पटना, 19 सितंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए यह गौरव का विषय है कि BCCI की 95वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में BCA के संयुक्त सचिव श्री रोहित सिंह ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया।
BCCI की 95वीं वार्षिक आम बैठक 18 सितंबर 2026 को मुंबई स्थित BCCI मुख्यालय में आयोजित हुई। भारतीय क्रिकेट के प्रशासनिक एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण बैठक रही, जिसमें BCCI की General Body द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से श्री रोहित सिंह का इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिनिधि के रूप में शामिल होना बिहार क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण अवसर रहा। BCA द्वारा उन्हें बिहार की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत किया गया था। उनके प्रतिनिधित्व से राज्य की क्रिकेट संचालन व्यवस्था और BCCI के साथ बिहार क्रिकेट के संस्थागत जुड़ाव को भी मजबूती मिली।
बैठक में BCCI के वित्तीय वर्ष 2025–26 के audited accounts को मंजूरी दी गई तथा वित्तीय वर्ष 2026–27 के वार्षिक बजट और ऑडिटर्स की नियुक्ति को भी General Body ने स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा IPL के 20वें संस्करण को वर्ष 2027 में विशेष रूप से मनाने तथा BCCI के वर्ष 2028 में होने वाले शताब्दी समारोह की तैयारियों की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।
AGM में अंपायरों एवं मैच रेफरी के लिए enhanced payment structure तथा grades के reclassification को भी मंजूरी दी गई। BCCI की Prevention of Sexual Harassment Policy के तहत नई Internal Committee का गठन, Age Verification Policy में संशोधन तथा दिव्यांग क्रिकेटरों के विकास के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं संसाधनों पर State Units के साथ चर्चा भी बैठक के प्रमुख विषयों में शामिल रहे।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने श्री रोहित सिंह को BCCI की इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। BCA ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका यह प्रतिनिधित्व बिहार क्रिकेट के हितों को राष्ट्रीय क्रिकेट संचालन के व्यापक मंच पर रखने तथा राज्य क्रिकेट के विकास के लिए नए अवसरों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला साबित होगा।





