पटना : पटना जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 29 मई से 31 मई तक रामदेव महतो सभागार में आयोजित होने वाली छठी स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन को लेकर बिहार हितैषी पुस्तकालय में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक आयोजन सचिव जे पी मेहता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। चैम्पियनशिप के सफल संचालन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए आठ उप समितियों का गठन किया गया। इनमें रजिस्ट्रेशन कमिटी, आवासन कमिटी, भोजन व्यवस्था कमिटी, हॉल मैनेजमेंट कमिटी, स्वागत कमिटी, टूर्नामेंट टेक्निकल कमिटी, मीडिया कमिटी एवं मेडिकल व्यवस्था कमिटी शामिल हैं।

आयोजन सचिव जे पी मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैम्पियनशिप में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 400 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
पटना ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने आयोजन समिति के सदस्यों को खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भामाशाह समाज कल्याण ट्रस्ट भवन, विश्वकर्मा सामुदायिक भवन एवं पाटलिपुत्र परिषद मंगल तालाब में की गई है।
बैठक में कुमार कर्मवीर, रविश रमण, बबली मिश्रा, आकाश पंकज, शेखर मेहता, साकेत कुमार, रॉकी कुमार, सुधीर कुमार, प्रीति कुमारी, निशांत कुमार, आलोक कुमार, विजय प्रकाश, भूमी कुमारी, आशुतोष कुमार, अकक्षत कुमार, शुधांशु कुमार, शुभम कुमार सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।





