KRIDA NEWS

KridaNews - Header
Breaking
🏏IPL 2026: MI vs CSK — बड़ा मुकाबला आज रात 7:30 बजे 🏆Neeraj Chopra ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया 🏏Pro Kabaddi: Patna Pirates ने Bengaluru Bulls को हराया
KridaNews
India's Sports Voice
खेल की दुनिया से सीधा आपके पास
SCORE
IND vs AUS 245/6 (45.3 ov) Live
|
MI vs CSK आज 7:30 PM Upcoming
|
LSG 172/4 (20.0) 1st Inn
|
RCB vs KKR कल 3:30 PM Tomorrow
|
Patna FC vs Sikkim XI 3 - 1 FT

DPL 2026: नए सीजन के लिए तैयार सभी आठ कप्तान, 31 जुलाई से खिताब की जंग शुरू

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के तीसरे सीजन का आगाज 31 जुलाई से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट से पहले आयोजित आधिकारिक प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी आठ फ्रेंचाइजी के कप्तानों ने हिस्सा लिया और नए सीजन के लिए अपनी तैयारियों व लक्ष्यों को साझा किया।

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की ओर से आयोजित यह टी20 लीग 30 अगस्त तक चलेगी। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दिल्ली के कई उभरते और अनुभवी क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। हाल ही में हुए प्लेयर ऑक्शन के बाद सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को अंतिम रूप दे दिया है।

अनुज रावत बोले- कप्तानी करना सम्मान की बात

‘पुरानी दिल्ली 6’ के नए कप्तान अनुज रावत ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। उन्होंने कहा कि घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का अलग ही उत्साह है और टीम हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती है।

आयुष बडोनी ने मजबूत शुरुआत पर दिया जोर

‘साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स’ के कप्तान आयुष बडोनी ने कहा कि इस बार सभी टीमें मजबूत हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी टीम अच्छी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करेगी।

मयंक रावत बोले- टीम चुनौती के लिए तैयार

‘ईस्ट दिल्ली राइडर्स’ के कप्तान मयंक रावत ने कहा कि टीम में जबरदस्त उत्साह है और सभी खिलाड़ी दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

चैंपियन टीम का लक्ष्य खिताब बचाना

गत विजेता ‘वेस्ट दिल्ली लायंस’ की ओर से उपकप्तान आयुष डोसेजा ने कहा कि पिछले सीजन की सफलता से आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है, लेकिन इस बार हर टीम और मजबूत होकर आई है। ऐसे में खिताब बचाना आसान नहीं होगा।

सिद्धांत शर्मा ने जताया भरोसा

‘आउटर दिल्ली वॉरियर्स’ के कप्तान सिद्धांत शर्मा ने कहा कि ऑक्शन के बाद से टीम का माहौल शानदार है और सभी खिलाड़ी योगदान देने के लिए तैयार हैं।

यश धुल बोले- निडर क्रिकेट खेलेंगे

‘सेंट्रल दिल्ली किंग्स’ के कप्तान यश धुल ने कहा कि डीपीएल युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच देता है। उनकी टीम पूरे टूर्नामेंट में निडर और आक्रामक क्रिकेट खेलने के इरादे से उतरेगी।

सार्थक रंजन ने बताया लीग का बढ़ता स्तर

‘नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स’ के कप्तान सार्थक रंजन ने कहा कि हर सीजन के साथ प्रतियोगिता का स्तर बेहतर हो रहा है और उनकी टीम अनुशासित क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रही है।

हिम्मत सिंह ने फैंस से किया बड़ा वादा

‘नई दिल्ली टाइगर्स’ के कप्तान हिम्मत सिंह ने कहा कि डीपीएल देश की प्रमुख घरेलू टी20 लीगों में शामिल हो चुकी है। सभी टीमें संतुलित हैं और दर्शकों को पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Read More

दिलीप ट्रॉफी 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन की कमान, वैभव सूर्यवंशी बने उप-कप्तान

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन ने बुधवार को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान चुना गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होगा। टीम में अनुभव और युवा जोश का मेल है। भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करेंगे। अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय भी बल्लेबाज और ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की हालिया व्हाइट-बॉल सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन इस टूर्नामेंट में उतर रहे हैं। बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टॉप ऑर्डर में कई आक्रामक पारियां खेलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। उनकी हालिया फॉर्म और कप्तानी के अनुभव ने उन्हें ईस्ट जोन टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाया है।

सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो एक शानदार सीजन के बाद भारतीय क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के विरुद्ध सीरीज के दौरान प्रभावित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी के सामने जबरदस्त संयम दिखाया और पिछले एक साल से चली आ रही अपनी शानदार फॉर्म को भी बनाए रखा।

बल्लेबाजी यूनिट में सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, सूरज सिंधु जायसवाल, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और शिखर मोहन भी शामिल हैं। कुमार कुशाग्रा एक और विकेटकीपिंग विकल्प के तौर पर टीम में हैं। वहीं, घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए शमी गेंदबाजी आक्रमण में बहुमूल्य अनुभव लेकर आएंगे। उन्हें मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार का साथ मिलेगा, जबकि शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय अहम ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

ईस्ट जोन की टीम: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार। स्टैंडबाय: आयुष लोहारूका, श्रीदाम पॉल, संबित एस. बराल, शरणदीप सिंह, स्वास्तिक सामल।

Read More

DPL 2026: नए सीजन के लिए तैयार सभी आठ कप्तान, 31 जुलाई से खिताब की जंग शुरू

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के तीसरे सीजन का आगाज 31 जुलाई से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट से पहले आयोजित आधिकारिक प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी आठ फ्रेंचाइजी के कप्तानों ने हिस्सा लिया और नए सीजन के लिए अपनी तैयारियों व लक्ष्यों को साझा किया।

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की ओर से आयोजित यह टी20 लीग 30 अगस्त तक चलेगी। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दिल्ली के कई उभरते और अनुभवी क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। हाल ही में हुए प्लेयर ऑक्शन के बाद सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को अंतिम रूप दे दिया है।

अनुज रावत बोले- कप्तानी करना सम्मान की बात

‘पुरानी दिल्ली 6’ के नए कप्तान अनुज रावत ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। उन्होंने कहा कि घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का अलग ही उत्साह है और टीम हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती है।

आयुष बडोनी ने मजबूत शुरुआत पर दिया जोर

‘साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स’ के कप्तान आयुष बडोनी ने कहा कि इस बार सभी टीमें मजबूत हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी टीम अच्छी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करेगी।

मयंक रावत बोले- टीम चुनौती के लिए तैयार

‘ईस्ट दिल्ली राइडर्स’ के कप्तान मयंक रावत ने कहा कि टीम में जबरदस्त उत्साह है और सभी खिलाड़ी दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

चैंपियन टीम का लक्ष्य खिताब बचाना

गत विजेता ‘वेस्ट दिल्ली लायंस’ की ओर से उपकप्तान आयुष डोसेजा ने कहा कि पिछले सीजन की सफलता से आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है, लेकिन इस बार हर टीम और मजबूत होकर आई है। ऐसे में खिताब बचाना आसान नहीं होगा।

सिद्धांत शर्मा ने जताया भरोसा

‘आउटर दिल्ली वॉरियर्स’ के कप्तान सिद्धांत शर्मा ने कहा कि ऑक्शन के बाद से टीम का माहौल शानदार है और सभी खिलाड़ी योगदान देने के लिए तैयार हैं।

यश धुल बोले- निडर क्रिकेट खेलेंगे

‘सेंट्रल दिल्ली किंग्स’ के कप्तान यश धुल ने कहा कि डीपीएल युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच देता है। उनकी टीम पूरे टूर्नामेंट में निडर और आक्रामक क्रिकेट खेलने के इरादे से उतरेगी।

सार्थक रंजन ने बताया लीग का बढ़ता स्तर

‘नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स’ के कप्तान सार्थक रंजन ने कहा कि हर सीजन के साथ प्रतियोगिता का स्तर बेहतर हो रहा है और उनकी टीम अनुशासित क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रही है।

हिम्मत सिंह ने फैंस से किया बड़ा वादा

‘नई दिल्ली टाइगर्स’ के कप्तान हिम्मत सिंह ने कहा कि डीपीएल देश की प्रमुख घरेलू टी20 लीगों में शामिल हो चुकी है। सभी टीमें संतुलित हैं और दर्शकों को पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Read More

बिहार अंडर-17 फिडे रेटिंग शतरंज: जयेश मिश्रा और अर्पिता सिंह बने राज्य चैंपियन

सीतामढ़ी में अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान और सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ के आयोजन में बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में दरभंगा के जयेश मिश्रा ने राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा उपविजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग में भोजपुर की अर्पिता सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका दूसरे स्थान पर रहीं।

