KRIDA NEWS

पटना में 1 मई को सरदार पटेल सम्मान समारोह: खेल, शिक्षा, कला व समाज सेवा से जुड़े विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

पटना, 26 अप्रैल। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 1 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में शिक्षा, कला, खेल समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

खेल से लेकर अन्य क्षेत्र के दिग्गज होंगे सम्मानित

उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह में खेल के क्षेत्र में अपनी जिंदगी बीता देने वालों से लेकर उदीयमान प्लेयरों समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार समेत समाज के अन्य क्षेत्रों के विकास में कार्य करने वालों और जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा जिसमें पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद और सशक्त समिति के सदस्य शामिल होंगे।

इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा। कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे से होगी। कार्यक्रम के दौरान भर लो उड़ान संस्था के कलाकारों द्वारा नृत्य व संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

सम्मानित होने वाले दिग्गजों की सूची इस प्रकार है-
लाइफ टाइम एचीवमेंट- नीरज कुमार पप्पू (सचिव, खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार)
सरदार पटेल खेल रत्न- रंजीत भट्टाचार्य (वरिष्ठ क्रिकेट कोच), देवकी नंदन दास (वरिष्ठ क्रिकेट कोच)
सरदार पटेल खेल विभूति- अधिकारी मदन मोहन प्रसाद (वरिष्ठ क्रिकेट कोच), नंद किशोर प्रसाद (एनआईएस कोच, फुटबॉल), अभिषेक कुमार (एनआईएस कोच, एथलेटिक्स)
सरदार पटेल विशेष खेल सम्मान- नवीन कुमार-प्रशिक्षक लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट

खेल के क्षेत्र में
रिमझिम सिंह (मैनेजर बिहार महिला अंडर-19 टीम), हिमांशु हरि-रणजी ट्रॉफी प्लेयर, प्रतीक कुमार-सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी प्लेयर, शांभवी राज (अधिवक्ता, लीग एडवाइजर डब्ल्यू सीसी), राजू राय-वरिष्ठ क्रिकेट प्लेयर सह कोच, धनंजय कुमार (पटना जिला क्रिकेटर), नीतीश कुमार (अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पॉवरलिफ्टिंग)

चिकित्सा के क्षेत्र में
डॉ कुंदन-फीजियो बिहार रणजी ट्रॉफी, डॉ सरिता अखौर-मनोचिकित्सक राष्ट्रपति अवार्डी, डॉ सुमन कुमार (हर्ष हॉस्पीटल),
डॉ धर्मेंद्र कुमार।

सम्मानित होने वाले पटना नगर निगम के जन प्रतिनिधि
इंद्रदीप चंद्रवंशी (सदस्य,पटना नगर निगम सशक्त समिति), आशीष कुमार (सदस्य,पटना नगर निगम सशक्त समिति), कुमार संजीत (पार्षद वार्ड संख्या-34), संजीव आनंद (पार्षद वार्ड संख्या-37), विनय कुमार बालक (पार्षद वार्ड संख्या-54)

प्रेस प्रतिनिधि
मो ईशाउद्दीन (राष्ट्रीय सहारा), अमरनाथ (दैनिक आज), आशीष कुमार (राष्ट्रीय सहारा), आलोक कुमार (दैनिक भास्कर), रजी अहमद (कौमी तंजुम), राहुल सिंह (दैनिक हिन्दुस्तान), धर्मनाथ (दैनिक प्रभात खबर), पिंटू कुमार (दैनिक जागरण), अक्षय पांडेय (दैनिक जागरण), पुलस्कर कुमार (दैनिक भास्कर), आलोक नवीन (दैनिक सन्मार्ग), राजनंदन (खेल बिहार), सुरेश मिश्रा (पुरविया न्यूज), उज्ज्वल कुमार (क्रीड़ा न्यूज), विकास पांडेय (दैनिक जागरण आई नेक्सट), आशीष गुप्ता (फोटो ग्राफर), जितेंद्र कुमार (फोटोग्राफर), जेपी (फोटोग्राफर), शुभम कुमार (न्यूज एरा)।

