KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

अतिरिक्त रनों ने पलटा मैच, सीएबी ब्लू ने पैंथर को दो विकेट से हराया

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सीएबी ब्लू ने रोमांचक मुकाबले में पटना पैंथर को दो विकेट से हरा दिया। लो-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अतिरिक्त रनों ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई।

पटना पैंथर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 89 रन बनाए। पैंथर की ओर से शेख आदिल सिद्दीकी ने सर्वाधिक 14 रन बनाए, जबकि आरव मिश्रा ने 11 रन का योगदान दिया। टीम के स्कोर में अतिरिक्त के 41 रन अहम रहे। सीएबी ब्लू की ओर से पियूष रंजन, मोहित पांडे और कार्तिक ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी ब्लू की शुरुआत भी आसान नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 90 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरव स्वरूप ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। सीएबी ब्लू के स्कोर में अतिरिक्त के 46 रन का बड़ा योगदान रहा, जिसने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। पटना पैंथर की ओर से समर प्रताप सिंह ने तीन विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए मोहित पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड

पटना पैंथर : 89/9 (20 ओवर), शेख आदिल सिद्दीकी 14, आरव मिश्रा 11, अतिरिक्त 41।

पियूष रंजन 2/7, मोहित पांडे 2/3, कार्तिक 2/11, आयांश 1/16.

सीएबी ब्लू : 90/8 (20 ओवर), आरव स्वरूप 10, अतिरिक्त 46, समर प्रताप सिंह 3/12, सचिन यादव 1/15, एकलव्य भारद्वाज 1/5.

Read More

अतिरिक्त रनों ने पलटा मैच, सीएबी ब्लू ने पैंथर को दो विकेट से हराया

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सीएबी ब्लू ने रोमांचक मुकाबले में पटना पैंथर को दो विकेट से हरा दिया। लो-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अतिरिक्त रनों ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई।

पटना पैंथर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 89 रन बनाए। पैंथर की ओर से शेख आदिल सिद्दीकी ने सर्वाधिक 14 रन बनाए, जबकि आरव मिश्रा ने 11 रन का योगदान दिया। टीम के स्कोर में अतिरिक्त के 41 रन अहम रहे। सीएबी ब्लू की ओर से पियूष रंजन, मोहित पांडे और कार्तिक ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी ब्लू की शुरुआत भी आसान नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 90 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरव स्वरूप ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। सीएबी ब्लू के स्कोर में अतिरिक्त के 46 रन का बड़ा योगदान रहा, जिसने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। पटना पैंथर की ओर से समर प्रताप सिंह ने तीन विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए मोहित पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड

पटना पैंथर : 89/9 (20 ओवर), शेख आदिल सिद्दीकी 14, आरव मिश्रा 11, अतिरिक्त 41।

पियूष रंजन 2/7, मोहित पांडे 2/3, कार्तिक 2/11, आयांश 1/16.

सीएबी ब्लू : 90/8 (20 ओवर), आरव स्वरूप 10, अतिरिक्त 46, समर प्रताप सिंह 3/12, सचिन यादव 1/15, एकलव्य भारद्वाज 1/5.

Read More

रोमांचक मुकाबले में कैम्ब्रिज ने कटाया फाइनल का टिकट, शंख एकादश से होगी भिड़ंत

खेमनीचक स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान में शनिवार को सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल रोमांच से भरपूर रहा। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में सीएबी को दो विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अब फाइनल में कैम्ब्रिज का सामना पहले सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली शंख एकादश से होगा।

प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में सीएबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैम्ब्रिज के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सीएबी के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण सीएबी की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। पूरी टीम 19.5 ओवर में 79 रन पर सिमट गई। श्रेष्ठ सुमन ने 17 रन बनाकर टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया। आदर्श आनंद ठाकुर ने 11 और अस्मित ने 10 रन बनाए। सीएबी के स्कोर में अतिरिक्त के 20 रन भी शामिल रहे।

