10वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 4 से 6 अक्टूबर 2026 तक महाराष्ट्र के नासिक स्थित मीना ताई ठाकरे इंडोर स्टेडियम, नासिक में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार की टीम आज 2 अक्टूबर को पटना से नासिक के लिए रवाना हुई।
बिहार से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 16 महिला खिलाड़ी एवं 24 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर आकांक्षा दुबे भी नासिक जा रही हैं।

इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधि मंत्री संजय टाइगर जी ने कहां कि बिहार के खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरी तैयारी और उत्साह के साथ हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि बिहार की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर बिहार की टीम को शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रीति शेखर, श्री धनराज शर्मा, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, प्रदेश संयोजक भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश सतीश श्रीवास्तव राजू, मॉडर्न पेंटाथलॉन सचिव अनुराग कुमार, युवा नेता बलराम सिंह, प्रेम चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. अभिराम शर्मा एवं संयोजक आईटी सेल मोहित श्रीवास्तव, बक्सर जिला सचिव पंकज उपाध्याय शामिल थे ।
बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन अध्यक्ष अनुराग कुमार** ने भी बिहार की टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
पुरुष वर्ग के खिलाड़ी
चंदन साहनी, प्रिंस कुमार, नितीश कुमार, मनीष कुमार, दिनकर कुमार यादव, अनिल कुमार, रोमांक, आनंद, अंकुश राज, तेजस, ओजस, कृष्णा, आदित्य सिंह उपाध्याय, कृष्ण उपाध्याय, सूरज कुमार, ऋतुराज एवं अंकित।
महिला वर्ग की खिलाड़ी
रूपा कुमारी, प्रतिभा भारती, परिधि, सृष्टि, प्रियंका कुमारी, पंखुड़ी कुमारी, डौली कुमारी, छोटी कुमारी एवं विभा कुमारी।
बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों को 10वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप-2026 के लिए हार्दिक बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। संघ ने उम्मीद जताई कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।