शिक्षा के क्षेत्र में
जैनेंद्र शर्मा-शिक्षक, उच्च विद्यालय,पैनाल, रौनित नारायण-वीटेक एडुकेशन, सोमा चटर्जी-संत कैरेंस हाईस्कूल, मिथिलेश कुमार-मिथिलेश कामर्स, अखिलेश आनंत-भौतिकी, रघुवीर कुमार-कंप्यूटर, डॉ रतन कुमार-कॉमर्स, चंद्रभूषण-अंग्रेजी, शिवानी सिन्हा-बॉयोलॉजी, कंचन यादव-हिंदी, सुमोना घोष-अंग्रेजी, मधुप्रिया-इतिहास, संजय कुमार-जीव विज्ञान, राजीव कुमार-कंप्यूटर, अजय सिंह-संत डोमनिक, कौशलेंद्र कुमार-गणित, एपी गुप्ता (डॉन बास्को एकेडमी)।

खेल प्रशिक्षक
पवन सिंह (पूर्व कोच,बिहार सीनियर क्रिकेट टीम), प्रमोद कुमार (कोच, बिहार रणजी ट्रॉफी), नेहा सिंह (कोच, शतरंज), पिंकी कुमारी (कोच, कराटे), सपना कुमारी (कोच, फुटबॉल), निर्मल कुमार (कोच, एथलेटिक्स), रंजन कुमार गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलबॉल), एमपी वर्मा (वरीय क्रिकेट कोच), सुमन अग्रवाल (पूर्व क्रिकेटर), चंदन कुमार (स्पोट्र्स प्रोमोटर), अतुल कुमार (क्रिकेट प्रोमोटर), अजीत कुमार (क्रिकेट कोच), हसनैन अख्तर (क्रिकेट कोच), उद्भव सिंह (कोच), कृष्णा पटेल (क्रिकेट कोच), अशोक कुमार छोटू (क्रिकेट कोच), मुकेश कुमार (क्रिकेट कोच), संतोष कुमार (क्रिकेट कोच), सत्यजीत आदित्य (कैरम कोच), प्रियदर्शना (योगा कोच), रोहित कुमार (क्रिकेट कोच)।

टीम फ्रेंचाइजी
कपिल मित्तल (सांस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा), जुनैद बसरी (वीजूयू विश्वविद्यालय, जयपुर), दीपक पांडेय (आंजिक्या डीवी पाटिल,पुणे), मनीष कुमार (बद्दी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश), राजू मिश्रा (मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद), हरिओम गांधी (आदित्य विश्वविद्यालय), अरमान अब्बास (जेआईएस ग्रुप बेस्ट बंगाल), एके शेखावत (बिहर्स,पटना), सुधांशु कुमार (ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज,पटना), शशिभूषण (क्वाटंम विश्वविद्यालय,रुड़की), जावेश अशरफ (आरआईटी रुड़की), सौरभ कुमार (क्वाड एआई,पटना), अंकुर गर्ग (स्वामी विवेकानंद ग्रुप), मनीष कुमार (ग्रेटर नोएडा इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)।

खेल को बढ़ाने देने वाले संस्थान व व्यक्ति
बेस्ट स्कूल-ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर, बेस्ट कोचिंग-राइज कोचिंग फॉर आईआईटी, बेस्ट क्रिकेट एकेडमी-एचिवर इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट, शांति लाल रेस्टूरेंट, पटना, बिरला ओपन माइंड प्री स्कूल, सगुना मोड़ के डायरेक्टर निशिका, कीड्जी इलिमेंट्री स्कूल, गुलतारा बाजार, बिहटा के डायरेक्टर अमित रंजन।

कला के क्षेत्र में
पापिया गांगुली (गायक), धीरज सिंह (गायक), माही यादव (गायक), ओम प्रकाश (मुखौटा नृत्य), कोमल पांडेय (कोरियोग्राफर, भर ले उड़ान), स्वाती पंडित (कराटे कोच, भर ले उड़ान), अदिति, सृष्टि, खुशी।

बीसीसीआई पिच क्यूरेटर
हिमांशु रिशु, राजीव नंदन, हिमांशु कुमार, मंटू कुमार, शुभम पांडेय।

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-5 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

