पटना। शनिवार को पटना में संपन्न हुई पाँच दिवसीय आट्या-पाट्या प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को आट्या-पाट्या खेल की *तकनीकी बारीकियों, खेल के नियमों एवं बेहतर प्रदर्शन के गुर* सिखाए गए।
प्रदेश के महासचिव तरुण कुमार आजाद ने बताया कि आगामी 33वीं बालक एवं 26वीं बालिका राष्ट्रीय आट्या-पाट्या चैंपियनशिप के लिए 30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कराया गया है। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मुकेश शाह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।
शिविर में राष्ट्रीय स्तर के सब जूनियर कोच आरुष कुमार आजाद, अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता संजीव कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशिक्षकों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों को खेल की तकनीक और प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
टीम की आधिकारिक घोषणा 29 सितंबर को कंकड़बाग के रेंटल पार्क – 25 में की जाएगी। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि बिहार आट्या-पाट्या टीम राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।





