव प्रयास कर रहा हूं और विशेष तौर पर समयाभाव के कारण इस दो दिवसीय कैंप में आप अपने – आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने का प्रयास करें जिसके लिए अनुभवी कोच और चयनकर्ता आपको मार्गदर्शित भी करेंगे।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि मानद सचिव अमित कुमार द्वारा जारी अंडर -19 मेंस खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टेड सूची की पत्रांक संख्या BCA/052/SO/23-24 में चयनित खिलाड़ी हीं दिनांक 30 सितंबर 2023 को सुबह 8 बजे तक पटना के दरोगा राय पथ स्थित कर्पूरी कम्युनिटी हॉल में आवश्यक दस्तावेज में शामिल 2 रंगीन फोटोग्राफ, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, प्रमाणित पता के तौर वोटर आईकार्ड, आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पिछले 3 वर्षों का शैक्षणिक अंक प्रमाण पत्र और कैंसिल चेक के साथ रिपोर्ट करेंगे। जिनका कैंप स्तरीय कोच व चयनकर्ताओं की देखरेख में संपन्न होगी।

कैंप में शामिल होने वाले खिलाड़ी निम्न इस प्रकार है :-
1. विकास कृष्णा (जहानाबाद), 2. अंशु राज (गोपालगंज), 3. मयंक जयदेव, विकेटकीपर (रोहतास), 4. आयुष अग्रवाल (पटना) 5. नंदकिशोर, विकेटकीपर (लखीसराय), 6. तथागत आनंद (दरभंगा), 7. अजिंक्य वत्स ( बेगूसराय) 8. अनुभव त्रिपाठी (अरवल), 9. सत्यम कुमार (पटना) 10. मोहित कुमार (नालंदा) 11. अभिषेक आनंद (मुंगेर) , 12. विपुल कुमार (दरभंगा), 13. आयुष कुमार (समस्तीपुर), 14. पीयूष गौर (भागलपुर), 15. करण कुमार (पटना), 16. चंदन शिरात, (भोजपुर), 17. ऋषभ राज (पटना), 18. सुयश अंबस्ठा (जहानाबाद), 19. पुष्पराज कुमार (पटना), 20. अरूनव सिंह (पटना) 21. आकाश गौरव (गया) 22. आदित्य कुमार (वेस्ट चंपारण), 23. विनीत कुमार यादव (गोपालगंज), 24. अमन कुमार (कैमूर), 25. मयंक कुमार (बक्सर), 26. अभय कुमार, विकेटकीपर (अरवल), 27. नासिर खान (कैमूर), 28. अजीत कुमार सिंह (कैमूर), 29. अश्विनी राज (बेगूसराय), 30. आदर्श कुमार (समस्तीपुर), 31. यशराज (समस्तीपुर) 32. चिराग मिश्रा, (दरभंगा), 33. रजनीश कुमार (समस्तीपुर), 34. सुजल कुमार (सुपौल), 35. शिवम सिंह (गोपालगंज), 36. मोहित चौरसिया, (ईस्ट चंपारण), 37. रितेश कुमार, (ईस्ट चंपारण), 38. विनय कुमार , (सारण), 39. सुयश झा, विकेटकीपर (भागलपुर), 40. अमन कुमार, (पटना), 41. आदित्य राज, (पटना), 42. पीयूष नंदन, (जहानाबाद), 43. सनी राज, (बक्सर), 44. विराज यादव, (भागलपुर), 45. प्रतीक राज, (पटना), 46. आयुष कुमार सिंह, (भागलपुर), 47. विनीत चौधरी, (बांका), 48. सुनील कुमार, (पटना), 49. दीपू कुमार रावत, (जहानाबाद), 50. शिवम कुमार, (मुंगेर), 51. हर्ष वर्मा, (पटना), 52. नंदकिशोर, (पटना), 53. गोपाल गर्ग, (लखीसराय), 54. आर्यन कुमार, (मुंगेर), 55. सौरभ कुमार, (पटना), 56. रोशन सिंह, (भोजपुर), 57. अमित राज, (पटना), 58. दीपक कुमार, (सीतामढ़ी), 59. दीपक कुमार सिंह, (नवादा), 60. सुमित कुमार सिंह, (सुपौल), 61. अदनान अहमद, (पूर्णिया),62. आदित्य कुमार (पूर्वी चंपारण) , 63. यश चौधरी (पूर्वी चंपारण) !

बीसीए के इंचार्ज कार्यपालक पदाधिकारी धर्मवीर पटवर्धन ने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएसन के मानद सचिव द्वारा घोषित अंडर -19 मेंस खिलाड़ियों की दो दिवसीय इस स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कैंप के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसमें सभी खिलाड़ियों को ठहरने सहित उत्तम खान- पान की व्यवस्था बिहार क्रिकेट संघ द्वारा किया जाएगा ।

कैंप से संबंधित विषय की विशेष जानकारी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट www.biharcricketassociations.com पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं अथवा किसी खिलाड़ी को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो मोबाइल नंबर 7488511660 पर संपर्क कर सकते हैं।

MADHU PREMIER LEAGUE(MPL)

Read More

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया कमेटी का विस्तार, नितिन कुमार बने उपाध्यक्ष

