KRIDA NEWS

वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर

पटना:- 1 अप्रैल 2021 से राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित होने वाली बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त प्रथम वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर है। जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है और चार – चार टीमों को पुल- (ए) व  पुल – (बी) में बांटा गया है।

जिसकी जानकारी देते हुए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि पुल – (ए) में अंशुल होम्स, श्याम स्टील नालंदा, अतुल्यबानी मिथिला और बिहार मावेरिक्स को रखा गया है। जबकि ‌पुल – (बी )  में देवराज शाहाबाद, मैजिस्टिक कोशी, रूबन पाटलिपुत्र और बीएसपीएचसीएल को शामिल किया गया है।

जिनका मुकाबला 1 अप्रैल 2021 से 9 अप्रैल 2021 तक खेला जाएगा जो निम्नलिखित इस प्रकार है:-

 1 अप्रैल को अंशुल होम्स और श्याम स्टील नालंदा के बीच प्रथम व उद्घघाटन मुकाबला खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला अतुल्यबानी मिथिला और बिहार मावेरिक्स के बीच खेला जाएगा।

2 अप्रैल 2021 को प्रथम मुकाबला अंशुल होम्स और अतुल्यबानी मिथिला के साथ खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला श्याम स्टील नालंदा और बिहार मावेरिक्स के साथ खेला जाएगा।

3 अप्रैल 2021 को प्रथम मुकाबला बिहार मावेरिक्स और अंशुल होम्स के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला श्याम स्टील नालंदा और अतुल्यबानी मिथिला के साथ खेला जाएगा।

5 अप्रैल 2021 को प्रथम मुकाबला देवराज शाहाबाद और मैजेस्टिक कोशी के साथ खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला रूबन पाटलिपुत्र और बीएसपीएचसीएल के साथ खेला जाएगा।

6 अप्रैल 2021 को प्रथम मुकाबला देवराज शाहाबाद और रूबन पाटलिपुत्र के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला मैजेस्टिक कोशी और बीएसपीएचसीएल के साथ खेला जाएगा।

लीग मैच के आखिरी दिन 7 अप्रैल को प्रथम मुकाबला देवराज शाहाबाद और बीएसपीएचसीएल के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला रूबन पाटलिपुत्र और मैजेस्टिक कोशी के साथ खेला जाएगा।

8 अप्रैल 2021 को पुल – ए और पुल – बी में सर्वाधिक अंक अर्जित  कर प्रथम व द्वितीय स्थान पर काबिज होने वाली टीमों के बीच  सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला पुल- ए के प्रथम व पुल – बी के द्वितीय स्थान पर काबिज रहने वाली टीम के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पुल – बी के प्रथम व पुल – ए के द्वितीय स्थान पर काबिज रहने वाली टीम के साथ खेला जाएगा।

इस पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष कर फाइनल में प्रवेश करने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच 9 अप्रैल 2021 को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

जिसका सफल आयोजन के लिए डायरेक्टर ऑफ द टूर्नामेंट अजय नारायण शर्मा के दिशा- निर्देश में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव पवन कुमार सिंह, टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन सौरव चक्रवर्ती, अनुशासन समिति के चेयरमैन अनिल कुमार नाग, मेडिकल कमेटी के चेयरमैन डॉ रत्नेश कुमार, लीगल कमेटी के चेयरमैन  जगन्नाथ सिंह, स्वागत समिति के चेयरमैन अर्चना राय भट्ट व मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने आज होली का त्योहार समाप्त होते ही अपने-अपने कार्यों में लगकर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने बताया कि देवराज शाहाबाद की टीम में कुमार निशांत (कप्तान) रणजी क्रिकेटर, शुभम कुमार, श्रमण निग्रोध (उप कप्तान), प्रशांत श्रीवास्तव, धनेश चौहान (बिहार अंडर-19 स्टेट प्लेयर), आमोद यादव (रणजी क्रिकेटर), शशांक उपाध्याय (बिहार अंडर-19 स्टेट प्लेयर), आदित्य पांडे, शिशिर साकेत, गौतम सिंह, राहुल कुमार, साकिब हुसैन, आकाश सिंह, आशुतोष, सानू कुमार मुख्य टीम का हिस्सा होंगे। जबकि प्रेम प्रियांक, आदित्य सोनी और विजय यादव स्टैंड बाय होंगे।

वहीं अंशुल होम्स कि टीम में राजू कुमार, सुफियान आलम, विजय भारती (रणजी क्रिकेटर), वरुण राज (कप्तान, विकेटकीपर) अमरजीत राय, मुकेश कुमार, इकबाल राशिद, पुरुषोत्तम कुमार, तारीक जमील, गौरव कुमार, सुशांत सिंह, नवनीत झा, विनीत चौहान (बिहार अंडर -23 स्टेट प्लेयर), आकाश कुमार सिंह (अंडर-19 स्टेट प्लेयर), रितिक कुमार (अंडर-19 स्टेट प्लेयर) को मुख्य टीम में शामिल किया गया है। जबकि अमित राज और पीयूष यादव को स्टैंड बाय में जगह मिली है। शेष अन्य टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कल कर दी जाएगी।

