पटना। आगामी 13 सितंबर 2026 से जमुई स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मलयपुर में आयोजित होने वाली सब-जूनियर बिहार राज्य आट्या-पाट्या चैंपियनशिप 2026-27 के लिए पटना जिला की बालक एवं बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
बालक वर्ग की टीम
कप्तान – अभिषेक कुमार
उपकप्तान – अतुल्य आर्या
टीम में अंकुश कुमार, आदर्श कुमार, राजवर्धन खत्री, अंकित कुमार, प्रियांशु कुमार, उज्ज्वल कुमार, अनीश कुमार, विवान राज, शुभम राज, कार्तिक राज, रितिक कुमार, सहिष्णु सिंह राजपूत एवं आदित्य कुमार शामिल हैं।
कोच – आकाश कुमार आजाद एवं मैनेजर – तृष्णा करण है।

बालिका वर्ग की टीम
कप्तान – आध्या नारायणी
उपकप्तान – अमृता कुमारी
टीम में नव्या राज, आरूषी अदिति कुमारी, सलोनी राज, तनु प्रिया, मानवी कुमारी, किरण कुमारी, शालिनी कुमारी, सिमरन कुमारी, पूनम कुमारी, अंजली कुमारी, खुशी कुमारी एवं आभा शर्मा शामिल हैं।
कोच – विशाल राज एवं मैनेजर – नन्दनी कुमारी
पटना जिला आट्या-पाट्या एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। संघ के कोषाध्यक्ष विजय कुमार ने 30 सदस्य टीम की घोषणा की एवं उन्होंने कहा कि पटना जिला की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरेगी।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बिहार में आट्या-पाट्या खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। पटना जिला टीम के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह है और पूरी टीम बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है।






