पटना: राजधानी पटना के नदवां में DIPL T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के मुकाबले टर्फ विकेट और ग्रासी ग्राउंड पर खेले जाएंगे। सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए व्हाइट ड्रेस और पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। वहीं जारी मैच शेड्यूल के मुताबिक लीग मुकाबले 23 सितंबर से 26 सितंबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद 27 सितंबर को सेमीफाइनल और 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला होगा।

चार पूल में बांटी गईं 12 टीमें
प्रतियोगिता में शामिल 12 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। पूल ए में DIPL Cricket Club, Avenger Cricket Club और Akash Cricket Academy B शामिल हैं। पूल बी में Gurukul Cricket Academy, SSC 11 और New Rising Star Cricket Club को जगह मिली है।
वहीं पूल सी में Akash Cricket Academy A, Kamal 11 और Karuna Cricket Academy हैं। पूल डी में Evolve Xwears Challengers, DLS Cricket Academy और ACC11 शामिल हैं।
शेड्यूल के अनुसार 23 सितंबर को DIPL Cricket Club और Avenger Cricket Club के बीच मुकाबले से लीग चरण शुरू होगा। इसी दिन DIPL Cricket Club का सामना Akash Cricket Academy B से भी होगा। 24 से 26 सितंबर तक अन्य लीग मुकाबले खेले जाएंगे।
27 सितंबर को सेमीफाइनल, 28 को फाइनल
टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार पहला सेमीफाइनल पूल बी और पूल सी की विजेता टीमों के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल पूल ए और पूल डी की विजेता टीमों के बीच होगा। दोनों सेमीफाइनल 27 सितंबर को प्रस्तावित हैं। इसके बाद 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए हर मैच में मैन ऑफ द मैच, फाइनल में व्यक्तिगत मेडल, तथा बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 7,000 रुपये निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता को Shine Leather Craft की ओर से पावर्ड किया जा रहा है।
मैच शेड्यूल:
23 सितंबर: DIPL Cricket Club vs Avenger Cricket Club; DIPL Cricket Club vs Akash Cricket Academy B
24 सितंबर: Gurukul Cricket Academy vs SSC 11; Gurukul Cricket Academy vs New Rising Star Cricket Club
25 सितंबर: Akash Cricket Academy A vs Karuna Cricket Academy; Akash Cricket Academy B vs Avenger 11; SSC 11 vs New Rising Star Cricket Club
26 सितंबर: Kamal 11 vs Akash Cricket Academy A; Kamal 11 vs Karuna Cricket Academy; Evolve Xwears Challengers vs DLS Cricket Academy
27 सितंबर: पहला सेमीफाइनल; ACC11 vs DLS Cricket Academy; Evolve Xwears Challengers vs ACC11
28 सितंबर: दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला





