KRIDA NEWS

परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में संत माइकल हाईस्कूल ए व गया यूथ सीसी विजयी

पटना। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे अगस्त्य क्लासेज प्रायोजित परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए मैचों में संत माइकल हाईस्कूल ए और गया यूथ सीसी ने जीत हासिल की। संत माइकल हाईस्कूल ए ने संत माइकल हाईस्कूल डी को 136 रन से जबकि गया यूथ सीसी ने क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर को 114 रन से हराया।

पहले मैच में संत माइकल हाईस्कूल ए ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट पर 259 रन बनाये। वैभव ने 95 रन की पारी खेली। जवाब में संत माइकल हाईस्कूल डी की टीम 18.4 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वृजेंद्र कुमार सिंह और संजीव कुमार ने प्रदान किया।

दूसरे मैच में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 22.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन बनाये। जवाब में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर की टीम 18.2 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट हो गई। गया के राहुल को वीटेक प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार संदीप कुमार ने प्रदान किया। इस टूर्नामेंट में प्रतिदिन प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। साथ ही सुपर ओवर क्रिकेट क्लब द्वारा स्पेशल अवार्ड दिये जायेंगे।

संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
संत माइकल हाईस्कूल ए : 25 ओवर में तीन विकेट पर 259 रन, वैभव 95,अयान रितेश 79, शोभित 21, अतिरिक्त 56, अक्षत 1/45, प्रज्ञान 1/44 रन आउट-1

संत माइकल हाईस्कूल डी : 18.4 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट अराध्या 35, हार्दिक 26, अतिरिक्त 54, शौर्या 3/7, शोभित 3/12,श्यान 1/14, सत्यम 1/24,रन आउट-2

दूसरा मैच
गया यूथ क्रिकेट क्लब : 22.5 ओवर में 189 रन पर ऑल आउट राहुल 59,आदर्श 53,तुषार 22, अतिरिक्त 31, रिशित 3/12,अयान राज 3/32, अंश 1/24, आदर्श 1/23,हैप्पी 1/30

क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर : 18.2 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट प्रेम 24, अतिरिक्त 18, विकास 3/17, राजमणि 2/13, ऋषिकेश 2/0, संगम 1/24, जय 1/7

Read More

पटना में ‘लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट’ का आगाज 28 मार्च से, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मंच

पटना: राजधानी पटना के खेल प्रेमियों और उभरते क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कछुआरा स्थित कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड में “लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट” का भव्य उद्घाटन आगामी 28 मार्च से होने जा रहा है। यह क्रिकेट एकेडमी उन सभी बच्चों और युवाओं के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म साबित होगी, जो क्रिकेट में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एकेडमी में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। अनुभवी और प्रशिक्षित कोच खिलाड़ियों को बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक की ट्रेनिंग देंगे, जिससे वे अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।एकेडमी की खास बात यह है कि यहां हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों का स्वागत है। चाहे आप शुरुआती खिलाड़ी हों या अपने खेल को निखारना चाहते हों, यहां हर किसी के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

आधुनिक ट्रेनिंग सुविधाएं, प्रोफेशनल कोचिंग और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल इस एकेडमी को खास बनाते हैं। यहां नियमित प्रैक्टिस सेशन, मैच सिमुलेशन और फिटनेस ट्रेनिंग के जरिए खिलाड़ियों को पूरी तरह तैयार किया जाएगा। अगर आप या आपके बच्चे में क्रिकेट को लेकर जुनून है, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। आज ही नामांकन कराएं और अपने क्रिकेट सपनों को उड़ान दें।

यह एकेडमी पटना के कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड खेमनीचक, कछुआरा में खोला जा रहा है। जहां खिलाड़ियों के लिए खेल का एक अलग माहौल बनाया गया है, जिससे खिलाड़ियों का खेल निखर सके। इच्छुक खिलाड़ी और अभिभावक अधिक जानकारी और नामांकन के लिए इन नंबरों पर 7782868048, 9113311313 संपर्क कर सकते हैं।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12: पैंथर्स की दमदार जीत, टाइगर्स ने रोमांचक मुकाबले में 2 रन से मारी बाजी

पटना: श्रीकृष्णा खेल मैदान खेमनीचक में जारी कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 के तीसरे दिन मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे। दिन के पहले मैच में आईआईटी पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में कुसुमराज टाइगर्स ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में न्यूटन विक्टर्स को 2 रन से हराकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

पैंथर्स 27 रन से जीता

डायगो केयर परफैक्टस और आईआईटी पैंथर्स के बीच खेले गए मुकाबले में डायगो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पैंथर्स की टीम ने 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष ने 35 रन की पारी खेली, जबकि रुद्रांश ने 21 और सिद्धार्थ गौतम व शुभम आर्या ने 16-16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अर्नव प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। अमोद सिंह को 2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायगो की टीम निर्धारित 18 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन ही बना सकी। कप्तान आदित्य प्रकाश ने नाबाद 41 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह आईआईटी पैंथर्स ने 27 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।विजेता टीम के शुभम आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
आईआईटी पैंथर्स: 18 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन, आयुष 35, सिद्धार्थ गौतम 16, रुद्रांश 21, शुभम आर्या 16, अतिरिक्त 38, अनर्व प्रताप सिंह 4/26, अमोद सिंह 2/29, कृष्णा 1/36

डायगो केयर परफैक्टस: 18 ओवर में 6 विकेट पर 115, कृष्णा 16, साहिल 12, आदित्य प्रकाश नाबाद 41, सुमित 11, अतिरिक्त 32, आदित्य 2/21, शुभम आर्या 1/21, शशांक शेखर 2/14, साहिल राय 1/14.

टाइगर्स ने रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत

दिन का दूसरा मुकाबला कुसुमराज टाइगर्स और न्यूटन विक्टर्स के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसुमराज टाइगर्स की टीम 17 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान ऋषभ ने शानदार अर्धशतक (50 रन) लगाया, जबकि यश राज ने 18 रन का योगदान दिया। न्यूटन के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

जवाब में न्यूटन विक्टर्स की टीम ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में किस्मत ने साथ नहीं दिया। टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन ही बना सकी और जीत से महज 2 रन दूर रह गई।इस रोमांचक मुकाबले में कुसुमराज टाइगर्स ने 2 रन से जीत दर्ज की। मैच समाप्ति उपरांत विशिष्ठ अतिथि रहे श्रीराम फाइनेंस बिहार के चीफ ऑडिटर उपेंद्र यादव ने कप्तान ऋषभ को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

संक्षिप्त स्कोर
कुसुमराज टाइगर्स: 17 ओवर में 118 रन पर आलआउट, रिषभ 50, यश राज 18, अतिरिक्त 40, दिव्यांशु 2/17, एकलव्य भारद्वाज 2/21, अनमोल राज 1/17, प्रत्यय अमृत 1/20, प्रतिक शर्मा 2/20.

न्यूटन विकटर्स: 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन, आशीष 14, समर आनंद 15, अभिराज अकेला 11, उत्कर्ष 19, अतिरिक्त 33, प्रतीक अभय 3/21, अदविक यादव 2/15, वेदांत वरुण 1/19.

Read More

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: यशस्वी शुक्ला की शतकीय पारी से बीएसईबी की शानदार जीत, शर्मा स्पोर्टिंग को 116 रनों से हराया

पटना, 24 मार्च: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बीएसईबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शर्मा स्पोर्टिंग को 116 रनों से हराया। 109 रन की शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी शुक्ला को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में बीएसईबी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए बीएसईबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में दो विकेट पर 254 रन का मजबूत स्कोर बनाया। यशस्वी शुक्ला ने शानदार 109 रन (78 गेंद) की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं अभिलाष कुमार ने नाबाद 87 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम 28.1 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। बीएसईबी की ओर से शंभु कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि प्रदीप ने 3 विकेट झटके। शर्मा स्पोर्टिंग के लिए आरके विराज ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई।

संक्षिप्त स्कोर
बीएसईबी : 35 ओवर में दो विकेट पर 254 रन, अभिलाष कुमार 87, प्रदीप 22, यशस्वी शुक्ला 109, अतिरिक्त 35, अनीस कुमार 2/33, दिलखुश यादव 1/33

शर्मा स्पोर्टिंग : 28.1 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट, सुजल 14, रिषि कुमार 15, आरके विराज 34, किशन 15, अनीष कुमार 12, अतिरिक्त 22, पंकज कुमार मिश्रा 1/18, शंभु कुमार 4/24, परमेश्वर यादव 1/13, प्रदीप 3/13

Read More

जावेद के ऑलराउंड प्रदर्शन से इंजीनियरिंग विभाग की बड़ी जीत, सुरक्षा विभाग को 71 रन से हराया

सोनपुर: अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा विभाग को 71 रनों से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। इस जीत के नायक जावेद रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (31 रन और 2 विकेट) के लिए जावेद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर सुरक्षा विभाग ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और इंजीनियरिंग विभाग को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंजीनियरिंग टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज रंजीत बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद मिथिलेश और यशवंत भी मात्र 1-1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद जावेद (31 रन) और राजीव (8 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन राजीव दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड होकर आउट हो गए। पावरप्ले में ही 20 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम दबाव में आ गई थी।

इसके बाद सौरभ ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने जावेद के साथ मिलकर 90 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे टीम संभली और निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। सुरक्षा विभाग की ओर से गेंदबाजी में चंदन पांडे ने 3 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।

80 रनों पर सिमटी सुरक्षा विभाग की टीम

152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरक्षा विभाग की टीम इंजीनियरिंग के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 80 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमन ने 21 रन बनाए, जबकि अन्य कोई बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गेंदबाजी में राजा भारती, जावेद और रंजीत ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विकाश, कुंदन और अमित ने 1-1 विकेट हासिल कर टीम को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ इंजीनियरिंग विभाग ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

Recent Articles

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.