पटना: राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर आज पटना के ‘लगून्स वाटर पार्क और रिज़ॉर्ट’ (Lagoons Water Park & Resort) में एक दिवसीय मॉडर्न पेन्टाथलॉन बायथलॉन इवेंट का शानदार आयोजन किया गया। इस विशेष प्रतियोगिता का सफल आयोजन मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ बिहार और बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस इवेंट में राज्यभर के चुनिंदा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
पुरुष वर्ग (Mens Category):
● गोल्ड मेडल: चंदन कुमार (बक्सर)
● सिल्वर मेडल: दीपक कुमार (पटना)
● ब्रॉन्ज मेडल: आदित्य विष्णु (पटना)
महिला वर्ग (Womens Category):
● गोल्ड मेडल: चांदनी कुमारी (बक्सर)
● सिल्वर मेडल: ज्योति कुमारी (बक्सर)
● ब्रॉन्ज मेडल: प्रियंका कुमारी (पटना)

इवेंट के मुख्य अतिथि और बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनुराग जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और एसोसिएशन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने के लिए हर संभव मंच प्रदान करती रहेगी।
इस गरिमामयी अवसर पर खेल जगत की प्रमुख हस्तियां और तकनीकी अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से जीत बलराज, मनजीत, और कोच बिट्टू स्वामी उपस्थित थे। सभी ने विजेता एथलीटों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





