KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

कोलकाता में सौरव गांगुली और कबुनी स्पोर्ट्स AI Company के साथ बैठक में ALPHA Sports Academy ने IPL-जैसे ग्रासरूट क्रिकेट टूर्नामेंट के विजन का समर्थन किया

कोलकाता, 11 सितंबर 2026: स्पोर्ट्स, कॉरपोरेट और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रमुख प्रतिनिधि ITC Royal Bengal, Kolkata में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और Kabuni Sports AI के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में एक ऐसी महत्वाकांक्षी पहल पर चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य देशभर के ग्रासरूट स्तर के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बड़ा अवसर देना है।

प्रस्तावित पहल के तहत उभरते हुए ग्रासरूट क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए IPL-जैसा टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना है। इसका उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देना और दुनिया के बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का मौका देना है।

इस टूर्नामेंट में मशहूर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के नाम से टीमें बनाई जा सकती हैं। इन टीमों से सौरव गांगुली, शेन वॉटसन, श्रेयस अय्यर, हैरी ब्रूक और अन्य प्रमुख क्रिकेटरों के जुड़ने की उम्मीद है। प्रस्तावित टूर्नामेंट के मैच ईडन गार्डन्स, कोलकाता और वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई जैसे बड़े और प्रसिद्ध मैदानों पर खेले जा सकते हैं। इससे ग्रासरूट खिलाड़ियों को उन मैदानों पर खेलने का मौका मिलेगा, जहां आमतौर पर देश के बड़े और प्रोफेशनल क्रिकेटर खेलते हैं।

देशभर में टैलेंट की खोज

इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा एक बड़े स्तर का ग्रासरूट स्काउटिंग प्रोग्राम होगा। प्रस्तावित मॉडल के अनुसार, देश के हर ज़ोन से लगभग 1,000 खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी। इन खिलाड़ियों में से प्रसिद्ध क्रिकेटर खुद प्रतिभाओं को चुनने की प्रक्रिया में शामिल होंगे। पहले टॉप 50 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद इनमें से 15 खिलाड़ियों की अंतिम टीम बनाई जाएगी, जो टूर्नामेंट में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस पहल में महिलाओं की दो विशेष टीमें भी शामिल होंगी। इससे युवा महिला क्रिकेटरों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और भारत में महिला क्रिकेट को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

बिहार के लिए बड़ा अवसर

इस पहल का बिहार जैसे राज्यों के लिए विशेष महत्व है। बिहार में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें अक्सर उच्च स्तर की स्काउटिंग, अच्छी सुविधाओं और प्रोफेशनल क्रिकेट तक पहुंचने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। पटना स्थित ALPHA Sports Academy से बिहार और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों की पहचान और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

ALPHA Sports Academy के पास ग्रासरूट स्काउटिंग नेटवर्क, रेजिडेंशियल प्रोग्राम, कोचिंग सिस्टम और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का अनुभव है। इस वजह से Academy बिहार की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस पहल के बारे में ALPHA Sports Academy के डायरेक्टर, सुमित प्रकाश ने कहा, यह पहल ALPHA Sports Academy के विजन से पूरी तरह मेल खाती है। हमारा उद्देश्य हमेशा से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए सही और वास्तविक रास्ते तैयार करना रहा है। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी सिर्फ खेलों में हिस्सा न लें, बल्कि आगे बढ़कर उच्चतम स्तर तक पहुंचें। इस तरह का प्लेटफॉर्म ग्रासरूट खिलाड़ियों को देश और दुनिया के बड़े क्रिकेटरों से सीखने, मार्गदर्शन पाने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे सकता है।

“बिहार के खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा बदलाव लाने वाला अवसर हो सकता है। हमारे यहां ग्रासरूट स्तर पर बहुत टैलेंट है, लेकिन कई बार स्थानीय क्रिकेट से बड़े स्तर तक पहुंचने के लिए सही रास्ता नहीं मिल पाता। यह पहल उस कमी को दूर कर सकती है और खिलाड़ियों को क्रिकेट के शीर्ष स्तर तक पहुंचने का अवसर दे सकती है, जैसा कि IPL और WPL ने प्रोफेशनल खिलाड़ियों के लिए किया है।”

ITC Royal Bengal में हुई यह बैठक एक ऐसे नए स्पोर्ट्स सिस्टम को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें ग्रासरूट टैलेंट की पहचान, टेक्नोलॉजी, बड़े क्रिकेटरों की मेंटरशिप और उच्च स्तर की प्रतियोगिता को एक साथ जोड़ा जाएगा। ALPHA Sports Academy के लिए यह पहल उसके उस विज़न का स्वाभाविक विस्तार है, जिसमें खेलों को शिक्षा, अवसर और प्रोफेशनल करियर का माध्यम बनाने पर जोर दिया जाता है।

