पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रायोजित 8वें बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी और शंख एकादश ने प्रभावशाली जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
दिन के पहले क्वार्टरफाइनल में बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी ने एसपीएस सीसीसी को 90 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैम्ब्रीज ने 21 ओवर में छह विकेट पर 142 रन बनाए। आदर्श कुमार ने नाबाद 58 रन और रोहित राज ने 45 रन की शानदार पारी खेली, जबकि टीम को अतिरिक्त के रूप में 22 रन मिले। एसपीएस सीसीसी की ओर से अमप, रौनक चंद्रवंशी, प्रिंस राज, मणि कुमार और अयान सिन्हा ने एक-एक विकेट लिया।
143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपीएस सीसीसी की टीम बिहार कैम्ब्रीज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15 ओवर में 52 रन पर सिमट गई। जय पटेल ने 7 और सम्राट कुमार ने 5 रन बनाए। कैम्ब्रीज की ओर से गौरव अजय कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में मात्र 4 रन देकर 5 विकेट झटके। शिवम कुमार यादव ने दो, जबकि आर्यन राज और सत्यम ने एक-एक विकेट हासिल किया। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए गौरव अजय कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी: 142/6 (21 ओवर), रोहित राज 45, आदर्श कुमार नाबाद 58, अतिरिक्त 22, अमप 1/16, रौनक चंद्रवंशी 1/17, प्रिंस राज 1/26, मणि कुमार 1/19, अयान सिन्हा 1/17.
एसपीएस सीसीसी: 52 ऑलआउट (15 ओवर), जय पटेल 7, सम्राट कुमार 5, अतिरिक्त 22, गौश्रव अजय कुमार 5/4, आर्यन राज 1/4, सत्यम 1/6, शिवम कुमार यादव 2/2.
दूसरे क्वार्टरफाइनल में शंख एकादश ने थंडर स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर स्ट्राइकर्स की टीम 16.1 ओवर में 78 रन पर सिमट गई। हिमांशु ने सर्वाधिक 14 रन बनाए, जबकि टीम को अतिरिक्त के रूप में 26 रन मिले। शंख एकादश की ओर से अनुराग ने तीन विकेट झटके। रेयांश केशरी और विजय ने दो-दो, जबकि अमृत राज और हरिओम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

79 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शंख एकादश ने 14.3 ओवर में तीन विकेट पर 84 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भविष्य कुमार ने नाबाद 27 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। शिबू भूषण ने 18, अभिनव ने 11 और प्रत्युष राज ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। थंडर स्ट्राइकर्स की ओर से मीहिर, कार्तिक चौधरी और हिमांशु कुमार को एक-एक विकेट मिला। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अनुराग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
थंडर स्ट्राइकर्स: 78/10 (16.1 ओवर), हिमांशु 14, अतिरिक्त 26, अनुराग 3/8, रेयांश केशरी 2/13, विजय 2/8, अमृत राज 1/4, हरिओम 1/3. शंख एकादश: 84/3 (14.3 ओवर), अभिनव 11, भविष्य कुमार नाबाद 27, शिबू भूषण 18, प्रत्युष राज नाबाद 12, अतिरिक्त 16, मीहिर 1/20, कार्तिक चौधरी 1/4, हिमांशु कुमार 1/31.
शंख एकादश: 84/3 (14.3 ओवर), अभिनव 11, भविष्य कुमार नाबाद 27, शिबू भूषण 18, प्रत्युष राज नाबाद 12, अतिरिक्त 16, मीहिर 1/20, कार्तिक चौधरी 1/4, हिमांशु कुमार 1/31.






