पटना: बिहार के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रोफेशनल क्रिकेट के लिए तैयार करने के उद्देश्य से Alpha Cricket Academy ने पटना के डिफेंस कॉलोनी, कंकड़बाग में अपना नया क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। सेंटर में 6 से 21 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीमित सीटों पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अकादमी का लक्ष्य खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से तैयार करते हुए उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक और प्रोफेशनल क्रिकेट के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्रिकेट की तकनीकी बारीकियों के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस और मानसिक एवं शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण
नए सेंटर में खिलाड़ियों को Strength & Conditioning (S&C), फिटनेस ट्रेनिंग, वीडियो एनालिसिस, पर्सनल ट्रेनिंग (PT) और नियमित मैचों के जरिए प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव देने की योजना है। खिलाड़ियों को मैच की परिस्थितियों में अपनी तकनीक और प्रदर्शन को बेहतर करने का अवसर भी मिलेगा।
अकादमी में BCCI Accredited Head Coach के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के लिए लॉन्ग-टर्म डेवलपमेंट पाथवे तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उम्र और प्रदर्शन के आधार पर लगातार आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
बिहार से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Alpha Cricket Academy का विजन बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने खेल को निखारकर राज्य से आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ सकें।
प्रमुख सुविधाएं:
– 6 से 21 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण
– प्रोफेशनल क्रिकेट की तैयारी
– Strength & Conditioning Training
– Video Analysis
– Personal Training
– नियमित मैच एवं प्रतियोगितात्मक अनुभव
– अनुभवी एवं BCCI Accredited Head Coach
– खिलाड़ियों के लिए Long-Term Development Pathway
स्थान: डिफेंस कॉलोनी, कंकड़बाग, पटना
प्रवेश: शुरू हो चुका है, सीटें सीमित हैं।
संपर्क: +91 91028 85444
अकादमी की शुरुआत को बिहार की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।





