पटना: हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में आयोजित होने वाली सीनियर फेडरेशन कप नेट बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप (टी-20) में भाग लेने के लिए बिहार की टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता 3 जून से शुरू होगी, जिसमें देशभर की टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। बिहार की टीम मंगलवार को पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई, जहां से टीम सड़क मार्ग से सुंदरनगर पहुंचेगी।
टीम के रवाना होने के अवसर पर खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा गया और सभी ने बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकल्प लिया। संतोष गुप्ता को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि आयुष रंजन को उपकप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी अमरजीत निभाएंगे।
बिहार टीम
संतोष गुप्ता, आयुष रंजन, अमरजीत, आदित्य चौहान, पार्थ, नमन, निशित, अंश राज, अमन केशरी, जैकी यादववंशी, मनीष मणि, शशि, प्रांजल, विराज, ओम और कान्हा। कोच: प्रवीण कुमार सिन्हा, मैनेजर: प्रभात कुमार, फिजियो: अंकित.
टीम प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। हाल के वर्षों में राज्य के खिलाड़ियों ने नेट बॉल क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और इस बार भी टीम से पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है।






