KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

पटना में 1 मई को सरदार पटेल सम्मान समारोह: खेल, शिक्षा, कला व समाज सेवा से जुड़े विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

पटना, 26 अप्रैल। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 1 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में शिक्षा, कला, खेल समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

खेल से लेकर अन्य क्षेत्र के दिग्गज होंगे सम्मानित

उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह में खेल के क्षेत्र में अपनी जिंदगी बीता देने वालों से लेकर उदीयमान प्लेयरों समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार समेत समाज के अन्य क्षेत्रों के विकास में कार्य करने वालों और जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा जिसमें पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद और सशक्त समिति के सदस्य शामिल होंगे।

इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा। कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे से होगी। कार्यक्रम के दौरान भर लो उड़ान संस्था के कलाकारों द्वारा नृत्य व संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

सम्मानित होने वाले दिग्गजों की सूची इस प्रकार है-
लाइफ टाइम एचीवमेंट- नीरज कुमार पप्पू (सचिव, खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार)
सरदार पटेल खेल रत्न- रंजीत भट्टाचार्य (वरिष्ठ क्रिकेट कोच), देवकी नंदन दास (वरिष्ठ क्रिकेट कोच)
सरदार पटेल खेल विभूति- अधिकारी मदन मोहन प्रसाद (वरिष्ठ क्रिकेट कोच), नंद किशोर प्रसाद (एनआईएस कोच, फुटबॉल), अभिषेक कुमार (एनआईएस कोच, एथलेटिक्स)
सरदार पटेल विशेष खेल सम्मान- नवीन कुमार-प्रशिक्षक लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट

खेल के क्षेत्र में
रिमझिम सिंह (मैनेजर बिहार महिला अंडर-19 टीम), हिमांशु हरि-रणजी ट्रॉफी प्लेयर, प्रतीक कुमार-सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्लेयर, शांभवी राज (अधिवक्ता, लीग एडवाइजर डब्ल्यू सीसी), राजू राय-वरिष्ठ क्रिकेट प्लेयर सह कोच, धनंजय कुमार (पटना जिला क्रिकेटर), नीतीश कुमार (अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पॉवरलिफ्टिंग)

चिकित्सा के क्षेत्र में
डॉ कुंदन-फीजियो बिहार रणजी ट्रॉफी, डॉ सरिता अखौर-मनोचिकित्सक राष्ट्रपति अवार्डी, डॉ सुमन कुमार (हर्ष हॉस्पीटल),
डॉ धर्मेंद्र कुमार।

सम्मानित होने वाले पटना नगर निगम के जन प्रतिनिधि
इंद्रदीप चंद्रवंशी (सदस्य,पटना नगर निगम सशक्त समिति), आशीष कुमार (सदस्य,पटना नगर निगम सशक्त समिति), कुमार संजीत (पार्षद वार्ड संख्या-34), संजीव आनंद (पार्षद वार्ड संख्या-37), विनय कुमार बालक (पार्षद वार्ड संख्या-54)

प्रेस प्रतिनिधि
मो ईशाउद्दीन (राष्ट्रीय सहारा), अमरनाथ (दैनिक आज), आशीष कुमार (राष्ट्रीय सहारा), आलोक कुमार (दैनिक भास्कर), रजी अहमद (कौमी तंजुम), राहुल सिंह (दैनिक हिन्दुस्तान), धर्मनाथ (दैनिक प्रभात खबर), पिंटू कुमार (दैनिक जागरण), अक्षय पांडेय (दैनिक जागरण), पुलस्कर कुमार (दैनिक भास्कर), आलोक नवीन (दैनिक सन्मार्ग), राजनंदन (खेल बिहार), सुरेश मिश्रा (पुरविया न्यूज), उज्ज्वल कुमार (क्रीड़ा न्यूज), विकास पांडेय (दैनिक जागरण आई नेक्सट), आशीष गुप्ता (फोटो ग्राफर), जितेंद्र कुमार (फोटोग्राफर), जेपी (फोटोग्राफर), शुभम कुमार (न्यूज एरा)।

शिक्षा के क्षेत्र में
जैनेंद्र शर्मा-शिक्षक, उच्च विद्यालय,पैनाल, रौनित नारायण-वीटेक एडुकेशन, सोमा चटर्जी-संत कैरेंस हाईस्कूल, मिथिलेश कुमार-मिथिलेश कामर्स, अखिलेश आनंत-भौतिकी, रघुवीर कुमार-कंप्यूटर, डॉ रतन कुमार-कॉमर्स, चंद्रभूषण-अंग्रेजी, शिवानी सिन्हा-बॉयोलॉजी, कंचन यादव-हिंदी, सुमोना घोष-अंग्रेजी, मधुप्रिया-इतिहास, संजय कुमार-जीव विज्ञान, राजीव कुमार-कंप्यूटर, अजय सिंह-संत डोमनिक, कौशलेंद्र कुमार-गणित, एपी गुप्ता (डॉन बास्को एकेडमी)।

