KRIDA NEWS

Asian Games में जलवा बिखरने को तैयार है बिहार की श्वेता शाही, बिहार शरीफ के छोटे से गांव से निकलकर कैसे बनी रग्बी में अंतरराष्ट्रीय चेहरा…

Asian Games का आयोजन 23 सितंबर से चीन में होने जा रहा है। इसके लिए भारतीय टीम के सभी दलों ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। इस एशियन गेम्स में बिहार के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बिहार के तीन खिलाड़ी को अलग-अलग खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। बिहार से रग्बी सेवन ए साइड, तलवारबाजी और लॉन्ग जंप में खिलाड़ियों का चयन हुआ है। आइए जानते हैं भारतीय रग्बी टीम में जगह बनाने वाली नालंदा की श्वेता शाही के बारे में…..

महिला रग्बी खेल के लिए बिहार की श्वेता शाही का चयन एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। सिलाव प्रखंड के छोटे से गांव भदारी के किसान परिवार में जन्मी और गांव में ही पली-बढ़ी श्वेता शाही आज महिला रग्बी खेल में बिहार का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चेहरा बन चुकी है। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इन्होंने विदेशों तक में शोहरत कमाई है।

यूट्यूब के माध्यम हासिल की खेल की बारीकियां

एथलेटिक्स के प्रति रुचि रखने वाली श्वेता ने गांव के ही खेत और मैदानों में खेल कर यह मुकाम हासिल किया है। यूट्यूब से खेल की बारीकियां सीखी। संसाधनों के अभाव के बीच एक-एक सधे कदम रखते हुए अपनी राह बनाई और आज यह महिला रग्बी खिलाड़ियों के बीच आइकॉन बन गई है। श्वेता शाही बिहार शरीफ के सरदार पटेल कॉलेज की छात्रा है।

श्वेता के पिता सुजीत कुमार शाही पेशे से किसान हैं। 9वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही यूट्यूब के माध्यम से खेल के बारे में जानकारी हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने अपने भाई सुधांशु कुमार शाही के साथ खेलना शुरू किया। भाई भी इस खेल में महारत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर रग्बी में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी के रूप में स्थान बनाया है।

2006 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में शामिल हुए बिहार के खिलाड़ी

आपको बता दें कि 2006 के बाद 2023 में किसी खिलाड़ी का चयन एशियन गेम्स के लिए हुआ है। इस बीच बिहार के कोई खिलाड़ी प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो रहे थे। इससे पहले 2006 में दोहा एशियन गेम्स के लिए कबड्डी में राजीव कुमार सिंह, स्मिता और याचिंग में राजेश कुमार ने पदक लाकर बिहार का मान बढ़ाया था। उम्मीद है कि बिहार की बेटी श्वेता शाही भी पदक जीतकर भारत का मान-सम्मान बढ़ाएंगी।

एशियन गेम्स में कुल 634 खिलाड़ियों का हुआ चयन

एशियन गेम्स में इस बार कुल 634 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस बार मंत्रालय ने वेटलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक्स, हैंडबॉल और रग्बी में किसी भी पुरुष खिलाड़ी को जगह नहीं दी है। मार्शल आर्ट और वेटलिफ्टिंग (दोनों महिलाएं) में दो खिलाड़ियों को मंजूरी मिली है जबकि इस सूची में एक ही जिम्नास्ट शामिल है। निशानेबाजी में 30 खिलाड़ियों और नौकायन से 33 प्लेयर्स को मंजूरी मिली है।

पहली बार एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम भी हिस्सा ले रही है। इसमें पुरुष और महिला क्रिकेट टीम में 15-15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हॉकी पुरुष और महिला को मिलाकर कुल 36 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। फुटबॉल में 44 और ट्रैक एवं फील्ड इवेंट में 65 खिलाड़ियों को रखा गया है।

Read More

नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ पर महिला प्रदर्शनी क्रिकेट मैच, रॉयल पैंथर्स की शानदार जीत

