पटना: सीएबी ग्राउंड पर खेले जा रहे द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में राज स्क्वायर इंडोर क्रिकेट एकेडमी ने टर्फ किंग क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में जिग जैग क्रिकेट एकेडमी, बक्सर ने सीएबी रेड को 83 रन से करारी शिकस्त दी।
सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन के पहले मैच में टर्फ किंग क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.2 ओवर में 118 रन बनाए। टीम की ओर से अतिरिक्त के 54 रन अहम रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राज स्क्वायर इंडोर क्रिकेट एकेडमी ने अमन सिंह के 16, अभिनव कुमार के 19 और आयुष सिंह के 15 रन की मदद से 19.4 ओवर में आठ विकेट पर 119 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। गेंदबाजी में सिद्धार्थ ने तीन विकेट लिए, जबकि आयुष सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
टर्फ किंग क्रिकेट एकेडमी: 20.2 ओवर में 118/10, आदिप्त 14, आयुष 19, क्रियांश 10, अतिरिक्त 54, अयांश कृष्णा 2/17, आयुष सिंह 2/15, सिद्धार्थ 3/13, आयुष 1/16, अश्विन कृष्णा 2/23.
राज स्क्वायर इंडोर क्रिकेट एकेडमी: 19.4 ओवर में 119/8, अमन सिंह 16, अभिनव कुमार 19, आयुष सिंह 15, अतिरिक्त 52, अंगद 2/21, अराध्य 1/27, अयान गर्ग 1/12, स्वास्तिक 2/24.
दूसरे मुकाबले में जिग जैग क्रिकेट एकेडमी, बक्सर ने शानदार बल्लेबाजी की। कप्तान शिवम चंद ने 60 रन की पारी खेली, जबकि अनुज मनीष दूबे ने नाबाद 52 रन बनाए। अतिरिक्त के 52 रन की मदद से टीम ने 21 ओवर में सात विकेट पर 213 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
जवाब में सीएबी रेड की टीम निर्धारित 21 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन ही बना सकी। पियूष रंजन ने नाबाद 29 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जिग जैग के सिद्धार्थ प्रियत्तम ने तीन विकेट लिए। अनुज मनीष दूबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
जिग जैग क्रिकेट एकेडमी, बक्सर— 21 ओवर में 213/7, चीकू राय 15, शिवम चंद 60, अंश राज 18, अनुज मनीष दूबे नाबाद 52, अतिरिक्त 52, कमल नयन राय 1/29, अयांश 2/14, माही 2/33, कार्तिक 2/45.
सीएबी रेड : 21 ओवर में 130/9, अरबाज आलम 20, पियूष रंजन नाबाद 29, कमल नयन राय नाबाद 10, अतिरिक्त 50, शोभित 1/12, चीकू राय 2/26, सिद्धार्थ प्रियत्तम 3/21, विनायक ठाकुर 2/16.