Academy का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी जगह या आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का मौका मिले।प्रस्तावित यह टूर्नामेंट भारत के ग्रासरूट क्रिकेट सिस्टम में एक बड़ा नया प्लेटफॉर्म बन सकता है। इससे देशभर के हजारों युवा क्रिकेटरों का बड़े स्तर पर खेलने का सपना और भी करीब आ सकता है।

 

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ आयोजित करेगा विभिन्न कार्यक्रम- सतीश राजू

पटना 15 सितंबर 2026:  देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश द्वारा सेवा, सामाजिक सरोकार एवं खेल गतिविधियों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अति आवश्यक बैठक निशांत रीजेंसी में आहुत किया गया। बैठक कि अध्यक्षता भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने किया।

बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित कार्यक्रमों के तहत प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन मनोज कमलिया स्टेडियम, पटना साहिब में सैकड़ों खिलाड़ियों के साथ संध्या में सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 25 से 30 सितंबर के बीच विभिन्न खेल मैदानों में खिलाड़ियों के साथ संध्या समय सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 10 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं समापन के अवसर पर 17 अक्टूबर को एक दिवसीय महिला/पुरुष थ्रो बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सप्ताह में किसी एक दिन वृद्धाश्रम, अनाथालय अथवा दिव्यांग आश्रम में भोजन वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

बैठक में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक विकास कुमार गोल्डी, राजीव रंजन यादव, जेपी मेहता, रेणु कुमारी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, संयोजक आईटी सेल मोहित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. अभिराम शर्मा, विपुल कुमार, पटना महानगर से अजय कुमार मुन्ना, डॉ. रवि, पटना ग्रामीण से शंकर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के संयोजक श्री सतीश राजू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा, सामाजिक समरसता और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा प्रकोष्ठ का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा का संदेश पहुंचाना है।

Read More

19 सितंबर से शुरू होगा जेनिथ सिल्वर जुबली कप क्रिकेट टूर्नामेंट, BCA के पूर्व सचिव ने किया ट्रॉफी अनावरण

पटना, 15 सितंबर 2026: जेनिथ कॉमर्स एकेडमी के 25 वर्षों के गौरवपूर्ण सफर के अवसर पर ‘जेनिथ सिल्वर जुबली कप क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पटना में क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया। जेनिथ सिल्वर जुबली कप टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। जेनिथ सिल्वर जुबली कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पटना के ऊर्जा टर्फ स्टेडियम में किया जाएगा।

ट्रॉफी अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव श्री रविशंकर तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री मृत्युंजय तिवारी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं।
वर्ष 2001 में स्थापित जेनिथ कॉमर्स एकेडमी ने शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी की है।

Silver Jubilee के अवसर पर संस्थान द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों एवं युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

क्रिकेट से भी गहरा जुड़ाव रहा है डॉ. सुनील कुमार सिंह का
जेनिथ कॉमर्स एकेडमी के संस्थापक डॉ. सुनील कुमार सिंह, आईआईएम पूर्व छात्र एवं चार्टर्ड फेलो सदस्य, स्वयं भी क्रिकेट से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं। क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण और खेल प्रतिभा को देखते हुए उन्हें भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर तथा दक्षिण अफ्रीका के विश्व प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर और बेहतरीन क्षेत्ररक्षकों में शुमार जोंटी रोड्स द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. सुनील कुमार सिंह पिछले लगभग 20 वर्षों से ‘जेनिथ कॉमर्स कप’ के नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते आ रहे हैं। क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उनकी पहचान पटना और बिहार में रही है। उनके द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में बिहार के कई प्रतिष्ठित एवं प्रतिभाशाली क्रिकेटर हिस्सा ले चुके हैं, जिनमें से अनेक खिलाड़ियों ने आगे चलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी : डॉ. सुनील कुमार सिंह
इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास भी अत्यंत आवश्यक है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम के साथ मिलकर काम करने तथा कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करने की क्षमता विकसित करता है।

उन्होंने कहा, “जेनिथ के 25 वर्षों की यात्रा में विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। रजत जयंती केवल 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने जेनिथ की इस यात्रा में अपना विश्वास और सहयोग दिया है। इसी अवसर पर हम शिक्षा के साथ खेल को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

मुख्य अतिथि श्री रविशंकर ने जेनिथ कॉमर्स एकेडमी द्वारा शिक्षा के साथ खेल को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं श्री मृत्युंजय तिवारी ने जेनिथ कॉमर्स एकेडमी के 25 वर्षों की यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा और खेल का संयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित प्रसिद्ध प्रबंधन संस्थान GIMS के श्री राजेश झा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। जेनिथ सिल्वर जुबली कप क्रिकेट टूर्नामेंट का
प्रदर्शित करने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा।

Read More

सिविल ऑडिट ने जीता पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब, मालसलामी को 106 रन से हराया

