KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

आरव का ऑलराउंड प्रदर्शन, करुणा ने 77 रन से जीता मैच

पटना। बल्ले से अर्धशतक और गेंद से तीन विकेट। करुणा क्रिकेट एकेडमी के आरव कुमार चंद्रा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को टीम को शानदार जीत दिलाई। सीएबी ग्राउंड पर खेले गए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में करुणा क्रिकेट एकेडमी ने मंत्रा स्पोटर्स एकेडमी को 77 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट में टॉस जीतकर मंत्रा ने करुणा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। करुणा ने निर्धारित 21 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन बनाए। ओपनर आरव कुमार चंद्रा ने 54 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 53 रन की पारी खेली। कप्तान शुभम ने 23 और आदित्य राज ने 18 रन बनाए। टीम के खाते में अतिरिक्त के रूप में 34 रन जुड़े। मंत्रा की ओर से आर्यन शंकर, आदित्य आनंद, अभिमान और रुद्रांश राय ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंत्रा स्पोटर्स एकेडमी की टीम 12.3 ओवर में 71 रन पर सिमट गई। अभिमान ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। आरव ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए। रौनक ने दो, जबकि आदित्य राज और अभिषेक कुमार यादव ने एक-एक विकेट लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आरव कुमार चंद्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

अल्फा अंडर-14 कप के फाइनल में गोल क्रिकेट एकेडमी और पटना-11

पटना। अल्फा अंडर-14 कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में गोल क्रिकेट एकेडमी और पटना-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को बलुआ स्थित अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गये मुकाबलों में गोल क्रिकेट एकेडमी ने टर्फ एरिना को 100 रनों से हराया, जबकि पटना-11 ने अल्फा क्रिकेट एकेडमी, कंकड़बाग को आठ विकेट से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में शिवम सम्राट ने नाबाद शतक जड़ा, वहीं दूसरे मुकाबले में आयुष कुमार ने गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन किया।

शिवम सम्राट का शतक, गोल क्रिकेट एकेडमी की बड़ी जीत

पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 206 रन बनाये। शिवम सम्राट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेली। रजनीश रंजन ने नाबाद 55 रन बनाये, जबकि अरसलान जकी खान ने 23 रनों का योगदान दिया। इस तरह टर्फ एरिना के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्फ एरिना की टीम गोल क्रिकेट एकेडमी की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 18.3 ओवर में 106 रनों पर ऑलआउट हो गयी। कप्तान आकाश एमएस ने सर्वाधिक 52 रन बनाये, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। गोल क्रिकेट एकेडमी की ओर से पीयूष शर्मा ने 22 रन देकर चार विकेट झटके। आदर्श कुमार ने तीन और मधुकांत पांडेय ने दो विकेट लेकर टीम की जीत आसान कर दी। गोल क्रिकेट एकेडमी ने 100 रनों से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।

आयुष कुमार का ऑलराउंड प्रदर्शन, पटना-11 फाइनल में

दूसरे सेमीफाइनल में पटना-11 ने अल्फा क्रिकेट एकेडमी, कंकड़बाग को आठ विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाये। आकर्ष राज ने 44 रन की पारी खेली, जबकि विवेक कुमार ने 26 और अक्षत अवि ने 24 रन बनाये।

पटना-11 की ओर से आयुष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। स्पर्श ने भी दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना-11 की टीम ने 17.3 ओवर में दो विकेट खोकर 138 रन बना लिये। आयुष कुमार ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 72 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। स्पर्श ने 42 गेंदों पर 41 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। पटना-11 ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

दोनों सेमीफाइनल में जीत के साथ गोल क्रिकेट एकेडमी और पटना-11 ने अल्फा अंडर-14 कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Read More

Under-13 Cricket: फिनिक्स बी और वाईसीसी ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

पटना। सीएबी ग्राउंड पर खेले जा रहे द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री–क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में फिनिक्स टीम बी और वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। फिनिक्स ने बीपीसीए रेड को 71 रन से हराया, जबकि वाईसीसी ने बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से मात दी।

श्रीमंतो के पंजे में फंसी बीपीसीए रेड

बीपीसीए रेड ने टॉस जीतकर फिनिक्स टीम बी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। फिनिक्स ने निर्धारित 21 ओवर में दो विकेट पर 202 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अमय सहाय ने 52 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। सुमन ने नाबाद 24 और कप्तान विनायक ने 32 रन का योगदान दिया। टीम को 69 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बीपीसीए रेड की ओर से अनमोल राज ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीपीसीए रेड की टीम नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी। अनमोल राज ने नाबाद 41 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त के रूप में 44 रन मिले। फिनिक्स की ओर से श्रीमंतो ने पांच ओवर में महज 12 रन देकर पांच विकेट चटकाए। अधिराज पांडे, शुभम राज, विनायक और आयुष राज को एक-एक विकेट मिला। शानदार गेंदबाजी के लिए श्रीमंतो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।अंशुमान की धारदार गेंदबाजी, वाईसीसी की जीत

