KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे ◆ 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ◆ 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
◆
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

अनिक के 98 रन से सीएबी क्वार्टरफाइनल में पहुंची,  करुणा किंग्स ने श्रीराम खेल मैदान को आठ रन से हराया

पटना: सीएबी ग्राउंड पर चल रहे द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में करुणा किंग्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में करुणा किंग्स ने श्रीराम खेल मैदान को आठ रन से हराया.

दिन का दूसरा मैच प्री क्वार्टरफाइनल खेला गया, जिसमे सीएबी ने जिग जैग क्रिकेट एकेडमी, बक्सर को 150 रन से करारी शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. सीएबी की जीत के हीरो अनिक रहे, जिन्होंने 98 रन की शानदार पारी खेली।

आठ रन से जीती करुणा किंग्स

पहले मैच में टॉस जीतकर श्रीराम खेल मैदान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी करुणा किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 88 रन बनाए। आरव ने 26 और अभिषेक ने 12 रन का योगदान दिया। टीम के स्कोर में 25 अतिरिक्त रन भी अहम रहे। श्रीराम की ओर से हरिओम ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। 89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीराम खेल मैदान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर बल्लेबाज विशेष शिवा ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। करुणा किंग्स की ओर से कप्तान प्रतीक शर्मा और दीपक ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार गेंदबाजी के लिए प्रतीक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अनिक का जमकर चला बल्ला

दिन के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने 21 ओवर में चार विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अनिक ने 40 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 98 रन बनाए। वह शतक से महज दो रन दूर रह गए। विकेटकीपर बल्लेबाज विवेक कुमार ने 41 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के जड़ते हुए 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिग जैग क्रिकेट एकेडमी, बक्सर की टीम सीएबी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 12.3 ओवर में महज 61 रन पर आउट हो गई। सीएबी की ओर से रेयान झा ने तीन ओवर में तीन विकेट और आर्यन सिंह ने दो ओवर में दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस तरह सीएबी ने 150 रन की बड़ी जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Read More

एसजीएफआइ अंडर-14 क्रिकेट: जहानाबाद की कमान आयुष रंजन के हाथों में

जहानाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) 2026-27 के तहत आयोजित होने वाली अंडर-14 बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जहानाबाद जिले की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। प्रतियोगिता के मुकाबले गया कॉलेज, गया में खेले जायेंगे। जहानाबाद टीम की कमान युवा तेज गेंदबाज आयुष रंजन को सौंपी गयी है।

टीम में बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और गेंदबाजी का संतुलन देखने को मिल रहा है। चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिभा को देखते हुए टीम का चयन किया है। जहानाबाद की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के इरादे से उतरेगी।

टीम में अयान वर्मा और प्रभात कुमार को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। बल्लेबाजी विभाग में देव कुमार, मेधांश सिंह कौशिक, आर्यन निधि, जिगर कुमार, आदित्य कुमार और अभिषेक कुमार हैं। वहीं कप्तान आयुष रंजन के अलावा दिव्यांशु कुमार, अंबुज कुमार, अमन राज, यश कश्यप, आदित्य राज, संस्कार कुमार और विराट कुमार गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जहानाबाद अंडर-14 टीम: अयान वर्मा, देव कुमार, प्रभात कुमार, मेधांश सिंह कौशिक, आर्यन निधि, जिगर कुमार, आयुष रंजन (कप्तान), दिव्यांशु कुमार, अंबुज कुमार, अमन राज, यश कश्यप, आदित्य राज, संस्कार कुमार, आदित्य कुमार, विराट कुमार और अभिषेक कुमार।

Read More

अनिक के 98 रन से सीएबी क्वार्टरफाइनल में पहुंची,  करुणा किंग्स ने श्रीराम खेल मैदान को आठ रन से हराया

पटना: सीएबी ग्राउंड पर चल रहे द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में करुणा किंग्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में करुणा किंग्स ने श्रीराम खेल मैदान को आठ रन से हराया.

दिन का दूसरा मैच प्री क्वार्टरफाइनल खेला गया, जिसमे सीएबी ने जिग जैग क्रिकेट एकेडमी, बक्सर को 150 रन से करारी शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. सीएबी की जीत के हीरो अनिक रहे, जिन्होंने 98 रन की शानदार पारी खेली।

आठ रन से जीती करुणा किंग्स

पहले मैच में टॉस जीतकर श्रीराम खेल मैदान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी करुणा किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 88 रन बनाए। आरव ने 26 और अभिषेक ने 12 रन का योगदान दिया। टीम के स्कोर में 25 अतिरिक्त रन भी अहम रहे। श्रीराम की ओर से हरिओम ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। 89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीराम खेल मैदान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर बल्लेबाज विशेष शिवा ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। करुणा किंग्स की ओर से कप्तान प्रतीक शर्मा और दीपक ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार गेंदबाजी के लिए प्रतीक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अनिक का जमकर चला बल्ला