उदीयमान खिलाड़ी: विशाल कुमार, स्वजीत दस्तकट, कार्तिक चौधरी, आयुष्मान जैन, आयुष राज, रुद्रांश राय, आरव कुमार,विराज वैभव, आदर्श आनंद, अंश ठाकुर, शिवांश, रेयांश, आदर्श राज, अनमोल तिवारी।
बेस्ट प्लेयर (कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट सीजन-5)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट-वैभव राज (जीएनओआईटी)
बेस्ट बैट्समैन-संकु शर्मा (विजियू थंडरबोल्ट)
बेस्ट बॉलर-पीयूष रंजन (जीएनओआईटी)
बेस्ट विकेटकीपर-रवि कुमार (जीएनओआईटी)
बेस्ट फील्डर-अर्पण कुमार (बद्दी फाइटर)
बेस्ट कैप्टन-अभिनव सिन्हा (बद्दी फाइटर)
बेस्ट अनुशासित प्लेयर-आर्यन (आरआईटी चैंपियंस)
उदीयमान खिलाड़ी-प्रियवेश रंजन (मानव रचना लायंस)

महिला खिलाड़ी : निवेदिता भारती (क्रिकेट, गोपालगंज), शिल्पी कुमारी (क्रिकेट, गया), तान्या रानी (क्रिकेट, गया), सौम्या अखौरी (क्रिकेट,पटना), चैताली संजीत (क्रिकेट,पटना), रिद्धि कुमारी (क्रिकेट,जमुई), सिद्धि कुमारी (क्रिकेट,जमुई), प्रतिभा साहनी (क्रिकेट, मधुबनी), कशीश सिंह (क्रिकेट, मुजफ्फरपुर), सरिता कुमारी (क्रिकेट, दरभंगा), अंजलि चौधरी (क्रिकेट, वैशाली), रिमझिम कुमारी (मलखंभ, खेलो इंडिया), सुधा कुमारी (अंतरराष्ट्रीय प्लेयर पॉवरलिफ्टिंग), कुमकुम कुमारी (बॉल बैडमिंटन), गुड़िया रानी सिंह (नेशनल खिलाड़ी, कैरम), भूमि गुप्ता (पिकलबॉल, नेशनल खिलाड़ी), शिखा परवीन (स्टेट टेबुल टेनिस), आदित्य गुप्ता (नेशनल खिलाड़ी,पिकलबॉल), प्रेम कुमार (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पिकलबॉल)

Read More

पंकज कुमार के ‘छक्के’ से पटना स्ट्राइकर्स ढेर, पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने 10 विकेट से जीता मुकाबला

मसौढ़ी: दरियापुर, मसौढ़ी स्थित पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में मेज़बान टीम पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना स्ट्राइकर्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। अपने घातक गेंदबाज़ी प्रदर्शन और मैच को एकतरफ़ा बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए पंकज कुमार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

टॉस जीतकर पटना स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया, लेकिन उनका यह फैसला भारी पड़ गया। पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अनुशासित और आक्रामक गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने पटना स्ट्राइकर्स की पूरी टीम महज़ 78 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमित कुमार ने 22 रन और अनीश सिंह ने 13 रन बनाकर थोड़ी देर तक संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ टिक नहीं सके।

गेंदबाज़ी में पंकज कुमार ने मैच पर पूरी तरह कब्ज़ा जमाते हुए घातक स्पेल डाला। उन्होंने 6 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 6 विकेट झटके और पटना स्ट्राइकर्स की बल्लेबाज़ी की रीढ़ तोड़ दी। उनका शानदार साथ देते हुए अंकित कुमार और प्रिंस शर्मा ने भी 2-2 विकेट हासिल किए।

79 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की टीम ने कोई गलती नहीं की। सलामी बल्लेबाज़ों कुमार कार्तव्य (नाबाद 25 रन) और सितु कुमार (नाबाद 25 रन) ने धैर्य और समझदारी भरी बल्लेबाज़ी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 79 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

Read More

28 जनवरी से शुरू होगी कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ करेगा आयोजन

पटना: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, अद्भुत संगठनकर्ता तथा बिहार में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की स्थापना करने वाले श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा जी की पुण्य स्मृति में आयोजित “श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा बक्सर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026” का आयोजन दिनांक 28 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के विजेता एवं उपविजेता कप का भव्य अनावरण आज कैलाशपति मिश्रा सभागार, प्रदेश कार्यालय, पटना में संपन्न हुआ। अनावरण कार्यक्रम भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय मंत्री बिहार सरकार दिलीप जायसवाल, माननीय मंत्री बिहार सरकार प्रमोद चंद्रवंशी एवं माननीय मंत्री बिहार सरकार लखविंदर पासवान के कर-कमलों द्वारा किया गया।