ओपन वर्ग के अंतिम दौर में शीर्ष बोर्ड पर जयेश मिश्रा और आदित्य कुमार के बीच पर्क डिफेंस में खेली गई बाजी 41 चालों के बाद ड्रॉ रही। इस परिणाम के साथ जयेश ने 7.5 अंक जुटाकर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे बोर्ड पर प्रणीत सिन्हा ने प्रेम कुमार को हराकर सात अंकों के साथ उपविजेता बनने में सफलता हासिल की।  तीसरे बोर्ड पर मुजफ्फरपुर के तेजस शांडिल्य और खगड़िया के आर्यन कुमार के बीच क्वीन पॉन ओपनिंग के क्रूस वेरिएशन में खेली गई 92 चालों की मैराथन बाजी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

बालिका वर्ग में शुरुआत से बढ़त बनाए रखने वाली अर्पिता सिंह ने अंतिम दौर में कटिहार की मून के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए 27 चालों में मुकाबला ड्रॉ कराया और 7.5 अंकों के साथ राज्य चैंपियन बन गईं। दूसरी ओर नव्या गोयनका ने किशनगंज की धान्वी कर्मकार को 32 चालों में हराकर सात अंकों के साथ उपविजेता का स्थान हासिल किया। बेगूसराय की इशिका ने पटना की सान्वी को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि हेमेन्द्र कुमार यादव और चंदा सिन्हा ने विजेताओं को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अनिकेत सुमन, सचिव विजय कुमार, मुख्य निर्णायक मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ओपन वर्ग: टॉप-10

स्थान खिलाड़ी जिला अंक
1 जयेश मिश्रा दरभंगा 7.5
2 प्रणीत सिन्हा मुजफ्फरपुर 7
3 आर्यन कुमार खगड़िया 6.5
4 ईशान सात्वत पटना 6.5
5 अनुभव मिश्रा मधुबनी 6.5
6 तेजस शांडिल्य मुजफ्फरपुर 6.5
7 आदित्य कुमार खगड़िया 6.5
8 प्रेम कुमार छपरा 6
9 शिवांश बरनवाल पश्चिम चंपारण 6
10 पार्थवाह मुजफ्फरपुर 6

बालिका वर्ग: टॉप-10

स्थान खिलाड़ी जिला अंक
1 अर्पिता सिंह भोजपुर 7.5
2 नव्या गोयनका मुजफ्फरपुर 7
3 इशिका बेगूसराय 6.5
4 दिशा कुमारी मुजफ्फरपुर 6
5 शालिनी श्रीवास्तव पटना 5.5
6 मून कटिहार 5.5
7 आराध्या प्रकाश पटना 5
8 आरोही सागर पटना 5
9 जयश्री प्रभा किशनगंज 5
10 धान्वी कर्मकार किशनगंज 4.5

Read More

18वां रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की आयोजन समिति गठित, 1 अगस्त से शुरू होगा मुकाबला

पटना – 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए सात सदस्यीय आयोजन समिति का गठन कर दिया गया है। यह निर्णय आज आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन को सौंपी गई है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह टूर्नामेंट 25 जुलाई के स्थान पर 1 अगस्त से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में खेला जाएगा।

पूर्व आईपीएस रणधीर वर्माफाउंडेशन के संस्थापक-सह-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने समिति के गठन और तैयारियों की आधिकारिक जानकारी साझा की।

मुख्य बिंदु:

  • आयोजन समिति के सदस्य: राजेश यादव, विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, विकास सिंह, मोहित श्रीवास्तव, सचिन राणावत, अभिराम शर्मा\
  • भौतिक चिकित्सा टीम -डॉ यश्मित कुशान एवं डॉक्टर पूरब सिन्हा
  • मैच का प्रारूप: सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट फॉर्मेट में होंगे, जिससे हर मैच निर्णायक और रोमांचक होगा।
  • आकर्षक पुरस्कार: प्रत्येक मैच के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के साथ-साथ पूरे टूर्नामेंट के लिए ‘बेस्ट बैट्समैन’, ‘बेस्ट बॉलर’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार दिए जाएंगे।
  • तैयारियां पूरी: खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और उच्चस्तरीय प्रतियोगिता मंच देने की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

पंजीकरण और संपर्क:
टूर्नामेंमें भाग लेने की इच्छुक स्कूल टीमें और प्रतिभागी अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी से उनके मोबाइल नंबर 9386962380 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Subscribe Now
Do you want to subscribe to our newsletter?

Fill this form to get mails from us.