दूसरे मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 96 रन पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। फैज मजहर ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। वाईसीसी की ओर से कप्तान अंशुमान ने पांच ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि हिमांशु राज ने चार ओवर में 20 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए।

जवाब में वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट खोकर 20 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अनुराग ने 23, कुंदन यादव ने नाबाद 22 और निशित नलीन ने नाबाद 14 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 20 रन मिले। बिहार कैम्ब्रिज की ओर से फैज मजहर ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए अंशुमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

आरूज के चार विकेट से रॉयल रूल्स की जीत, ट्रैम्फैंट भी अंतिम आठ में

पटना (22 OCT): सीएबी ग्राउंड पर खेले जा रहे द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रॉयल रूल्स और ट्रैम्फैंट सीसी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। पहले प्री-क्वार्टरफाइनल में रॉयल रूल्स ने कृष एससीए एकादश को तीन विकेट से हराया।

वहीं, दूसरे मुकाबले में ट्रैम्फैंट सीसी ने राजू वॉल्स एकादश को पांच विकेट से मात दी। रॉयल रूल्स की जीत में आरूज नवाब खान ने गेंद से अहम भूमिका निभाते हुए चार विकेट चटकाए, जबकि ट्रैम्फैंट की जीत के हीरो प्रिंस राज रहे, जिन्होंने चार विकेट लेने के साथ नाबाद 19 रन भी बनाए।

रॉयल रूल्स ने मारी बाजी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी रॉयल रूल्स ने कृष एससीए एकादश को 20.5 ओवर में 108 रन पर समेट दिया। कृष की ओर से हर्ष ने सर्वाधिक 17 रन बनाए, जबकि आदित्य सिंह ने 11 रन का योगदान दिया। रॉयल रूल्स के आरूज नवाब खान ने पांच ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल रूल्स की टीम ने 18.3 ओवर में सात विकेट पर 109 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान आदित्य राज ने 24, मौर्य ने 18 और आदित्य सैनी ने नाबाद 28 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में मिले 17 रन भी टीम के काम आए। गेंद और मैच के रुख पर प्रभाव डालने वाले आरूज नवाब खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रिंस राज का ऑलराउंड प्रदर्शन

दूसरे प्री-क्वार्टरफाइनल में टॉस जीतकर ट्रैम्फैंट सीसी ने राजू वॉल्स एकादश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। राजू वॉल्स ने निर्धारित 21 ओवर में आठ विकेट पर 119 रन बनाए। आयुष्मान जैन ने 18, जबकि आदर्श नाथ और कप्तान सार्थक राज ने 23-23 रन बनाए। टीम के स्कोर में अतिरिक्त के 41 रन का भी योगदान रहा। ट्रैम्फैंट की ओर से प्रिंस राज ने पांच ओवर में 18 रन देकर चार विकेट झटके और एक मेडन ओवर भी फेंका।

जवाब में ट्रैम्फैंट सीसी ने 17.4 ओवर में पांच विकेट पर 120 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की। आकर्ष राज ने 31, विकेटकीपर बल्लेबाज स्पर्श ने 21 और प्रिंस राज ने नाबाद 19 रन बनाए। राहुल ने 10 रन का योगदान दिया, जबकि अतिरिक्त के 34 रन भी अहम रहे। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रिंस राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Read More

एसजीएफआइ अंडर-14 क्रिकेट: जहानाबाद की कमान आयुष रंजन के हाथों में

जहानाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) 2026-27 के तहत आयोजित होने वाली अंडर-14 बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जहानाबाद जिले की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। प्रतियोगिता के मुकाबले गया कॉलेज, गया में खेले जायेंगे। जहानाबाद टीम की कमान युवा तेज गेंदबाज आयुष रंजन को सौंपी गयी है।

टीम में बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और गेंदबाजी का संतुलन देखने को मिल रहा है। चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिभा को देखते हुए टीम का चयन किया है। जहानाबाद की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के इरादे से उतरेगी।

टीम में अयान वर्मा और प्रभात कुमार को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। बल्लेबाजी विभाग में देव कुमार, मेधांश सिंह कौशिक, आर्यन निधि, जिगर कुमार, आदित्य कुमार और अभिषेक कुमार हैं। वहीं कप्तान आयुष रंजन के अलावा दिव्यांशु कुमार, अंबुज कुमार, अमन राज, यश कश्यप, आदित्य राज, संस्कार कुमार और विराट कुमार गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जहानाबाद अंडर-14 टीम: अयान वर्मा, देव कुमार, प्रभात कुमार, मेधांश सिंह कौशिक, आर्यन निधि, जिगर कुमार, आयुष रंजन (कप्तान), दिव्यांशु कुमार, अंबुज कुमार, अमन राज, यश कश्यप, आदित्य राज, संस्कार कुमार, आदित्य कुमार, विराट कुमार और अभिषेक कुमार।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.