पटना: नायाब स्पोर्ट्स की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर पटना में महिला क्रिकेट का एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में रॉयल पैंथर्स और डायमंड इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें रॉयल पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निरजला राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा नेहा चौधरी ने 36 रन और साक्षी सिंह ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डायमंड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सलोनी ने 1 विकेट हासिल किया।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड इलेवन की टीम रॉयल पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 63 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सलोनी ने 23 रन और रंजना ने 16 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। रॉयल पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में रीवा चौधरी, सिद्धि और अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए और टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निरजला राउत को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। वहीं सिद्धि कुमारी को बेस्ट बॉलर, कुमारी रंजना को बेस्ट फील्डर, रीवा चौधरी को इमर्जिंग प्लेयर और रूपम को सबसे अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका बिट्टू चौधरी और मुशर्रफ अली ने निभाई। इस अवसर पर नायाब स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और तीसरी वर्षगांठ के समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

Read More

शिवाय यादव के अर्धशतक से किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की 4 विकेट से जीत, KCA ब्लू को मिली हार

जहानाबाद। जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एयरोड्रम स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले में किरण क्रिकेट एकेडमी-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी टीम ब्लू को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में शिवाय यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए टीम ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान आर्यन निधि ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि स्मिता ने 46 गेंदों पर 26 रन की जुझारू नाबाद पारी खेली। इसके अलावा उमर आलम ने 12 और रवि ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों की मदद से टीम 30.1 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

केसीए-1 की ओर से गेंदबाजी में एम.एस. कौशिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जय प्रकाश ने 7 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि पवन ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा शिवाय यादव ने भी 2 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-1 की टीम को शिवाय यादव ने मजबूत आधार दिया। उन्होंने 63 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अभि राज ने 12 गेंदों पर 19 रन की तेज पारी खेली, जबकि एम.एस. कौशिक ने 13 रन का योगदान दिया। टीम ने 28.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

केसीए टीम ब्लू की ओर से गेंदबाजी में आर्यन निधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष राज यादव ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि उमर आलम को 1 विकेट मिला, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का आगाज, नवादा ने शेखपुरा को 124 रन से हराया

नालंदा: आज दिनांक 15 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम शेखपुरा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया।

नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाये। जिसमें दीपक ने 104 रन, योगेश ने 100 रन , हर्ष 52 रन, सुभास ने 21 रन तथा आदर्श ने 16 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया ने 52 रन पे 2 विकेट, राहुल ने 107 पर 2 और रिकी, गगन तथा सूरज ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 50 ओवर 227 में रन बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुमन सौरभ ने 62 रन, सचिन ने 89 रन, आदित्य ने 37 संजीव 40 रन, रोहित ने 13 रन तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए आदर्श ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए। सुमन ने 25 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा अभिनव एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच नवादा के दीपक कुमार को दिया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा सचिव मनीष आनंद, डॉ संजय, संतोष पांडेय, हैदर अली, सिद्धार्थ कुमार, बाबा विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे। अंपायरिंग की भूमिका बीसीए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया। कल दिनांक 16-03-2026 को नालंदा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा की 20 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य राज को सौंपी गई कमान

बिहारशरीफ: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी के लिए नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान आदित्य राज को सौंपी गई है, जबकि दिव्यांश राज को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनसे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुश कुमार और नीरज पासवान को सौंपी गई है। टीम के कोच के रूप में दीपक प्रसाद खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे।

नालंदा अंडर-23 टीम इस प्रकार है:
आदित्य राज (कप्तान), दिव्यांश राज (उपकप्तान), लव कुमार, कुश कुमार (विकेटकीपर), नीरज पासवान (विकेटकीपर), गौतम कुमार, ए.एस. गौरव, आदर्श राज, हर्षित राज, अनीश गुप्ता, गौरव कुमार, रामवर्धन पांडेय, राजीव रंजन, आरव रॉय, अयान अरमान, शशि कुमार, राकेश कुमार, नीरज यादव, कुमार नीरज और लक्ष प्रकाश। स्टैंडबाई खिलाड़ी: हर्ष राज, अमित कुमार, आदित्य राज जूनियर और विनीत उर्फ बंटी।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.