पटना। सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार ने संगठन को मजबूत बनाने और राज्य में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विकास को गति देने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। इस क्रम में नितिन कुमार को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई से हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कमेटी, जिला इकाइयों एवं आयोजन समिति के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नितिन कुमार के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में सॉफ्टबॉल क्रिकेट के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितिन कुमार ने नियुक्ति पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के सभी जिलों में सॉफ्टबॉल क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के सहयोग से इस खेल को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाजीपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय यूथ नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

 

Read More

रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य समापन, केटीसीए दीघा बनी चैंपियन

पटना, 19 जुलाई 2026: रेयर विंडो रेस्टोरेंट, बोरिंग रोड, पटना के बैंक्वेट हॉल में आयोजित रेयर विंडो कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट अकादमी (KTCA), दीघा द्वारा किया गया।

फाइनल मुकाबले में मिथिला क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केटीसीए दीघा ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन बनाए। टीम की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने शानदार 61 रन बनाए, जबकि अमन ने 23 रनों का योगदान दिया। मिथिला क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकित ठाकुर ने 3 विकेट, पार्थ कुमार ने 2 विकेट और सचिन ने 1 विकेट हासिल किया।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथिला क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 50 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मणिकर्णिका ने 21 और सौरव प्रसाद ने 13 रन बनाए। केटीसीए दीघा की ओर से अमन केसरी ने 3 विकेट, जैक बट्टू ने 2 विकेट और प्रवीण कुमार सिंह ने 2 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर केटीसीए दीघा ने 51 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रवीण कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की गवर्निंग काउंसिल के संयोजक ज्ञानेश्वर गौतम थे। उनके साथ राहुल पाठक एवं रेयर विंडो के एमडी निहाल राज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक मुकेश कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान क्रिकेट और आयोजन में विशेष योगदान देने वाले कमल कुमार, जितेंद्र जी, छोटू और अजय कुमार को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के अंपायर कुंदन और हिमांशु, स्कोरिंग एवं तकनीकी सहयोग के लिए राकेश कुमार और पंकज कुमार, लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर तथा प्रेस प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। महिला क्रिकेट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षिका और श्रेया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रमुख पुरस्कार

  • मैन ऑफ द सीरीज: प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman): प्रवीण कुमार सिंह (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler): अंकित (कमल 11, बेगूसराय)
  • गेम चेंजर अवॉर्ड: अमन केसरी (केटीसीए दीघा)
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक (Best Fielder): पार्थ कुमार
  • प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शैलेश, कान्हा एवं ओम

विजेता टीम केटीसीए दीघा को ₹15,000 तथा उपविजेता मिथिला क्रिकेट अकादमी को ₹7,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सनहिट स्पोर्ट्स ने किट बैग भी दिए गए।

आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने रेयर विंडो, महाकाल ज्वेलर्स, लक्षिका इंडस्ट्रीज तथा गैस्ट्रो एंड इंडोस्कोपी सेंटर को विशेष धन्यवाद दिया। टूर्नामेंट के मीडिया पार्टनर ‘क्रीड़ा न्यूज’ की भी आयोजन को व्यापक पहुंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए समिति ने विशेष आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में टूर्नामेंट को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Read More

देव और विवेक के दम पर स्काई स्पोर्ट्स व सीएबी पहुंची सेमीफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में स्काई स्पोर्ट्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहले क्वार्टरफाइनल में स्काई स्पोर्ट्स ने श्रीराम खेल मैदान को 93 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई स्पोर्ट्स ने 21 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से देव ने 59 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। आयुष बसौटिया ने नाबाद 25 और सार्थक ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 15.4 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। स्काई की ओर से मानव ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने ट्रायम्फैंट सीसी को 18 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ने 21 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। विवेक कुमार ने 53 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। शिवम सम्राट ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायम्फैंट सीसी की टीम 21 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत राज ने 29 और अर्पित राज ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीएबी की ओर से राहुल और रेयान झा ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

संक्षिप्त स्कोर

स्काई स्पोर्ट्स: 21 ओवर में 153/2 (देव 74, आयुष बसौटिया नाबाद 25, सार्थक नाबाद 15, अतिरिक्त 29; अंकुश 1/11, पृथ्वी 1/32)।

श्रीराम खेल मैदान: 15.4 ओवर में 60 ऑलआउट (अतिरिक्त 40; मानव 4/8, बंकू 1/8, अनिल 1/3, मिसाब 1/1, अंश 1/1, सार्थक 1/1)।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार: 21 ओवर में 149/6 (विवेक कुमार नाबाद 88, शिवम सम्राट 22, आदर्श आनंद 15, अतिरिक्त 14; मयंक 2/21, प्रियाशु यादव 2/25, समर 1/52, आदर्श 1/14)।

ट्रायम्फैंट सीसी: 21 ओवर में 131 ऑलआउट (अभिजीत राज 29, अर्पित राज 20, आदित्य राज 20, प्रियांशु यादव 15, दक्ष पांडे 11, समर नाबाद 12, अतिरिक्त 11; राहुल 3/30, रेयान झा 3/15, शुभम 2/19, आर्यन 1/32)।

Read More

रूपक कुमार बने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व दिल्ली प्रदेश प्रभारी

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी रूपक कुमार को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शंकर शर्मा (लंकेश) ने की।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रूपक कुमार ने संगठन में अपनी सक्रिय कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता से अलग पहचान बनाई है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा दिल्ली प्रदेश में पार्टी के विस्तार को गति मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर रूपक कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.