 

कैम्ब्रिज की ओर से गौरव अजय कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। उन्होंने 20 रन देकर चार महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अंशुमान सिंह ने दो विकेट हासिल किए, जबकि आदर्श और अमन राज को एक-एक सफलता मिली। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से कैम्ब्रिज ने सीएबी को 80 रन के छोटे लक्ष्य तक सीमित रखा।

आखिरी तक बना रहा रोमांच

80 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत भी बहुत आसान नहीं रही। लक्ष्य छोटा होने के बावजूद टीम ने अपने आठ विकेट गंवा दिए। सीएबी के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मुकाबले में रोमांच बनाए रखा। हालांकि, कैम्ब्रिज के बल्लेबाजों ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा और अंततः 20.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 80 रन बनाते हुए दो विकेट से जीत हासिल कर ली।

कैम्ब्रिज की ओर से शुभम ने 14 रन बनाए, जबकि गौरव अजय कुमार ने नाबाद 18 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी इस उपयोगी पारी ने टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अतिरिक्त के रूप में टीम के खाते में 17 रन जुड़े।

सीएबी की ओर से श्रेष्ठ सुमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल छह रन देकर तीन विकेट चटकाए। रेयान कुमार झा ने दो विकेट लिए। रॉबिन और राहुल कुमार को एक-एक सफलता मिली। हालांकि, गेंदबाजों के प्रयास के बावजूद सीएबी जीत से महज दो विकेट दूर रह गई।

गौरव अजय कुमार ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने चार विकेट चटकाकर सीएबी की पारी को 79 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 18 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच समाप्ति उपरांत रमन कुमार निराला, प्रखंड अध्यक्ष सिघवाड़ा दरभंगा, ग्लोबल ग्रीन मिशन के संस्थापक पर्यावरण मित्र संजय कुमार कुशावाहा ने संयुक्त रूप से प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया.

संक्षिप्त स्कोर :

सीएबी : 19.5 ओवर में 79/10 (श्रेष्ठ सुमन 17, आदर्श आनंद ठाकुर 11, अस्मित 10, अतिरिक्त 20; गौरव अजय कुमार 4/20, अंशुमान सिंह 2/11, आदर्श 1/16, अमन राज 1/3).

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 20.4 ओवर में 80/8 (गौरव अजय कुमार नाबाद 18, शुभम 14, अतिरिक्त 17; श्रेष्ठ सुमन 3/6, रेयान कुमार झा 2/15, रॉबिन 1/12, राहुल कुमार 1/9).

Read More

8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट: हरिओम की घातक गेंदबाजी से फाइनल में पहुंचा शंख एकादश

पटनाखेमनीचक स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान में शनिवार को सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में शंख एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्काई स्पोटर्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित टूर्नामेंट के इस मुकाबले में शंख एकादश के गेंदबाज हरिओम ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए और टीम की जीत की नींव रखी। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफमैच चुना गया।

 

टॉस जीतकर शंख एकादश के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी स्काई स्पोटर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शंख एकादश के गेंदबाजों ने शुरू से ही बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। हरिओम ने अपनी सटीक गेंदबाजी से स्काई के बल्लेबाजी क्रम को खासा परेशान किया। उनके सामने स्काई स्पोटर्स के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और पूरी टीम 19.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई। देव ने टीम की ओर से सर्वाधिक 14 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त के रूप में 24 रन मिले।

शंख एकादश की ओर से हरिओम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। अनुराग शेखर ने दो विकेट चटकाए। वहीं हरिओमजी, विनय और रेयांश केशरी को एक-एक सफलता मिली। गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत शंख एकादश ने स्काई स्पोटर्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