Read More

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: अंतिम मुकाबले में नालंदा की बड़ी जीत, गया को 110 रन से हराया

नालंदा। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (मगध जोन) के अंतिम मुकाबले में नालंदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गया को 110 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला 20 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य राज ने 49 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि हर्षित ने 41 रन और लव कुमार ने 31 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा ए.एस. गौरव (27 रन), गौतम कुमार (23 रन), नीरज (20 रन), दिव्यांश राज (17 रन) और विनीत (15 रन) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गया की ओर से गेंदबाजी में रंजन ने 3 विकेट, जबकि प्रीतम और मयंक ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अभिषेक और यशराज को 1-1 विकेट मिला।

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया की टीम नालंदा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 26.5 ओवर में मात्र 147 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रंजन ने 36 रन, प्रीतम ने 20 रन, ऋषि ने 18 रन और यशराज ने 15 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। नालंदा की ओर से गेंदबाजी में कप्तान आदित्य राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर 6 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वहीं हर्षित ने 2 विकेट, जबकि आदर्श और गौरव ने 1-1 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुकाबले में बीसीए पैनल के अंपायर सुनील सिंह और नितेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। गौरतलब है कि जल्द ही नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी की मेजबानी भी की जाएगी, जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Read More

बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13: ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की शानदार जीत, बीसीसीए रॉयल को 123 रन से हराया

पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए बिहार कैम्ब्रिज चैंपियन ट्रॉफी अंडर-13 के लीग मुकाबले में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीसीए रॉयल को 123 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार खेल दिखाया। यश राज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की टीम ने 38.5 ओवर में 259 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवम ने 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि गोस्वामी प्रियंशु ने 52 रन और आदित्य राज ने 46 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान अमन कुमार ने 35 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। बीसीसीए रॉयल की ओर से गेंदबाजी में ओम यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं रुद्र कुमार ने 2 विकेट, जबकि गोस्वामी प्रियंशु, प्रियंशु (कप्तान) और सरबजीत कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसीए रॉयल की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 21.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से गोस्वामी प्रियंशु ने 52 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि रुद्र कुमार ने 19 रन और राहुल यादव ने नाबाद 15 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

ईशान किशन एकेडमी ‘बी’ की ओर से गेंदबाजी में यश राज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4.4 ओवर में 6 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं सौरव प्रताप राणा, विराट वैभव और संदीप जूनियर ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस तरह ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ‘बी’ ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा जमाया और टूर्नामेंट में दमदार जीत दर्ज की।

Read More

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग की तैयारी पूरी, अंडर-15 सीजन-6 के लिए 12 टीमों घोषित; देखें अपना नाम

पटना, 20 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर आगामी 22 मार्च से आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-15 सीजन-6 को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मैदान को सजाया और संवारा जा रहा है, पिच को बेहतर किया गया है और खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव सह आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हो रही इस लीग में भाग लेने वाली टीमों के प्लेयरों के नामों की घोषणा कर दी गई है। लीग के संयोजक सुमित शर्मा ने बताया कि लीग का उद्देश्य स्कूली स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और दर्शकों को एक शानदार क्रिकेट आयोजन देखने को मिलेगा।

अंडर-15 के लिए सभी 12 टीमों की टीम लिस्ट

संत जोसेफ चेंजर्स : विशाल कुमार, रयान अनवर, तमजीद आलम, युवराज सिंह, प्रियांशु कुमार सिंह, शौर्य समीर, श्याम कुमार, स्वजीत रवींद्र दक्ष, तेजस झा, जीत बाबू, आरव अरविंद, सृजन राय, अर्पित लाल, साहिल कुमार, दिव्यम ठाकुर।

आरका जैन टाइटंस : आशीष राज, सार्थक राज, युवराज कुमार, पीयूष रंजन, दिवाकर कुमार, आदित्य राज, साग्निक, पार्थ पुष्कर, शिवम कुमार, अनुभव कुमार, अंकुश कुमार राय, प्रिंस कुमार, पीयूष कुमार, अमृत राज, रुद्र प्रकाश मिश्रा।

वीजीयू थंडरबोल्ट : समर यादव, विश्वजीत आनंद, हिमांशु कुमार, अभिनव राज, आयुष सिंह, श्रेयांश कुमार, शिवांश कुमार, मानव कुमार, आशीष कुमार, नवीन कुमार, अभिनव प्रकाश, शिवा मल्होत्रा, सारस कुमार, वैभव राज, साहिल कुमार।

ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स: शुभम कुमार आर्य, आरव रॉय, आरुषि जैन, चिराग झा, हर्ष राज, सफल तेजस्वी, आयुष राज, अमित कुमार, पीयूष रंजन, आयुष कुमार, अंशु कुमार, हिमांशु राज, अनिकेत प्रकाश, आरव कुमार, मिहिर।

एसआरयू फाइटर्स: रोहित, अनुपम, नीरज, नमन भारती, आदर्श कुमार, श्याम कुमार, शुभ सिंह, प्रियांक राज, सुनील कुमार, कार्तिक चौधरी, सचिन कुमार, प्रभाकर परितोष, आयुष झा, प्रनत आर्यन, आनंद राज।

आंजिक्या डीवाई पाटिल बांबर्स : प्रियांशु कुमार, रेयांश कार्तिक, रियांश राज, आयुष राज, प्रत्यूष राज, प्रेम कुमार, तेजस यादव, आयुष कुमार केशरी, अंश राज, व्यान वत्स, अंश राज, नंदजी, रौनक रंजन, शाश्वत राज, अर्णय कुमार।

आदित्या दबंग: संकु शर्मा, अनमोल तिवारी, युगवीर यादव, धीरज कुमार, रोनित सिन्हा, हर्ष कुमार, आदर्श राज, कुणाल किशोर गुप्ता, दिव्यांशु राज, पीयूष राज, सुमित कुमार, शुभम कुमार, हर्ष राज, निखिल कुमार, रजनीश कुमार।

आरआईटी चैंपियंस: हिमांशु कुमार, ईशान शरण, मुन्ना कुमार, विनीत सिंह, अस्तित्व चंद्रा, सूर्य सिंह, शरद सिंह, आकाश कुमार, शिवम कुमार, आशीष कुमार, अभिनव अनुराग, अभिमान कुमार, ध्रुव कुमार, हरिओम, अमन।

जीएनआईओटी ब्लास्टर: अमन कुमार, रवि कुमार, अनुज कुमार झा, अंकित सिंह, रोहित कुमार झा, यशवर्धन दास, अर्नव पराशर, सिंघम रंजन, सौजस चौधरी, हर्षित कर्ण, जैकी कुमार, सार्थक श्रेष्ठा, करण, विनय, आयुष्मान जैन।

मानव रचना लायंस: आर्यन, क्योन विनायक, प्रशांत कुमार, पीयूष कुमार, सचिन कुमार, रितिक कुमार, सम्राट देव सिंह, साहिल राज, मयंक कुमार, गोलू कुमार, यश राज, शिवम कुमार, अभय सिंह, देव राज, शेख राशिद अमीन।

बिहर्स नाइटराइडर्स: शान कुमार, अनुपम नारायण, अर्णव राय, अथर इमाम, अमन राज, हर्षित शरण, वैभव विलास दयाल, हर्ष देव, पीयूष आनंद, श्रेयस राज, नैतिक अर्णव, रुद्रांश कुमार, विपुल कुमार, प्रेम कुमार, सौरव कुमार।

क्वांटम वॉरियर्स: आयुष राज, स्वयं राज, रक्षित सिंह, शुभम घोष, प्रांजल कुमार सिंह, रोहन सिंह, अमन कुमार, आशीष कुमार, साहिल शुभम, अंशुमान कुमार, अमनदीप कुमार, यशस्वी आनंद, शिवम कुमार, रजनीश कुमार, प्रत्यूष सुंदरम।

Read More

पटना जिला सीनियर डिवीजन: पीएसी की शानदार जीत, बीएसईबी को 24 रन से हराया

पटना, 20 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में पीएसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 24 रन से पराजित किया। विजेता टीम के रवि कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसी की टीम ने 35 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज सचिन कुमार ने शानदार 67 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान अभिजीत राजन ने 27 रन का योगदान दिया। बीएसईबी की ओर से गेंदबाजी में साकेत कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसईबी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। तुषार कांत ने 22 रन और साकेत कुमार ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम 28.2 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। पीएसी की ओर से गेंदबाजी में रवि कुमार ने 4 विकेट झटके, जबकि ध्रुव कुमार ने 3 विकेट और कृत साहनी ने 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर

पीएसी: 156/10 (35 ओवर),  सचिन कुमार 67, अभिजीत राजन 27, साकेत कुमार 22, रतन 11, अतिरिक्त 29, साकेत कुमार 5/24, मुकेश कुमार शर्मा 1/24, पंकज कुमार मिश्रा 1/29, तुषारकांत 1/16, गौरव कुमार 1/15,

बीएसईबी: 132/10 (28.2 ओवर), तुषार कांत 22, साकेत कुमार 22, यशस्वी शुक्ला 12, गौरव कुमार 11, प्रदीप 15, दीपक कुमार 15! रवि कुमार 4/31, ध्रुव कुमार 3/20, कृत साहनी 2/30, अनूप कुमार 1/0

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.