पटना, 12 सितंबर, 2026। अमरजीत कुमार (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी और अश्वनी कुमार (61 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर सिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग 2026-27 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में सिविल ऑडिट ने मालसलामी क्रिकेट क्लब को 106 रन से हराया।

विजेता व उपविजेता दोनों टीमों ने अगले सत्र में सीनियर डिवीजन लीग खेलने की अर्हता हासिल की। मैच का उद्घाटन पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और कहा कि आप सभी केवल अपने खेल पर ध्यान दें,बाकी की चिंता संघ करेगी।

स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए मैच में मालसलामी सीसी ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। सिविल ऑडिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए। जवाब में मलसलामी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 18.3 ओवर में सिर्फ 56 रन पर सिमट गई।

अश्वनी कुमार ने मचाई धूम

टॉस जीतकर मालसलामी क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सिविल ऑडिट की शुरुआत अच्छी नहीं रही और हिमांशु राज महज एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अश्वनी कुमार ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अश्वनी ने महज 34 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

उनके अलावा दीवान रेहान खान ने 24 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल थे। अमित कुमार ने 19 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया। बाद के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी रन जोड़े और सिविल ऑडिट ने निर्धारित 20 ओवर में 162 रन का स्कोर खड़ा किया।

सिविल ऑडिट की पारी में कुल 15 अतिरिक्त रन मिले। मालसलामी की ओर से दिलखुश सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। हर्ष राज ने दो विकेट हासिल किए जबकि अमृत राज, यश राज और अयान को एक-एक विकेट मिला।

163 रन के लक्ष्य के सामने मालसलामी की बल्लेबाजी ढही

163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मालसलामी क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। सलीम सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान यश राज ने 18 गेंदों पर 17 रन बनाकर कुछ प्रतिरोध दिखाया लेकिन उनके आउट होते ही टीम की पारी लगातार दबाव में आती चली गई।

इसके बाद मालसलामी के बल्लेबाज सिविल ऑडिट के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। नमन राज ने 14 गेंदों पर केवल दो रन बनाए, जबकि हर्ष राज और आदित्य पांडे खाता भी नहीं खोल सके। विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षत शौर्य ने 19 गेंदों पर चार रन बनाए।

हर्षित शर्मा ने 30 गेंदों पर आठ रन बनाए। अयान ने 13 गेंदों पर पांच रन का योगदान दिया। पूरी टीम 18.3 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। मालसलामी की पारी में 19 अतिरिक्त रन भी शामिल रहे।

अमरजीत कुमार ने बरपाया कहर

सिविल ऑडिट की जीत के सबसे बड़े नायक अमरजीत कुमार रहे। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 7 रन देकर छह विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया।

अर्जुन राणा ने भी चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए। दीवान रेहान खान और सन्नी को एक-एक सफलता मिली। विजेता टीम के अमरजीत कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। खिलाड़ियों को पूर्व रणजी प्लेयर निखिलेश रंजन और सिग्मा स्पोट्र्स के उज्ज्वल सिंह ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत लीग आयोजन समिति के चेयरमैन धनंजय कुमार ने किया। धन्यवाद व्यक्त सदस्य डॉ मुकेश कुमार सिंह ने किया।

संक्षिप्त स्कोर

सिविल ऑडिट : 20 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट, अश्वनी कुमार 61,सन्नी 11, अमित कुमार 18, दीवान रेहान खान 33,अतिरिक्त 15, दिलखुश 3/25, अमृत राज 1/24, यश राज 1/35, अयान 1/41, हर्ष राज 2/26

मालसलामी सीसी : 18.3 ओवर में 56 रन पर ऑल आउट, यश राज 17, अतिरिक्त 19, दीवान रेहान खान 1/21, अमरजीत कुमार 6/7, अर्जुन राणा 2/9, सन्नी 1/0

Read More

सीबीएसई गर्ल्स फुटबॉल जोनल टूर्नामेंट 2026 का सफल समापन प्रांरभिका स्कूल में

प्रांरभिका स्कूल, अहमदपुर बलुआ, पटना में आयोजित सीबीएसई गर्ल्स फुटबॉल जोनल टूर्नामेंट (ईस्ट ज़ोन) 2026 का आज उत्साह, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक समापन हो गया।

इस टूर्नामेंट को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला, जिसमें 50 से अधिक विद्यालयों ने पंजीकरण कराया। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल दानापुर, सेंट करेन कॉलेजिएट स्कूल तथा द ट्रिभुवन स्कूल सहित कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, रांची और अन्य क्षेत्रों की टीमों की भागीदारी ने प्रतियोगिता को अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया।

इस आयोजन ने युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत किया।

टूर्नामेंट का सफल समापन विद्यालय स्तर पर बालिका फुटबॉल के एक यादगार उत्सव के रूप में दर्ज हुआ और यह युवा खिलाड़ियों के बीच इस खेल के प्रति बढ़ते उत्साह और समर्पण को दर्शाता है।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.