KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

खेल और खिलाड़ियों के हित में युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है बीसीए :- संजय कुमार सिंह

पटना: आज राजधानी पटना के होटल रिपब्लिक में बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बीसीए के क्रिकेटिंग  गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा आप सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी के कारण विगत दो वर्षों से केवल बिहार हीं नहीं बल्कि पूरे देश और विदेश में खेलकूद की गतिविधियां प्रभावित रही है। जिसमें क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं रहा है। 

लेकिन आगामी सीजन 2021-22 के लिए बीसीसीआई के द्वारा सभी फॉर्मेट के घरेलू मैचों की सेड्यूल और आयोजन तिथि जारी कर दी गई। 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन इसके मद्देनजर बीसीसीआई के मैचों के लिए बिहार टीम के चयन के लिए मौसम की प्रतिकूलता और कोविड-19 के कारण उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के बावजूद युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए कैंप  का आयोजन किया गया है जिसमें अंडर-19 पुरुष वर्ग का कैंप नौबतपुर कैम्ब्रिज एकेडमी में और अंडर-19 महिला वर्ग का कैंप मोइनूल हक़ स्टेडियम के बाहरी परिसर मे क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार में चल रहा है।

बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अंडर -19 महिला वर्ग का मैच वाईजैक, विशाखापटनम में तथा अंडर -19 पुरुष वर्ग का मैच मोहाली में 28 सितंबर से शुरू होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बिहार की टीम 20 सितंबर को वायुयान से रवाना होगी।

जबकि महिलाओं के अंडर-19 में बिहार टीम को इलिट ग्रुप सी में शामिल किया गया है । जिसका मुक़ाबला मध्य प्रदेश, केरल, बरौदा, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से होगी, 

वहीं अंडा-19 पुरुष वर्ग मे बिहार टीम को इलिट ग्रुप-( ए) में शामिल किया गया है। जिसमें बिहार टीम का मुकाबला उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्रा, छत्तीसगढ़ और ओड़ीसा जैसी टीमों से होनी है। 

इसके बाद हमारा अगला मैच 28 अक्तूबर से सीनियर पुरुष वर्ष का सैयद मुस्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट दिल्ली में, सीनियर महिलाओं का एक दिवसीय मैच 31 अक्तूबर से कोलकाता में खेला जाएगा।  इसके लिए बीसीए 15 सितंबर के बाद से अपनी तैयारी प्रारम्भ करेंगी। सीनियर पुरुष वर्ग का एक दिवसीय लिस्ट (ए) टूर्नामेंट विजय हज़ारे , रणजी ट्रॉफी आदि कि तैयारीयां 7 अक्तूबर के बाद प्रारम्भ होगी।

 इस बार बिहार को सैयद मुस्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट, अंडर -25 पुरुष वर्ग कि एक दिवसीय टूर्नामेंट में, अंडर-19 का कूच बिहार चार दिवसीय, महिलाओं कि टी-20 सीनियर वर्ग में इलिट ग्रुप में रखा गया है। जिसको ध्यान मे रख कर तैयारी कराई जाएगी। 

वर्तमान समय बीसीए द्वारा विभिन्न जिलों में अच्छे टर्फ विकेट की पहचान की जा रही है और सभी टर्फ विकेट वाले मैदान के संचालकों से वार्ता हो रही है।

 बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली आगामी सभी घरेलू मैचों का आयोजन टर्फ विकेट पर हीं करने की तैयारियों में हम सभी जुटे हुए हैं। यह बताना चाहेंगे की आगामी सीजन में सीनियर पुरुष व महिला तथा अंडर-19 पुरुष और महिला वर्ग के सभी मैचों को वृहत स्तर पर कराये जाने की योजना है। हमलोग चर्चा कर रहे हैं कि इन सभी मैचों का लाइव प्रसारण भी किसी मीडिया माध्यम से कराया जाए ताकि हमारे प्रायोजकों को भी इसका लाभ मिल सके। 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पटना के आसपास के मैदानों कि उपलब्ध्ता पर भी काम कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम मिलने कि उम्मीद है।

वहीं बीसीए कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हर सुख-सुविधा  मुहैया कराना हमारा प्रथम कर्तव्य है और अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से मैं कभी भी पीछे नहीं हटूंगा।  इस सत्र में भी बिहार की टीम बीसीसीआई के सभी घरेलू मैचों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेगी और जब तक मैं इस पद पर हूं अर्थ की कोई कमी नहीं होने दूंगा साथ ही साथ सभी जिलों में खेल सुविधाओं से लैस करने की तैयारी में बीसीए जुटा हुआ है और इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट होना इस बार तय है  ।

उपरोक्त विषयों की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीसीए मीडिया के संयोजक कृष्णा पटेल ने दी।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.