पटना, 29 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2026-27 में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में मालसलामी सीसी और काजीपुर सीसी ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मालसलामी सीसी ने मूनलाइट सीसी को 7 विकेट जबकि काजीपुर सीसी ने जेपीसीसी को 2 विकेट से पराजित किया।
मालसलामी सीसी ने मूनलाइट सीसी को 7 विकेट से हराया
जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मूनलाइट सीसी पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। साजिद आजम ने 15, मासूम ने 13 तथा गौरव कुमार और सार्थक सिंह ने 9-9 रन बनाए। टीम को 32 अतिरिक्त रन भी मिले। मालसलामी सीसी की ओर से यश राज और दिलखुश ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। अमृत राज, अयान, श्रेयस और प्रणीत ने एक-एक विकेट हासिल किया।
90 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मालसलामी सीसी ने सिर्फ 11 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। सलीम ने मात्र 11 गेंदों में 34 रन (5 चौके, 2 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान यश राज ने 16 और नमन राज ने नाबाद 22 रन बनाए। मूनलाइट सीसी की ओर से वात्सल सहाय, पीयूष सिंह और सार्थक सिंह को एक-एक विकेट मिला।

काजीपुर सीसी ने जेपीसीसी को 2 विकेट से हराया
मंगल तालाब मैदान पर खेले गए मुकाबले में जेपीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए। अन्वेश ने 42 और रिशाब ने 34 रन की पारी खेली। काजीपुर की ओर से आयुष राज ने 3 विकेट तथा आदित्य नारायण श्रीवास्तव ने 2 विकेट झटके।
जवाब में काजीपुर सीसी ने 15.4 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। कप्तान हर्ष वर्धन चौधरी ने 15 गेंदों में 32 रन की तूफानी पारी खेली। रणवीर और रजनीश कश्यप ने 27-27 रन बनाए, जबकि आयुष राज 22 और यश राज 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। जेपीसीसी के लिए मीत राज तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट जबकि कृष राज ने 2 विकेट चटकाए।
संक्षिप्त स्कोर
मूनलाइट सीसी: 89 (24.5 ओवर), साजिद आजम 15, मासूम 13, अतिरिक्त 32 यश राज 3/19, दिलखुश 3/28, अमृत राज 1/16, अयान 1/12, श्रेयस 1/12, प्रणीत 1/1
मालसलामी सीसी: 90/3 (11 ओवर), सलीम 34, नमन राज नाबाद 22, यश राज 16, वात्सल सहाय 1/21, पीयूष सिंह 1/25, सार्थक सिंह 1/15
जेपी सीसी : 25 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन, अन्वेश 42, कृष राज 13, रिषाब 34, अतिरिक्त 43, यश पराशर 1/13, आदित्य श्रीवास्तव 2/31, आयुष राज 3/30, हर्ष चौधरी 1/33
काजीपुर सीसी : 15.4 ओवर में 8 विकेट पर 169, हर्षवर्धन चौधरी 32, रणवीर 27, रजनीश कश्यप 27, आयुष राज नाबाद 22, यश राज नाबाद 12, अतिरिक्त 33, मीत राज तिवारी 5/53, कृष राज 2/37, आयषु राज 1/9






