पटना: सीएबी ग्राउंड पर खेले जा रहे द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर—13 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैक्स्ट्रा स्पोटर्स एकेडमी ने पांच रन से जीत दर्ज की। मुकाबले में आदित्य आनंद ने पांच विकेट लेकर मैक्स्ट्रा की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर किंग ऑफ मैक्स्ट्रा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैक्स्ट्रा स्पोटर्स एकेडमी की टीम 20 ओवर में 77 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

टीम के स्कोर में अतिरिक्त रनों का योगदान सर्वाधिक 52 रन रहा। मैक्स्ट्रा की ओर से आदित्य कुमार सिंह ने नौ रन देकर पांच विकेट झटके। अंशुमान कुमार और ओम वीर सिंह ने दो-दो विकेट लिए, जबकि इच्छित राज को एक सफलता मिली।
जवाब में किंग ऑफ मैक्स्ट्रा की टीम भी लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करती नजर आई और 12.1 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। रेयांश सतनालिका ने 26 और अभिनव राज ने 11 रन बनाए।
मंत्रा स्पोटर्स की ओर से आदित्य आनंद ने 20 रन देकर पांच विकेट चटकाए। आर्यन शंकर ने दो और विराज सिंह ने एक विकेट लिया। कम स्कोर वाले इस मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। आदित्य आनंद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
मैक्स्ट्रा स्पोटर्स एकेडमी: 20 ओवर में 77/10, अतिरिक्त 52, आदित्य कुमार सिंह 5/9, अंशुमान कुमार 2/13, ओम वीर सिंह 2/12, इच्छित राज 1/7.
किंग आफ मैक्स्ट्रा: 12.1 ओवर में 72/10, रेयांश सतनालिका 26, अभिनव राज 11, अतिरिक्त 25, आदित्य आंनद 5/20, आर्यन शंकर 2/23, विराज सिंह 1/5
प्लेयर आफ द मैच : आदित्य आनंद





