पटना में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक और प्रतिस्पर्धी मंच मिलने जा रहा है। अल्फा क्रिकेट एकेडमी की ओर से ALPHA U-14 CUP 2026 का आयोजन 15 अक्टूबर से पटना के बलुआ स्थित ALPHA Ground में किया जाएगा। अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट में लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें युवा क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अपने खेल को निखारने का मौका मिलेगा।
टूर्नामेंट का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मैच एक्सपोजर देना है। लीग मैचों के दौरान खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ फिटनेस, अनुशासन, टीमवर्क और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता को भी बेहतर कर सकेंगे। टूर्नामेंट में 1 अगस्त 2012 के बाद जन्मे खिलाड़ी अंडर-14 वर्ग में हिस्सा ले सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 8 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों और टीमों की सुविधा के लिए परिवहन की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए अलग से शुल्क देना होगा।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मुकाबले में मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और ट्रॉफी, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को पर्पल कैप और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज चुना जाएगा, जिसे अल्फा क्रिकेट एकेडमी की जर्सी और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में टीमों की संख्या सीमित रखी गई है। इच्छुक टीमें जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा सकती हैं। ALPHA U-14 CUP 2026 में भाग लेने और पंजीकरण से जुड़ी जानकारी के लिए 79033 19578 पर संपर्क किया जा सकता है।