खेल प्रशिक्षक
पवन सिंह (पूर्व कोच,बिहार सीनियर क्रिकेट टीम), प्रमोद कुमार (कोच, बिहार रणजी ट्रॉफी), नेहा सिंह (कोच, शतरंज), पिंकी कुमारी (कोच, कराटे), सपना कुमारी (कोच, फुटबॉल), निर्मल कुमार (कोच, एथलेटिक्स), रंजन कुमार गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलबॉल), एमपी वर्मा (वरीय क्रिकेट कोच), सुमन अग्रवाल (पूर्व क्रिकेटर), चंदन कुमार (स्पोट्र्स प्रोमोटर), अतुल कुमार (क्रिकेट प्रोमोटर), अजीत कुमार (क्रिकेट कोच), हसनैन अख्तर (क्रिकेट कोच), उद्भव सिंह (कोच), कृष्णा पटेल (क्रिकेट कोच), अशोक कुमार छोटू (क्रिकेट कोच), मुकेश कुमार (क्रिकेट कोच), संतोष कुमार (क्रिकेट कोच), सत्यजीत आदित्य (कैरम कोच), प्रियदर्शना (योगा कोच), रोहित कुमार (क्रिकेट कोच)।

टीम फ्रेंचाइजी
कपिल मित्तल (सांस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा), जुनैद बसरी (वीजूयू विश्वविद्यालय, जयपुर), दीपक पांडेय (आंजिक्या डीवी पाटिल,पुणे), मनीष कुमार (बद्दी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश), राजू मिश्रा (मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद), हरिओम गांधी (आदित्य विश्वविद्यालय), अरमान अब्बास (जेआईएस ग्रुप बेस्ट बंगाल), एके शेखावत (बिहर्स,पटना), सुधांशु कुमार (ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज,पटना), शशिभूषण (क्वाटंम विश्वविद्यालय,रुड़की), जावेश अशरफ (आरआईटी रुड़की), सौरभ कुमार (क्वाड एआई,पटना), अंकुर गर्ग (स्वामी विवेकानंद ग्रुप), मनीष कुमार (ग्रेटर नोएडा इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)।

खेल को बढ़ाने देने वाले संस्थान व व्यक्ति
बेस्ट स्कूल-ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर, बेस्ट कोचिंग-राइज कोचिंग फॉर आईआईटी, बेस्ट क्रिकेट एकेडमी-एचिवर इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट, शांति लाल रेस्टूरेंट, पटना, बिरला ओपन माइंड प्री स्कूल, सगुना मोड़ के डायरेक्टर निशिका, कीड्जी इलिमेंट्री स्कूल, गुलतारा बाजार, बिहटा के डायरेक्टर अमित रंजन।

कला के क्षेत्र में
पापिया गांगुली (गायक), धीरज सिंह (गायक), माही यादव (गायक), ओम प्रकाश (मुखौटा नृत्य), कोमल पांडेय (कोरियोग्राफर, भर ले उड़ान), स्वाती पंडित (कराटे कोच, भर ले उड़ान), अदिति, सृष्टि, खुशी।

बीसीसीआई पिच क्यूरेटर
हिमांशु रिशु, राजीव नंदन, हिमांशु कुमार, मंटू कुमार, शुभम पांडेय।

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

उदीयमान खिलाड़ी: विशाल कुमार, स्वजीत दस्तकट, कार्तिक चौधरी, आयुष्मान जैन, आयुष राज, रुद्रांश राय, आरव कुमार,विराज वैभव, आदर्श आनंद, अंश ठाकुर, शिवांश, रेयांश, आदर्श राज, अनमोल तिवारी।
बेस्ट प्लेयर (कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट सीजन-5)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट-वैभव राज (जीएनओआईटी)
बेस्ट बैट्समैन-संकु शर्मा (विजियू थंडरबोल्ट)
बेस्ट बॉलर-पीयूष रंजन (जीएनओआईटी)
बेस्ट विकेटकीपर-रवि कुमार (जीएनओआईटी)
बेस्ट फील्डर-अर्पण कुमार (बद्दी फाइटर)
बेस्ट कैप्टन-अभिनव सिन्हा (बद्दी फाइटर)
बेस्ट अनुशासित प्लेयर-आर्यन (आरआईटी चैंपियंस)
उदीयमान खिलाड़ी-प्रियवेश रंजन (मानव रचना लायंस)

महिला खिलाड़ी : निवेदिता भारती (क्रिकेट, गोपालगंज), शिल्पी कुमारी (क्रिकेट, गया), तान्या रानी (क्रिकेट, गया), सौम्या अखौरी (क्रिकेट,पटना), चैताली संजीत (क्रिकेट,पटना), रिद्धि कुमारी (क्रिकेट,जमुई), सिद्धि कुमारी (क्रिकेट,जमुई), प्रतिभा साहनी (क्रिकेट, मधुबनी), कशीश सिंह (क्रिकेट, मुजफ्फरपुर), सरिता कुमारी (क्रिकेट, दरभंगा), अंजलि चौधरी (क्रिकेट, वैशाली), रिमझिम कुमारी (मलखंभ, खेलो इंडिया), सुधा कुमारी (अंतरराष्ट्रीय प्लेयर पॉवरलिफ्टिंग), कुमकुम कुमारी (बॉल बैडमिंटन), गुड़िया रानी सिंह (नेशनल खिलाड़ी, कैरम), भूमि गुप्ता (पिकलबॉल, नेशनल खिलाड़ी), शिखा परवीन (स्टेट टेबुल टेनिस), आदित्य गुप्ता (नेशनल खिलाड़ी,पिकलबॉल), प्रेम कुमार (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पिकलबॉल)

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.