पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक श्री वी.पी. सिंह एवं बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव श्री एस. सिद्धार्थ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पुलिस कॉलोनी के कई गणमान्य लोगों के अलावा पीआईआर क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच एवं रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी पंकज मिश्रा, मेंटर एवं बिहार के पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खिलाड़ी श्री इंद्रजीत कुमार तथा रितेश रंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर एकेडमी की दूसरी शाखा मोतिहारी के अरेराज में 27 अगस्त को शुरू किए जाने की घोषणा की गई। इसकी जानकारी एकेडमी के हेड कोच पंकज मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि एकेडमी में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए दो टर्फ विकेट, एस्ट्रो टर्फ और सीमेंटेड विकेट के साथ-साथ बॉक्स क्रिकेट की सुविधा भी उपलब्ध है। एकेडमी में नाइट प्रैक्टिस की सुविधा के साथ नाइट बॉक्स क्रिकेट की बुकिंग भी उपलब्ध है।
एकेडमी से जुड़ी जानकारी, सुविधाओं और बुकिंग के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट pircricketacademy.co.in पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक खिलाड़ी, अभिभावक एवं क्रिकेट प्रेमी 9334101688 पर संपर्क कर सकते हैं।