यह फुटबॉल प्रतियोगिता बक्सर जिले में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 28 जनवरी को पुराना भोजपुर हाई स्कूल मैदान में जबकि समापन समारोह 31 जनवरी को किला मैदान, बक्सर में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू, भाजपा नेता विंध्याचल पाठक, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय के साथ-साथ विकास सिंह, सुमित झा, अभिराम शर्मा सहित प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ एवं बक्सर जिला के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह चैंपियनशिप न केवल युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगी, बल्कि खेलों के माध्यम से संगठनात्मक एकता और सामाजिक सहभागिता को भी सुदृढ़ करेगी।

Read More

मुजफ्फरपुर में चमका कोच प्रिंस कुमार का शिष्य, शानदार शतक के साथ कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के प्रिंस गुप्ता ने मचाया धमाल

बिहार: मुजफ्फरपुर के सिकंदर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को एक यादगार पारी देखने को मिली। जगुआर 11 के लिए खेलते हुए कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु प्रिंस गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा और मुकाबले को 67 रनों से जीत लिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्रिंस गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

जगुआर 11 और मुजफ्फरपुर के बीच खेले गए इस मुकाबले में ज़गुआर 11 की ओर से खेलते हुए प्रिंस गुप्ता ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 76 गेंदों पर 104 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत ज़गुआर 11 की टीम 25.2 ओवर में 191 रन तक पहुंच सकी। जवाब में उतरी मुज़फ्फरपुर की टीम 13.4 ओवर में 124 रन पर सिमट गई और ज़गुआर 11 ने यह मुकाबला 67 रनों से जीत लिया। हालांकि मुज़फ्फरपुर की ओर से अभिषेक ने 22 गेंदों पर 56 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

कोच प्रिंस कुमार के पर्सनल ट्रेनिंग से बच्चों को मिल रहा सही मार्गदर्शन

बताया जा रहा है कि प्रिंस गुप्ता लंबे समय से बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के कोच प्रिंस कुमार से पर्सनल ट्रेनिंग ले रहे हैं और यह शतक उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। उनकी बल्लेबाजी में तकनीक, धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि कोच प्रिंस कुमार की ट्रेनिंग में तैयार हो रहे ऐसे खिलाड़ी आने वाले समय में जिले और राज्य स्तर पर बड़ी पहचान बना सकते हैं। यह शतक न सिर्फ खिलाड़ी के लिए बल्कि उसके कोच और पूरे मुज़फ्फरपुर क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है।

Read More

मोहम्मद फैसल बने समस्तीपुर जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष

बिहार: बिहार सॉफ्ट बॉल क्रिकेट संघ की नई कमिटी का गठन कर दिया गया है। इस नई कमिटी में समस्तीपुर जिले से मोहम्मद फैसल को सॉफ्ट बॉल क्रिकेट संघ का नव निर्वाचित अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर मोहम्मद फैसल ने कहा कि वे समस्तीपुर जिले में सॉफ्ट बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। उन्होंने बताया कि सॉफ्ट बॉल क्रिकेट का खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी क्रेज है और बड़ी संख्या में बच्चे इसी माध्यम से क्रिकेट की शुरुआत करते हैं।

फैसल ने कहा कि उन्हें शुरू से ही खेलों में गहरी रुचि रही है और वे स्वयं बिहार एवं झारखंड के लिए क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “हमें जो दायित्व मिला है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। खासकर समस्तीपुर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच देने का काम करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि आज भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले कई खिलाड़ी, जिनमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, ने अपने करियर की शुरुआत सॉफ्ट बॉल क्रिकेट से की थी और गांव-गांव में खेलकर आगे बढ़े। सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतिभा निखारने का एक मजबूत माध्यम है।

मोहम्मद फैसल ने बताया कि वे सॉफ्ट बॉल क्रिकेट को समस्तीपुर में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। इसके साथ ही जिले में भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी 26 जनवरी को समस्तीपुर में एक दिवसीय महिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिससे महिला खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.