विनय और भविष्य ने संभाली पारी

69 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंख एकादश की शुरुआत भी बहुत सहज नहीं रही। टीम ने लक्ष्य तक पहुंचने के दौरान अपने चार विकेट गंवाए। हालांकि, विनय और भविष्य कुमार ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। विनय ने नाबाद 28 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि भविष्य कुमार 16 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने दबाव के बीच संयम के साथ बल्लेबाजी की और टीम को 15.2 ओवर में 71 रन तक पहुंचाकर छह विकेट से जीत दिला दी।

स्काई स्पोटर्स की ओर से अनिक कुमार ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। शंख एकादश ने चार विकेट गंवाने के बाद लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

शंख एकादश की इस जीत में गेंदबाज हरिओम की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने पहले गेंद से स्काई स्पोटर्स के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और चार विकेट लेकर उसकी पूरी टीम को 68 रन पर समेटने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद विनय और भविष्य कुमार ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को फाइनल का टिकट दिलाया।

संक्षिप्त स्कोर:

स्काई स्पोटर्स: 19.1 ओवर में 68/10 (देव 14, अतिरिक्त 24; हरिओम 4/6, अनुराग शेखर 2/10, हरिओमजी 1/8, विनय 1/5, रेयांश केशरी 1/4)।

शंख एकादश: 15.2 ओवर में 71/4 (विनय नाबाद 28, भविष्य कुमार नाबाद 16, अतिरिक्त 21; अनिक कुमार 3/11)।

Read More

18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट: प्रियांशु के ऑलराउंड खेल से ट्रैम्फैंट सीसी की बड़ी जीत

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रैम्फैंट सीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थंडरबोल्ट को 101 रन से करारी शिकस्त दी। ट्रैम्फैंट की जीत में प्रियांशु यादव ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले उपयोगी पारी खेलते हुए 37 रन बनाए और इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए दो विकेट झटके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गय

145 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया

मैच में थंडरबोल्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रैम्फैंट सीसी की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। टीम की ओर से आकर्ष राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए। वहीं प्रियांशु यादव ने 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अर्पित राज ने 18 और अभिषेक कुशवाहा ने 10 रन का योगदान दिया। टीम के स्कोर में अतिरिक्त के 28 रन भी शामिल रहे।

थंडरबोल्ट की ओर से सार्थक सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि अब्दुल मुदैस्सर ने दो विकेट चटकाए। आरव चंद्रा को एक सफलता मिली। इसके बावजूद ट्रैम्फैंट के बल्लेबाजों ने निर्धारित ओवरों में अच्छा स्कोर खड़ा कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

44 रन पर सिमटी थंडरबोल्ट की टीम

146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडरबोल्ट की शुरुआत बेहद खराब रही। ट्रैम्फैंट सीसी के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और एक के बाद एक विकेट चटकाते हुए पूरी टीम को 18.2 ओवर में सिर्फ 44 रन पर समेट दिया। थंडरबोल्ट की ओर से कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। अतिरिक्त के रूप में मिले 15 रन टीम के लिए सर्वाधिक योगदान रहा।

ट्रैम्फैंट की ओर से प्रियांशु यादव ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में महज छह रन देकर दो विकेट हासिल किए। आदर्श ने तीन, जबकि समर ने दो विकेट झटके। रौणित बरनवाल, मयंक और राहुल को एक-एक सफलता मिली। गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन के कारण थंडरबोल्ट की पूरी पारी 44 रन पर समाप्त हो गई।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड

ट्रैम्फैंट सीसी : 145/7 (21 ओवर), आकर्ष राज 38, प्रियांशु यादव 37, अर्पित राज 18, अभिषेक कुशवाहा 10, अतिरिक्त 28। सार्थक सिंह 3/34, अब्दुल मुदैस्सर 2/20, आरव चंद्रा 1/12।

थंडरबोल्ट : 44/10 (18.2 ओवर), अतिरिक्त 15। आदर्श 3/6, प्रियांशु यादव 2/6, समर 2/7, रौणित बरनवाल 1/6, मयंक 1/5, राहुल 1/0।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.