दिन के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने 21 ओवर में चार विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अनिक ने 40 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 98 रन बनाए। वह शतक से महज दो रन दूर रह गए। विकेटकीपर बल्लेबाज विवेक कुमार ने 41 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के जड़ते हुए 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिग जैग क्रिकेट एकेडमी, बक्सर की टीम सीएबी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 12.3 ओवर में महज 61 रन पर आउट हो गई। सीएबी की ओर से रेयान झा ने तीन ओवर में तीन विकेट और आर्यन सिंह ने दो ओवर में दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस तरह सीएबी ने 150 रन की बड़ी जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Read More

डीआईपीएल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में एसएससी की शानदार जीत, गौरव कुमार ने हैट्रिक लेकर पलटा मुकाबला

पटना। डीआईपीएल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला आज एसएससी और इवॉल्व एक्सवियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इवॉल्व एक्सवियर्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गौरव कुमार की शानदार गेंदबाजी और हैट्रिक के कारण विपक्षी टीम के बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके और निर्धारित ओवर पूरे होने से पहले ही मात्र 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएससी की टीम ने महज दो विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और आठ विकेट से फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। एसएससी की जीत के हीरो गौरव कुमार रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लेकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया और मुकाबले का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया।

फाइनल मुकाबले के दौरान डीआईपीएल के निदेशक रवि कुमार, इवॉल्व एक्सवियर्स के ओनर रोहित राज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार एकता मंच के अध्यक्ष अमित कुमार, डीएन कॉलेज पूर्णपुर के छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णकांत, हाईकोर्ट के अधिवक्ता और गायक, कलाकार एवं अभिनेता देव राज मुन्ना उपस्थित रहे। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अंकित कुमार और रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी शशिशेखर की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और सभी क्रिकेटरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार विजेताओं की सूची:
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: कुश प्रताप
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अंश राज (इवॉल्व एक्सवियर्स)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट / मैन ऑफ द सीरीज: गौरव कुमार (एसएससी)

फाइनल मुकाबले में एसएससी की जीत और गौरव कुमार की शानदार हैट्रिक टूर्नामेंट के प्रमुख आकर्षण रहे। इस चैंपियनशिप ने खिलाड़ियों कोh अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया। समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे टूर्नामेंट भविष्य में भी युवा क्रिकेटरों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते रहेंगे।

Read More

Alpha Under-14 Cup: गोल क्रिकेट एकेडमी और अल्फा क्रिकेट एकेडमी (कंकड़बाग) की शानदार जीत

पटना, 18 अक्टूबर 2026। अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी, बलुआ के मैदान पर आयोजित अल्फा अंडर-14 कप 2026-27 के लीग मुकाबलों में गोल क्रिकेट एकेडमी और अल्फा क्रिकेट एकेडमी (कंकड़बाग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में गोल क्रिकेट एकेडमी ने सिग्मा स्पोर्ट्स एकेडमी को 8 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में अल्फा क्रिकेट एकेडमी (कंकड़बाग) ने ड्रोना स्पोर्ट्स एरिना को 77 रनों से पराजित किया।

पहला मुकाबला: गोल क्रिकेट एकेडमी ने 8 विकेट से दर्ज की जीत

पहले मैच में सिग्मा स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से अनिश यादव ने 39 रन, तेजस्वी रौशन चौहान ने 30 रन और नितिन राज ने 29 रनों का योगदान दिया।

गोल क्रिकेट एकेडमी की ओर से अरसलान जकी खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए, जबकि शिवम सम्राट ने 2 विकेट झटके।

127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल क्रिकेट एकेडमी ने शिवम सम्राट के 45 रन और अरसलान जकी खान के 47 रनों की शानदार पारियों की बदौलत 15.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 129 रन बना लिए। इस तरह गोल क्रिकेट एकेडमी ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

दूसरा मुकाबला: अल्फा क्रिकेट एकेडमी (कंकड़बाग) 77 रनों से विजयी

दूसरे मुकाबले में अल्फा क्रिकेट एकेडमी (कंकड़बाग) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। टीम की ओर से आकर्ष राज ने नाबाद 91 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि राजवीर ने 36 रन और आयुष राज ने 15 रन बनाए।

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रोना स्पोर्ट्स एरिना की टीम याग राज की घातक गेंदबाजी के सामने 19.5 ओवर में 93 रनों पर ऑलआउट हो गई। ड्रोना की ओर से अंश ने सर्वाधिक 58 रन बनाए।

अल्फा क्रिकेट एकेडमी की ओर से याग राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के दम पर अल्फा क्रिकेट एकेडमी (कंकड़बाग) ने 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

मैच के प्रमुख प्रदर्शन

– अरसलान जकी खान (गोल क्रिकेट एकेडमी): 47 रन और 5 विकेट

– शिवम सम्राट (गोल क्रिकेट एकेडमी): 45 रन

– आकर्ष राज (अल्फा क्रिकेट एकेडमी, कंकड़बाग): नाबाद 91 रन

– याग राज (अल्फा क्रिकेट एकेडमी, कंकड़बाग): 10 रन देकर 4 विकेट

– अंश (ड्रोना स्पोर्ट्स एरिना): 58 रन

दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अल्फा अंडर-14 कप के इन लीग मैचों ने युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.