KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

जूनियर नेशनल लगोरी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बिहार टीम के खिलाड़ियों को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 28 से 30 जून के बीच आयोजित हुए आठवीं जूनियर राष्ट्रीय लगोरी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बिहार के बालक/ बालिका लगोरी टीम के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स,पटना के सेमिनार हॉल में किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता, बिहार राज खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रन शंकरण, निदेशक श्री पंकज राज मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर ने किया, जबकि संचालन सचिव रणधीर कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अर्चना कुमारी के द्वारा किया गया।

इससे पूर्व सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। आगत अतिथियों का सम्मान लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। बिहार टीम के खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए बिहार सरकार के खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के हर पंचायत में क्लब के माध्यम से खेल को पहुंचाना एकमात्र खेल विभाग का लक्ष्य है। बिहार में खेलों का कल्चर विकसित करना मेरा लक्ष्य है, बिहार सरकार का खेल विभाग खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तत्पर पर है। माननीय खेल मंत्री ने बिहार लगोरी टीम के खिलाड़ी को राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्रन शंकरण ने कहा कि विगत दो वर्षों में बिहार में खेलों का माहौल बना है, इसे आगे भी बनाए रखने की आवश्यकता है। बिहार सरकार के द्वारा पंचायत स्तर पर क्लबों का गठन किया जाना है जिसके माध्यम से खिलाड़ियों को ढेर सारी सुविधाएं प्रदान की जाएगी, आप सबों से आग्रह है कि अपने-अपने पंचायत में विभिन्न खेलों का क्लब गठित करें और उसे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से निबंध करावे ताकि आने वाले समय में आपके खेलों को भी सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने नेशनल जूनियर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया।

लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर ने कहा कि मात्र एक साल में लगोरी की टीम ने जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाकर अपनी क्षमता को साबित किया है, अगर सरकार की ओर से सुविधा मिले तो आने वाले समय में लगोरी की टीम और भी मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन करेगी। वहीं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक श्री पंकज राज ने युवाओं को खेल से जुड़ने की अपील की।

लगोरी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव रणधीर कुमार ने कहा कि लगोरी बिहार के खिलाड़ी पहली बार जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है । बिहार की टीम ने गोवा टीम के साथ टाई मैच खेला वही तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तराखंड की टीम को पराजित किया जबकि मात्र असम की टीम से लीग मैच में पराजित हुई। वहीं सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की टीम से पराजित होकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जबकि लगोरी बालिका की टीम ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और नागालैंड की टीम को लीग मैच में हराया, क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की टीम को हराया और सेमीफाइनल में गोवा की टीम से पराजित होकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बिहार के खिलाड़ियों को अगर सुविधा मिले तो और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में सीनियर लगोरी प्रतियोगिता, बिहार लगोरी प्रीमियर लीग और सीनियर राष्ट्रीय लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन करना बिहार लगोरी संघ का लक्ष्य है । बिहार लगोरी संघ की अभी 20 जिलों में संगठन कार्य कर रही है जबकि बिहार के 30 जिलों में इस खेल का प्रमोशन किया जा चुका है आने वाले समय में इस खेल के हजारों बच्चे देखने को मिलेंगे ऐसा प्रयास है।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कुमारी अर्चना ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले तमाम अतिथियों और खिलाड़ियों के प्रति आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।

इस अवसर पर लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, अरवल जिला सचिव अविनाश कुमार, जहानाबाद जिला सचिव विकास कुमार, जमुई जिला सचिव श्याम कुमार, नालंदा से जयकुमार सिंह,समस्तीपुर से जितेंद्र कुमार, बेगूसराय से शिवम कुमार, जितेंद्र कुमार, फुलटूश कुमार, दिव्या प्रिया, सुमन कुमारी, भागलपुर से प्रेम प्रकाश सिंह, पटना से रंजीत राज, विनोद कुमार सहित बिहार बालिका और बालक टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे।

Read More

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंची, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा

पटना : 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की सब-जूनियर बेसबॉल टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक ओडिशा के KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम के भुवनेश्वर पहुंचने पर बेसबॉल संघ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना खिलाड़ियों से मिले और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर संघ के सचिव मधु शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार एवं सहायक सचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ऐसी है बिहार की टीम

बालक वर्ग की टीम में दिव्यांश सिंह, मनजीत राज, अमन कुमार, संतनु कुमार ठाकुर, शुभम यादव, उमंग यादव, रॉकी यादव, अमन राज, सतीश कुमार, हिमेश कुमार, आयुष कुमार, प्रथम् राज, अभिनव कुमार, राजीव कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं। टीम के कोच संजीत कुमार, मोनू कुमार तथा सहायक कोच आदित्य कुमार यादव खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Read More

सरदार पटेल सम्मान समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग विजेता व उपविजेता टीमें भी होंगी सम्मानित

पटना, 20 मई। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आगामी 23 मई को राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद्र रंगशाला हॉल में खेल, शिक्षा, कला समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सरदार पटेल सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

यह जानकारी टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के फाउंडर संतोष तिवारी की देखरेख में आयोजित होने वाले इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

Read More

सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट एवं सवेरा इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जून के दूसरे सप्ताह में होगी आयोजित

पटना। SP Sports Foundation की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्था द्वारा सवेरा कॉर्पोरेट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता और सवेरा इंटर स्कूल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जून के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताएं 22 यार्ड्स, ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएंगी। जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने दी है।

आयोजकों के अनुसार, इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। दोनों टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 9334101688, 9931421287, 9234455661 और 7903694427 पर संपर्क कर सकती हैं।

Read More

तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का फाइनल मुकाबला ट्रैंम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। तपिश विकास को एक सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 13.4 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। ट्रैंम्फैंट सीसी की ओर से प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, भाजपा मीडिया सेल की सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता तथा मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बुके और शॉल भेंटकर किया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज
बेस्ट बॉलर— अमन पासवान
बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या
मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा
बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.